Responsive Scrollable Menu

जय हेमंत कैसे बन गए टाइगर श्रॉफ़, एक्टर ने सुनाई थी दिलचस्प कहानी

टाइगर श्रॉफ़ बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन स्टार हैं, जो मार्शल आर्ट्स और डांस के लिए ख़ास तौर पर पहचाने जाते हैं. जैकी श्रॉफ़ के बेटे टाइगर ने 'हीरोपंती' से फ़िल्मी करियर शुरू किया और 'बागी' और 'वॉर' जैसी फ़िल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई.

Continue reading on the app

टाइगर श्रॉफ के समर्थन में आए विद्युत जामवाल:बोले- तुम सबसे निडर हो, मुंबई पुलिस सुनिश्चित करे कि ऐसी घटना दोबारा न हो

टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद एक्टर विद्युत जामवाल ने उनका हौसला बढ़ाया है। विद्युत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर टाइगर को सबसे निडर इंसान बताया। उन्होंने टाइगर के फैंस से भी सवाल किया कि जब वे अपने पसंदीदा स्टार के लिए इतना प्यार दिखाते हैं, तो इस मुश्किल वक्त में उन्हें भी कुछ करना चाहिए। विद्युत ने मुंबई पुलिस से टाइगर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। विद्युत ने कहा- 'तुम सबसे निडर इंसान हो विद्युत जामवाल ने वीडियो में टाइगर श्रॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि वह उन्हें सबसे निडर इंसान मानते हैं। विद्युत के मुताबिक, उन्होंने जितने भी लोगों को जाना है, उनमें टाइगर बेहद निडर हैं। उन्होंने टाइगर के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं और उनके सबसे बड़े प्रशंसक हैं। विद्युत ने टाइगर के उन फैंस का भी जिक्र किया, जो उन्हें फुटबॉल खेलते देखने जाते हैं और मैदान पर उनका उत्साह बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग खुद को टाइगर का सबसे बड़ा फैन बताते हैं। ऐसे में उन्हें भी इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। विद्युत ने कहा कि इस तरह की घटना में किसी को भाग कर हमलावारों को पकड़ना चाहिए था। उनके इस बयान का मकसद घटना के प्रति नाराजगी जाहिर करना और टाइगर के समर्थन में आवाज उठाना था। मुंबई पुलिस से बोले- ऐसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए वीडियो में विद्युत ने मुंबई पुलिस को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस टाइगर को सुरक्षा मुहैया कराएगी, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो।विद्युत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर ऐसी गलती फिर होती है, तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। उनके बयान से साफ है कि वह टाइगर की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। ‘जब अकेला महसूस करता हूं तो 'बजरंग बाण’ सुनता हूं' वीडियो में विद्युत ने टाइगर से अपने लगाव का एक भावुक पहलू भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जब वह बहुत अकेला महसूस करते हैं, तो बजरंग बाण सुनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि टाइगर भी इसे सुनते हैं। विद्युत ने प्यार जताते हुए टाइगर को 'भाई' कहा और अपना समर्थन दोहराया। उनके इस संदेश में टाइगर के लिए दोस्ती, अपनापन और चिंता साफ नजर आई। उन्होंने जिस अंदाज में टाइगर को संबोधित किया, उससे यह भी जाहिर हुआ कि वह इस घटना के बाद उनका हौसला बढ़ाना चाहते हैं। भास्कर को दिए इंटरव्यू में टाइगर के साथ फिल्म का किया था खुलासा विद्युत जामवाल ने इससे पहले दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म करने की योजना का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह टाइगर के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। ऐसे में टाइगर के समर्थन में उनका यह वीडियो दोनों के बीच अच्छे रिश्ते और आपसी जुड़ाव के संदर्भ में भी चर्चा में है। विद्युत इन दिनों अपनी फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज के बीच टाइगर के समर्थन में उनका यह संदेश सामने आया है। विद्युत का वीडियो टाइगर के प्रति उनके सम्मान और चिंता को जाहिर करता है। उन्होंने एक तरफ टाइगर को निडर बताते हुए उनका मनोबल बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ उनके प्रशंसकों और मुंबई पुलिस से भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में भी मौका नहीं मिलेगा? टैलेंट है, पर टीम इंडिया में जगह बनाना मुश्किल क्यों?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला क्या न्यूजीलैंड में भी ऐसा ही होगा? Tue, 20 Oct 2026 07:10:55 +0530

  Videos
See all

A royal entry at the wedding! The groom arrives by helicopter. | हेलीकॉप्टर से आए दूल्हे | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T02:46:13+00:00

Kalpana Soren took blessings from Baba Ramdev कल्पना सोरेन ने लिया बाबा रामदेव का आशीर्वाद #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T02:44:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers