Responsive Scrollable Menu

रजनीकांत की 'जेलर 2' की कमाई 400 करोड़ पार:5 दिन में भारत में 219 करोड़ रुपए कमाए; ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बनी दूसरी बड़ी फिल्म

सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को रिलीज के बाद से सिनेमाघरों में मजबूत कमाई कर रही है। रिलीज के शुरुआती वीकेंड में ही दुनिया भर में 400 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन पार करने के बाद फिल्म अब भारत में 225 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग साइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार (19 अक्टूबर) को फिल्म ने भारत में 19.43 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 5 दिनों में फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 219.33 करोड़ रुपए हो गया है। वर्किंग डे में मजबूत पकड़, तमिल वर्जन का दबदबा सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। दिनभर में देश भर के 8,296 शो में से अकेले तमिल भाषा संस्करण ने 4,363 शो से 15.16 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके अलावा तेलुगु भाषा में 3.00 करोड़ रुपए (1,139 शो) और हिंदी भाषा में 1.27 करोड़ रुपए (2,794 शो) का कारोबार दर्ज हुआ। सोमवार के इन शुरुआती आंकड़ों को मिलाने पर भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 257.18 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। दिन के हिसाब से ऐसा रहा कमाई का ग्राफ 15 अक्टूबर को रिलीज के पहले दिन 'जेलर 2' ने भारत में 59.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शुक्रवार को कमाई 37.10 करोड़ रुपए रही, जबकि तीसरे दिन शनिवार को इसमें उछाल आया और 47.25 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ। रविवार को चौथे दिन फिल्म ने 55.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह चार दिनों के वीकेंड में ही फिल्म ने 199.90 करोड़ रुपए का भारत में नेट बिजनेस कर लिया था। वर्ल्डवाइड मार्केट में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग एजेंसी रेंट्रैक की रिपोर्ट के अनुसार, 16 से 18 अक्टूबर के वीकेंड में 'जेलर 2' दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। फिल्म ने इस दौरान करीब 260 करोड़ रुपए की कमाई की। इस सूची में पैरामाउंट की 'स्ट्रीट फाइटर' पहले स्थान पर रही। 4 दिनों में ही 'जेलर 2' का ओवरसीज (विदेशी बाजारों से) कलेक्शन 190 करोड़ रुपए पहुंच गया, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 424.25 करोड़ रुपए हो गया। कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे, 'कुली' के करीब पहुंची नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज एक वीकेंड में विजय की 'जन नायगन', सूर्या की 'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड संस' जैसी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। 4 दिनों में 224 करोड़ रुपए का भारत में ग्रॉस कलेक्शन कर यह तमिल सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी 4-डे ओपनिंग फिल्म बन गई है। यह आंकड़ा रजनीकांत की ही पिछली फिल्म 'कुली' (224.25 करोड़ रुपए) के लगभग बराबर है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 'कुली' के 518 करोड़ रुपए के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लेगी। रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की कहानी वर्ष 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के इस सीक्वल में रजनीकांत ने एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई है। कहानी के अनुसार, मुथुवेल पांडियन की शांत जिंदगी में तब मोड़ आता है जब अंडरवर्ल्ड से नया खतरा सामने आता है। अपने परिवार की सुरक्षा और आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए वे एक बार फिर अपने पुराने आक्रामक अंदाज में लौटते हैं। ये खबर भी पढ़ें मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा रजनीकांत स्क्रीन पर आएं और दुश्मनों की हवा टाइट न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! उनका चश्मा लगाने का अंदाज हो, चलने का स्टाइल हो या फिर विलेन को बिना ज्यादा कुछ बोले सबक सिखाने वाला स्वैग, थलाइवा के फैंस के लिए ये सब किसी ट्रीट से कम नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

Delhi Police ने CJP Leaders की मांगी Custody, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेताओं आशुतोष रंका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत को पांच दिन और बढ़ाने की मांग की है। सुनवाई के दौरान, स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने हिरासत बढ़ाने की पुलिस की अर्जी पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। सोमवार को कोर्ट में इन दोनों नेताओं की रिहाई के लिए एक याचिका भी दायर की गई थी, लेकिन सुनवाई के बाद इस पर भी फैसला सुरक्षित रख लिया गया। दास और रंका को एहतियातन गिरफ्तार किए जाने के बाद शुरुआत में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें: 20 अक्तूबर Vijayadashami पर भगवान श्रीराम को अर्पित करें ये 3 सात्विक भोग

गौरतलब है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे अदालती कार्यवाही में देर" करके दास और रंका की गैर-कानूनी गिरफ्तारी को जानबूझकर लंबा खींच रहे हैं। पार्टी का यह भी आरोप है कि जमानतदारों को अस्पष्ट आधारों पर खारिज कर दिया गया। वहीं, इस मामले की सुनवाई कर रहे मजिस्ट्रेट को मिली "धमकियों" को लेकर पुलिस ने एक नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि 13 अक्टूबर की सुबह, सौरव दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और CJP के 11 अन्य सदस्य एक निजी परिसर के रास्ते जंतर-मंतर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर को अब निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इस समूह को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर उन्हें अपना काम करने से रोका। पुलिस ने बताया कि सभी 14 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। दास, रांका और शिंदे को सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून तोड़ने की कथित कोशिशों के चलते एहतियातन गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, शिंदे को इस शर्त पर जमानत पर रिहा कर दिया गया कि वह शांति बनाए रखेंगे और अच्छा आचरण करेंगे।

इसे भी पढ़ें: CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, SEM को धमकी मिलने पर दर्ज हुई FIR

इस बीच, रविवार को दिल्ली पुलिस ने CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की जमानत सुनवाई के दौरान एक मजिस्ट्रेट को मिली कथित धमकी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की। पार्टी का आरोप है कि उनके दो नेताओं की रिहाई में देरी की जा रही है और चार जमानतदारों द्वारा दी गई गारंटियों को बिना किसी स्पष्ट कारण के खारिज कर दिया गया। पार्टी के लीगल सेल की प्रमुख रत्ना सिंह के अनुसार, स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उन्हें बताया कि अदालत को एक धमकी भरा संदेश मिला है।

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 Auction कोच्चि में 28 अक्टूबर को, Sophia Dunkley और Sophie Molineux की बेस प्राइस 50 लाख

महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। इस बार इंग्लैंड की सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू ने सबसे ऊंची आधार कीमत 50 लाख रुपये रखी है। वहीं, जी कमालिनी, किरण नवगिरे, हीदर ग्राहम और जेस जोनासन ने 40 लाख रुपये की आधार कीमत के साथ अपना नाम दर्ज कराया है। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी 5 टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में होगी। इसमें कुल 146 खिलाड़ी शामिल होंगी, जबकि टीमों के पास भरने के लिए 27 जगह खाली हैं। इनमें 20 जगह भारतीय खिलाड़ियों और 7 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में सीमित जगहों के कारण टीमों को अपनी जरूरत और उपलब्ध बजट के हिसाब से खिलाड़ियों का चुनाव करना होगा।

नीलामी में 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की आधार कीमत रखी है। इस सूची में चमारी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, क्लो ट्रायन और स्नेह राणा शामिल हैं। वहीं, 4 खिलाड़ियों ने अपनी आधार कीमत 20 लाख रुपये तय की है। बाकी 106 खिलाड़ियों ने 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पंजीकरण कराया है।

पूरी सूची में 119 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 22 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी हैं, जबकि 97 ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 27 है, जिनमें 6 खिलाड़ी ऐसे देशों से आती हैं जो क्रिकेट के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह के पूर्ण सदस्य नहीं हैं।

टीमों की तैयारी की बात करें तो मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ग्रेस हैरिस समेत 4 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है। गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा और डैनी वायट-हॉज समेत 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया। मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा और 6 को छोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा, जबकि लिजेल ली और स्नेह राणा समेत 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया।

यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायन और किरण नवगिरे शामिल हैं। टीम ने तारा नॉरिस को 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड भी किया है। इसके बाद यूपी वॉरियर्ज के पास 3.75 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बजट बचा है। साथ ही उसे 8 खिलाड़ियों की जगह भरनी है, जिनमें 5 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ी हो सकती हैं।

अन्य टीमों के पास उपलब्ध बजट और खाली जगहों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 1.15 करोड़ रुपये और 5 जगह हैं। मुंबई इंडियंस के पास 90 लाख रुपये और 6 जगह हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ रुपये और 5 जगह खाली हैं। गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये और 3 जगह बची हैं। मुंबई को सभी 6 जगह भारतीय खिलाड़ियों से भरनी हैं, जबकि बाकी टीमों के पास विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने का भी मौका है।

गौरतलब है कि नीलामी में टीमों को सीमित बजट में मजबूत संयोजन तैयार करना होगा। ऊंची आधार कीमत वाली खिलाड़ियों के अलावा कम कीमत पर उपलब्ध प्रतिभाओं पर भी सबकी नजर रहेगी। नीलामी के बाद ही साफ होगा कि कौन सी टीम अपने खाली स्थानों को सबसे बेहतर तरीके से भर पाती है और आगामी सीजन के लिए मजबूत टीम तैयार करती है।

Mon, 19 Oct 2026 22:14:00 +0530

  Videos
See all

Weather Update : 16 राज्यों में IMD का अलर्ट, होगी भारी बारिश? | Top News | IMD Weather Alert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T22:00:09+00:00

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ गया? | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T21:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers