IND vs NED Live Updates: भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला आज, नीदरलैंड्स से होने वाली है भिड़ंत
IND vs NED Live Updates: टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम आज यानि 18 फरवरी को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए उतरी है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स से भिड़ंत होने वाली है. आखिरी मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 61 रन के बड़े अंतर से मात दी. अबतक 3 में से 3 मैच जीतकर मेजबानों ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है. ऐसे में नीदरलैंड्स के इस मैच को अभ्यास के तौर पर भी देखा जा सकता है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर सभी की नजरें होने वाली हैं, क्योंकि अबतक उन्होंने 2 मैच खेलने के बावजूद खाता नहीं खोला है. भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए आप न्यूज नेशन के साथ बने रहिए.
PAK vs NAM: सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा, शाहिबजादा फरहान के बाद उस्मान तारिक का धमाल
PAK vs NAM: पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहिबजादा फरहान के शतक के दम पर पाकिस्तान ने 199 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में नामीबिया की पूरी टीम सिर्फ 97 रनों पर सिमट गई.
पाकिस्तान के दिए 200 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही. 49 रन के स्कोर पर नामीबिया ने 4 विकेट गंवा दिए थे. जान फ्रिलिंक (9), निकोल लॉफ्टी-ईटन (5), लोरेन स्टीनकैंप (23) और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (7) रन बनाकर चलते बने.
पाकिस्तान ने खड़ा किया 199 रनों का स्कोर
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 199 रन बनाए. टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक लगाया. साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. कप्तान सलमान आगा 23 गेंद पर 38 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं शादाब खान 22 गेंद पर 36 रन बनाए, जिसमें एक चौका और 3 छक्का शामिल रहा. नामीबिया के लिए जैक ब्रासेल ने 2 विकेट चटकाए. जबकि गेरहार्ड इरास्मस को एक सफलता मिली.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















