Responsive Scrollable Menu

RM ड्रिप-RB डेनिम्स पर ED की छापेमारी:मुंबई समेत 6 शहरों के 29 ठिकानों पर रेड, शेयरों में हेराफेरी से 1-लाख निवेशकों को घाटा

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED ने दो लिस्टेड कंपनियों RM ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और RB डेनिम्स लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर के मामले में कार्रवाई की है। एजेंसी ने शुक्रवार को मुंबई, नासिक, अहमदाबाद समेत छह शहरों में 29 ठिकानों पर छापेमारी की। ED की जांच में सामने आया है कि फर्जी वॉट्सएप ग्रुप्स के जरिए दिए गए टिप्स के जाल में फंसकर 1 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशकों ने पैसे गंवाए हैं। ED के छापों के दायरे में दोनों कंपनियों के कॉर्पोरेट दफ्तर, उनके प्रमोटरों के आवास, कम कीमत पर शेयर पाने वाले व्यक्तियों के घर, स्टॉक-ब्रोकिंग और फाइनेंस फर्मों के ऑफिस शामिल हैं। इसके अलावा प्रमोटर वॉट्सएप ग्रुप चलाने के संदिग्धों के ठिकानों की भी तलाशी ली गई। कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, शेयर लेनदेन के रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं। 3.5 करोड़ से ज्यादा शेयर और वारंट जारी किए गए PMLA के तहत हुई जांच में खुलासा हुआ कि अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच दोनों कंपनियों ने चुनिंदा व्यक्तियों और संस्थाओं को 3.5 करोड़ से ज्यादा शेयर और कन्वर्टिबल वारंट जारी किए थे। इन शेयरों के लिए पेमेंट की गई राशि का एक बड़ा हिस्सा जुड़े हुए व्यक्तियों, फर्मों और लेंडर्स के एक छोटे से दायरे से आया था। इसके बाद के महीनों में शेयरों के भाव लगातार ऊपर बढ़ाए गए, जबकि शेयर ज्यादातर उन्हीं लोगों के पास बने रहे। भावनगर से चल रही थीं फर्जी वॉट्सएप कम्युनिटीज जांच में आगे पता चला कि दिसंबर 2025 के आखिरी से फरवरी 2026 के बीच मल्टीबैगर स्टॉक्स जैसे नामों से वॉट्सएप कम्युनिटीज बनाई गईं। इन ग्रुप्स के जरिए सीधे-साधे रिटेल निवेशकों को रोजाना ये शेयर खरीदने की टिप्स भेजी जाती थीं। ये ग्रुप्स हरियाणा और मुंबई के दूसरे लोगों के नाम पर जारी किए गए सिम कार्ड्स का इस्तेमाल करके चलाए जा रहे थे, लेकिन इनका संचालन गुजरात के भावनगर से किया जा रहा था। फर्जी टिप्स से 3,400 से 1 लाख के पार पहुंचे खरीदार फर्जी टिप्स के लालच में आकर इन दोनों कंपनियों के शेयरों को खरीदने वाले निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी। शुरुआत में खरीदारों की संख्या करीब 3,400 थी, जो अचानक बढ़कर 1 लाख के पार पहुंच गई। 25 फरवरी को अचानक डिलीट किए गए वॉट्सएप ग्रुप्स ED सूत्रों के मुताबिक, 25 फरवरी 2026 को सभी वॉट्सएप ग्रुप्स को अचानक डिलीट कर दिया गया। इसके तुरंत बाद दोनों कंपनियों के शेयर लोअर सर्किट में आ गए और महज कुछ ही दिनों के भीतर इनकी कीमत में लगभग 70% की गिरावट आ गई। इससे 1 लाख से ज्यादा छोटे निवेशकों को नुकसान हुआ और वे ऐसे शेयरों के साथ अटक गए जिन्हें बेचा भी नहीं जा सकता था। ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 413 अंक चढ़कर 74,729 पर बंद: निफ्टी में 148 अंकों की तेजी; आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी शेयर बाजार में आज यानी 16 अक्टूबर को तेजी रही। सेंसेक्स 413 अंक चढ़कर 74,729 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 148 अंक ऊपर 23,146 पर बंद हुआ। आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सेंसेक्स 413 अंक चढ़कर 74,729 पर बंद:निफ्टी में 148 अंकों की तेजी; आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 16 अक्टूबर को तेजी रही। सेंसेक्स 413 अंक चढ़कर 74,729 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 148 अंक ऊपर 23,146 पर बंद हुआ। आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। एशियाई बाजारों में भी तेजी रही अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिन में 10 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल शेयर बाजार में तेजी रही थी

Continue reading on the app

  Sports

वाह सिमरन वाह...एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय स्प्रिंटर का धमाका, 100 मीटर में रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड

Simran wins second gold in para Asian games: जापान के नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में भारतीय स्प्रिंटर सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर T12 स्पर्धा में 12.02 सेकेंड का रिकॉर्ड समय निकालकर दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इससे पहले उन्होंने 200 मीटर स्पर्धा में भी गोल्ड जीता था. पेरिस पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता सिमरन ने नए गाइड शिवम के साथ मैदान पर उतरकर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. Wed, 21 Oct 2026 16:59:56 +0530

  Videos
See all

Mohan Bhagwat ने नेपाल के हालात और हिमालयी क्षेत्र के विकास पर क्या कहा? RSS #shorts #ytshorts BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T11:41:25+00:00

CJP Protest: HC की फटकार के बाद CJP ने वापस ली याचिका #cjpprotest #highcourt #sauravdas #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T11:36:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers