Responsive Scrollable Menu

IND vs NED: भारत ने जीता टॉस, नीदरलैंड पहले करेगी गेंदबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ 2 बड़ा बदलाव

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी नीदरलैंड्स पहले गेंदबाजी करेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ है.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर को मिली जगह

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि टीम की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ है. कुलदीप यादव प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. वहीं अक्षर पटेल को आराम दिया गया है. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में जगह मिली है. सुंदर इस टूर्नामेंट में पहली बार खेलेंगे.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर, कप्तान), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोज़.

Continue reading on the app

नमस्ते, इंडिया! मैं जरूरी एजेंडा के साथ भारत आया हूं: ब्राजील के राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भारतीय संस्कृति और आतिथ्य से खासा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने भारत को नमस्ते कह आभार जताया है। सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने पारंपरिक स्वागत के लिए धन्यवाद अदा करते हुए अपना एजेंडा भी बताया है।

होटल में पारंपरिक स्वागत के बाद मेहमान नेता ने एक्स पोस्ट में लिखा, नमस्ते, इंडिया! मैं एक जरूरी एजेंडे के साथ दौरे पर हूं। ये एजेंडा रिश्ते मजबूत करना, साझेदारी को गहरा करना और दुनिया में एआई के भविष्य पर चर्चा करना है। हम दोनों देशों के बीच और ज्यादा सहयोग, इनोवेशन और अवसर निर्माण के लिए काम करना जारी रखेंगे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया।

एमईए ने बताया कि इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति लूला इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और फिर पीएम नरेंद्र मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

मंत्रालय ने इस दौरे को दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने वाला करार दिया है। लिखा, भारत और ब्राजील के बीच करीबी और कई तरह के रिश्ते हैं। ये रिश्ते, जो रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे हैं, दरअसल, एक समान ग्लोबल विजन, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। राष्ट्रपति लूला की यात्रा से भारत-ब्राजील साझेदारी को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा 22 फरवरी तक भारत में रहेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। इस बार राष्ट्रपति लूला अपने साथ सैकड़ों कंपनियों के मालिकों और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर पहुंचे हैं।

उन्होंने भारत रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वे इस समिट में भाग लेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसरों को लेकर चर्चा भी करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि 2025 में भारत और ब्राजील के बीच व्यापार 15 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर के भोज का आयोजन करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, जिनमें बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन करेंगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति लूला के साथ करीब 14 मंत्री और ब्राजीली कंपनियों के शीर्ष सीईओ का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी है। साथ आए मंत्रिगण अपने भारतीय समकक्षों संग बैठक भी करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत में ये राष्ट्रपति लूला का छठा दौरा है। वे पहली बार 2004 में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए थे और आखिरी बार सितंबर 2023 में जी20 समिट के लिए भारत आए थे। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति लूला दोनों बीच में अक्सर मिलते रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 7-8 जुलाई 2025 तक स्टेट विजिट पर ब्रासीलिया में थे, जो पिछले 57 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा था। दोनों नेता नवंबर 2025 में जी20 के दौरान जोहान्सबर्ग में भी मिले थे।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मैच जीतने के बाद ई-रिक्शा से होटल गए खिलाड़ी, BCCI पर उठे बड़े सवाल

जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया. लेकिन इस टीम के खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में जीत के बाद ई-रिक्शा से होटल जाना पड़ा, जानिए क्या है पूरी खबर Thu, 19 Feb 2026 14:54:59 +0530

  Videos
See all

Bihar liquor ban: 3 बजते ही बिहार में शराबबंदी पर बवाल! | RLM MLA Madhav Anand | CM Nitish | JDU | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:30:21+00:00

Sambhal में सपा ने फिल्म विरोध में जुलूस निकाला | #samajwadiparty #yadavji #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:25:04+00:00

Suresh Chavhanke On Population: हिंदू जागा नहीं तो... | Population Control | Hindu | Muslim | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:40:54+00:00

Prayagraj में एक बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर मंदिर में जा घुसा l Road Accident l Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:41:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers