Responsive Scrollable Menu

Rajeev Khandelwal Birthday: TV सीरियल Kahiin To Hoga से Bollywood तक ऐसा रहा सफर

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता राजीव खंडेलवाल आज यानी की 16 अक्तूबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर तो लोकप्रियता हासिल की है, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है। हालांकि उनका शुरूआती सफर संघर्ष भरा रहा, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता राजीव खंडेलवाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

जयपुर शहर में 15 अक्तूबर 1975 को राजीव खंडेलवाल का जन्म हुआ था। इनके पिता भारतीय सेना में कर्नल थे। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई जयपुर से की थी। फिर ग्रेजुएशन हैदराबाद से किया। राजीव खंडेलवाल ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया।

टीवी से की शुरुआत

साल 2002 में राजीव खंडेलवाल ने बतौर अभिनेता टीवी सीरियल 'क्या हादसा क्या हकीकत' से छोटे पर्दे पर एंट्री की थी। इस सीरियल में अभिनेता ने विलेन का रोल किया था। फिर वह एकता कपूर के सीरियल 'कहीं तो होगा' में नजर आए थे। इस सीरियल से अभिनेता को पहचान मिली। वहीं चैट शो 'सच का सामना' से राजीव को खूब पॉपुलैरिटी मिली। हालांकि यह शो कई बार विवादों में भी रहा था।

बॉलीवुड डेब्यू

लंबे समय तक छोटे पर्दे पर राज करने के बाद राजीव खंडेलवाल ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2008 में आई फिल्म 'आमिर' से अभिनेता ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। लेकिन राजीव को बॉलीवुड में वह सफलता नहीं मिली, जो उनको छोटे पर्दे पर मिली थी।

Continue reading on the app

Bollywood की Dream Girl Hema Malini मना रही हैं 78वां जन्मदिन, फिल्मों से राजनीति तक रहा जलवा

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज यानी की 16 अक्तूबर को अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हेमा मालिनी सिर्फ अभिनेत्री नहीं बल्कि एक शानदार शास्त्रीय नृत्यांगना, फिल्म निर्देशक और राजनेता भी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री हेमा मालिनी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

तमिलनाडु के तिरुच्चिराप्पल्ली में 16 अक्तूबर 1948 को हेमा मालिनी का जन्म हुआ था। उनकी मां का नाम जया चक्रवर्ती था। जब हेमा अपनी मां के गर्भ में थी, तभी जया चक्रवर्ती ने उनका नाम सोच लिया था और साथ ही कि वह अपने बेटी को बेहतरीन डांसर बनाएंगी। ऐसे में हेमा मालिनी ने कम उम्र में ही डांस सीखना शुरूकर दिया था। हेमा ने भरतनाट्यम, कथक एवं कुचिपुड़ी की ट्रेनिंग ली।

झेले कई रिजेक्शन

अपने करियर की शुरूआत में हेमा मालिनी ने कई रिजेक्शन झेले। तमिल निर्देशक सीवी श्रीधरन ने हेमा मालिनी को देखने के बाद कहा था कि उनमें स्टार वाली कोई बात नहीं है। हेमा मालिनी ने अलग-अलग फिल्म स्टूडियोज में स्क्रीन टेस्ट दिए थे, लेकिन उनको हर ओर से रिजेक्शन ही मिला।

बॉलीवुड डेब्यू

साल 1962 में 14 साल की उम्र में हेमा मालिनी ने फिल्म 'इधु सथियम' में काम किया। फिर साल 1965 में 'पांडव वनवासम' जैसी साउथ फिल्मों में छोटी भूमिका में नजर आईं। इसके बाद हेमा मालिनी ने बॉलीवुड का रुख किया। इस दौरान साल 1968 में अभिनेत्री ने दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की फिल्म 'सपनों का सौदागर' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उस दौरान हेमा मालिनी की उम्र 20 साल और राज कपूर की उम्र 44 साल थी। फिल्म में हेमा और राज के बीच रोमांटिक सीन भी थे।

ड्रीम गर्ल

साल 1970 में आई फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' से अभिनेत्री को पहचान मिली। फिर साल 1971 में फिल्म अंदाज में अभिनेत्री की अदाकारी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद साल 1972 में आई फिल्म 'सीता और गीता' से हेमा ने खुद को इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री स्थापित किया। वहीं साल 1975 में फिल्म 'शोले' में हेमा मालिकी का बसंती का रोल आज भी पसंद किया जाता है। यह फिल्म बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इसके बाद हेमा मालिनी ने 'जमाई राजा', 'बागवान', 'धर्मात्मा', 'खुशबू', 'नसीब', 'क्रांति', 'वीर जारा', 'सत्ते पे सत्ता', 'प्रतिज्ञा', 'रिहाई', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'अंधा कानून' सहित कई फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। फिर साल 1977 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के बाद से अभिनेत्री को ड्रीम गर्ल कहा जाने लगा।

पर्सनल लाइफ

हेमा मालिनी की स्क्रीन पर जोड़ी सबसे ज्यादा अभिनेती के पति और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र संग पसंद की गई। हेमा और धर्मेंद्र ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और एक-दूसरे को भी दिल दे बैठे। हालांकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और 4 बच्चे थे। इसके बाद हेमा से 13 साल बड़ी धर्मेंद्र ने साल 1980 में हेमा मालिनी संग शादी कर ली। उस दौरान अभिनेत्री की उम्र 32 साल थी। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटिया अहाना और ईशा देओल हैं।

सियासी सफऱ

साल 2000 की शुरूआत में हेमा मालिनी राजनीति में दिलचस्पी दिखाने लगीं। वहीं साल 1999 में उन्होंने अभिनेता विनोद खन्ना के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। फिर साल 2003 से लेकर 2009 तक और साल 2011 से लेकर 2012 तक हेमा मालिनी राज्यसभा की सदस्य रहीं। इसके बाद साल 2014, 2019 और 2024 में लगातार 3 बार वह बीजेपी के टिकट पर मथुरा लोकसभा से चुनाव जीतीं। वहीं साल 2004 में अभिनेत्री की भाजपा में एंट्री हुई थी और साल 2010 में एक्ट्रेस को पार्टी ने महासचिव का पद दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan के Sachin Yadav और Karan Lamba ने ठोके 194 रन Railways के खिलाफ 338 रन की साझेदारी

रणजी ट्रॉफी में राजस्थान और रेलवे के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रख सकते हैं। राजस्थान के बल्लेबाज सचिन यादव और करण लांबा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 194-194 रन बनाए, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी दोहरे शतक से केवल 6 रन दूर रह गए। दोनों का एक ही स्कोर पर आउट होना इस मुकाबले का सबसे खास संयोग बन गया।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप डी के इस मुकाबले में राजस्थान ने दूसरे दिन सुबह 247 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। सचिन और करण ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और रेलवे के गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया। दोनों के बीच 338 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि, सचिन के आउट होने के बाद मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 497 रन बनाकर आउट हो गई।

सचिन यादव ने अपनी 194 रन की पारी के लिए 358 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 4 छक्के लगाए। दूसरी ओर, अपना 11वां फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल रहे करण लांबा ने केवल 284 गेंदों पर 194 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। करण ने इस दौरान अपना तीसरा रणजी शतक भी पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता के बीच अच्छा तालमेल दिखाया।

सुबह नई गेंद आने के बाद बल्लेबाजों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे के गेंदबाजों ने किनारे लगवाने में सफलता हासिल की, लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण के कारण टीम कुछ आसान मौके गंवा बैठी। इसका फायदा राजस्थान के बल्लेबाजों को मिला। शुरुआती दबाव से निकलने के बाद सचिन और करण ने खुलकर रन बनाए और रेलवे के गेंदबाजी आक्रमण को थका दिया। सचिन स्टंप आउट हुए, जबकि करण पॉइंट पर कैच दे बैठे।

दोनों बल्लेबाज कई वर्षों से राजीव गांधी क्रिकेट अकादमी में साथ अभ्यास करते रहे हैं। करण ने बताया कि लंबे समय से साथ खेलने के कारण दोनों एक-दूसरे की ताकत और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने यह भी माना कि दोहरे शतक से चूकने का थोड़ा अफसोस जरूर था, लेकिन वह इस बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोच रहे थे। करण के मुताबिक, घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए इतनी अच्छी पिच कम ही मिलती है और उन्होंने लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की कोशिश की।

दिन के आखिरी सत्र में राजस्थान के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज दानिश भांबू ने सटीक गेंदबाजी की, जबकि चेतन शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने उनका साथ दिया। बाएं हाथ के स्पिनर मोहित चांगड़ा ने सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह को पगबाधा आउट कर रेलवे को पहला झटका दिया।

दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे ने 1 विकेट पर 46 रन बना लिए थे और वह राजस्थान से 451 रन पीछे है। ऐसे में मुकाबले में वापसी करने के लिए रेलवे के बल्लेबाजों को अगले दिन बड़ी साझेदारियां करनी होंगी।

Mon, 19 Oct 2026 22:45:00 +0530

  Videos
See all

5 महीने बाद सामने आया CCTV, कार पर पुलिसकर्मी को घसीटा | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T22:40:27+00:00

लाल किले पर दशहरा उत्सव में अमित शाह ने की राम लक्ष्मण की पूजा #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T22:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers