भारत और नॉर्वे के बीच आर्थिक सहयोग : निर्मला सीतारमण ने मंत्री सेसिली मायर्सेथ की मुलाकात
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। ओस्लो (नॉर्वे) में भारत और नॉर्वे के बीच आर्थिक सहयोग को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक हुई। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने नॉर्वे की व्यापार एवं उद्योग मंत्री सेसिली मायर्सेथ और मत्स्य एवं महासागर नीति के स्टेट सेक्रेटरी इवन ट्रॉनस्टाड सागेबक्केन से मुलाकात की।
इस बात की जानकारी भारत के वित्त मंत्रालय की ओर से एक्स पोस्ट के जरिए दी गई।
बैठक में हरित प्रौद्योगिकी, रेयर अर्थ प्रोसेसिंग, समुद्री एवं शिपिंग उद्योग और मत्स्य क्षेत्र सहित कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के ठोस अवसरों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान भारत-ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन) व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) के संदर्भ में पारस्परिक निवेश और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
नॉर्वे की मंत्री सेसिली मायर्सेथ ने कहा कि वह और उनकी टीम वर्ष के अंत में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा का उत्सुकता से इंतजार कर रही हैं।
स्टेट सेक्रेटरी सागेबक्केन ने नॉर्वे के समुद्री उद्योग में भारत की बढ़ती भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय विशेषज्ञता और क्षमता नॉर्वे की समुद्री अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टीईपीए का प्रभावी क्रियान्वयन दोनों देशों के लिए परस्पर लाभकारी होगा। उन्होंने इस समझौते को समयबद्ध तरीके से लागू करने की उम्मीद जताई और कहा कि इससे निवेश, तकनीक हस्तांतरण और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
बैठक को भारत-नॉर्वे संबंधों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि हरित तकनीक, समुद्री अर्थव्यवस्था और मत्स्य क्षेत्र में सहयोग से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में साझेदारी का दायरा भी व्यापक होगा।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया सुपर-8 में जिन 3 टीमों के साथ भिड़ेगी, उनके खिलाफ कैसा है उसका रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में पहुंच चुकी है. आज टीम इंडिया ग्रुप स्टेज का अपना अंतिम मैच नीदरलैंड के साथ खेलने वाली है. ये मुकाबला इंडियन टीम के लिए सुपर-8 से पहले तैयारी का अंतिम मौका होगा. इस मैच में वो अपने बेंच स्ट्रेंथ को चेक कर सकती है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पहले यूएसए, फिर नामीबिया और पाकिस्तान को हराकर अपने तीन में से तीन मैच जीते हैं.
अब सुपर-8 में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होने वाला है. इन तीनों टीमों के खिलाफ भारतीय टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड कैसा है. क्या इन टीमों के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. आइए इन तीनों टीमों के साथ भारत के हेड टू हेड आंकड़े जानते हैं.
It’s time to set sights on the next phase of the ICC Men’s T20 World Cup!
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 17, 2026
Come on, #TeamIndia!
ICC Men's #T20WorldCup | #INDvNED | WED, 18 FEB, 6 PM! pic.twitter.com/MZ1QM7ppfz
भारत और साउथ अफ्रीका में किसका पलड़ा भारी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने कुल 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम को 12 मैचों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इन आंकड़ों पर नजर डाले तो भारत का पलड़ा भारी है लेकिन साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का हालिया फॉर्म भारत के लिए चिंता का सबब बन सकता है.
जिम्बाब्वे पर टीम इंडिया का पूरी तरह से दबदबा
भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक जिम्बाब्वे के साथ कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे कुल 3 मुकाबले जीत पाया है. इन रिकॉर्ड्स के आधार पर भारत का पूरी तरह से जिम्बाब्वे पर दबदबा है, लेकिन जिम्बाब्वे के हालिया प्रदर्शन को देखें तो वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर चुकी है.
भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ है शानदार रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ 30 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत नसीब हुई है तो वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है. आंकड़ों के हिसाब से भारत वेस्टइंडीज के कहीं ज्यादा आगे है लेकिन इस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छा खेल दिखाया है. ऐसे में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज से सावधान रहने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: आज होगा भारत और नीदरलैंड का मुकाबला, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानिए कैसी होगी प्लेइंग-11
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















