VIDEO: पाक ने मैच जीता फिर भी एक्सपर्ट्स शाहीन-बाबर को चाहते है टीम से बाहर
नई दिल्ली. पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ पाकिस्तान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली. विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 97 रन ही बना सकी.पाकिस्तान अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जाने वाली आठवीं और अंतिम टीम बन गई है. भारत और जिम्बाब्वे समेत अन्य 7 टीम पहले ही अगले चरण में प्रवेश कर चुकी थीं. पाकिस्तान की इस बड़ी जीत में साहिबजादा फरहान के 100 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. पहले बल्लेबाजी करने आई पाक टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने 58 गेंद में 100 रन बनाए थे. कप्तान सलमान आगा ने 38 रन और अंतिम ओवरों में शादाब खान ने तूफानी बैटिंग करते हुए 36 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से एक चौका और 3 छक्के निकले.
टोटका भी नहीं आया काम... टी20 विश्व कप में तीसरी बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा
Abhishek Sharma failed again in t20 World cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. नामीबिया के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा सिर्फ 3 गेंद ही खेल पाए. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी अभिषेक शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















