Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया सुपर-8 में जिन 3 टीमों के साथ भिड़ेगी, उनके खिलाफ कैसा है उसका रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में पहुंच चुकी है. आज टीम इंडिया ग्रुप स्टेज का अपना अंतिम मैच नीदरलैंड के साथ खेलने वाली है. ये मुकाबला इंडियन टीम के लिए सुपर-8 से पहले तैयारी का अंतिम मौका होगा. इस मैच में वो अपने बेंच स्ट्रेंथ को चेक कर सकती है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पहले यूएसए, फिर नामीबिया और पाकिस्तान को हराकर अपने तीन में से तीन मैच जीते हैं. 

अब सुपर-8 में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होने वाला है. इन तीनों टीमों के खिलाफ भारतीय टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड कैसा है. क्या इन टीमों के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. आइए इन तीनों टीमों के साथ भारत के हेड टू हेड आंकड़े जानते हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका में किसका पलड़ा भारी 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने कुल 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम को 12 मैचों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इन आंकड़ों पर नजर डाले तो भारत का पलड़ा भारी है लेकिन साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का हालिया फॉर्म भारत के लिए चिंता का सबब बन सकता है.

जिम्बाब्वे पर टीम इंडिया का पूरी तरह से दबदबा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक जिम्बाब्वे के साथ कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे कुल 3 मुकाबले जीत पाया है. इन रिकॉर्ड्स के आधार पर भारत का पूरी तरह से जिम्बाब्वे पर दबदबा है, लेकिन जिम्बाब्वे के हालिया प्रदर्शन को देखें तो वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर  ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर चुकी है.

भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ है शानदार रिकॉर्ड 

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ 30 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत नसीब हुई है तो वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है. आंकड़ों के हिसाब से भारत वेस्टइंडीज के कहीं ज्यादा आगे है लेकिन इस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छा खेल दिखाया है. ऐसे में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज से सावधान रहने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: आज होगा भारत और नीदरलैंड का मुकाबला, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानिए कैसी होगी प्लेइंग-11

Continue reading on the app

'मेरा सबकुछ उजड़ गया अब कैसी माफी', द्वारका हादसे के आरोपी के पिता द्वारा क्षमा मांगे पर छलका साहिल की मां का दर्द

Dwarka Scorpio Accident: दिल्ली के द्वारका में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 23 साल के साहिल की मां का दर्द तब और छलक उठा जब आरोपी के पिता ने अपने बेटे की गलती मानते हुए माफी मांगी. साहिल की मां ने कहा कि मेरा सबकुछ उजड़ गया अब किस बात की माफी. साहिल धनेश्रा की मां ने कहा कि, अब मेरे लिए ना सुबह बनी है और ना शाम, ना काम पर जाने की वजह और ना सोकर उठने की कोई वजह. साहिल की मां ने रोते हुए कहा कि, मेरी पूरी दुनिया ही खत्म हो गई, तो अब माफी किस बात की?

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

शमी नहीं तो नबी की सुन लो, बोलती गेंदों के सामने लाउडस्पीकर भी फेल, 9 मैच में 12.73 की औसत से 55 विकेट

nabi bowled better then shami: आकिब नबी ने अपना काम कर दिया है और उन्होंने लाल गेंद से वह तहलका मचाया है जिसे नजरअंदाज करना नामुमकिन है.घरेलू क्रिकेट में लगातार दो सीजनों में 40 से अधिक विकेट (2024-25 में 44 विकेट और 2025-26 में अब तक 55 विकेट) लेना कोई तुक्का नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और विश्व स्तरीय कौशल का प्रमाण है.  Wed, 18 Feb 2026 13:11:02 +0530

  Videos
See all

Delhi News: Dwarka Case में Sahil Dhaneshra की जान लेने वाले आरोपी के पिता का बयान | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T08:38:07+00:00

AI Summit 2026|Robotic Dog Row:AI Expo Summit से बाहर Galgotias University, स्टाफ ने क्या कहा? सुनिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T08:36:18+00:00

UP Commissionaries Connect LIVE: यूपी कमिश्नरीज़ कनेक्ट Meerut से लाइव | Network18 Super Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T08:32:25+00:00

Iran America War Update: ईरान, चीन, रूस ने कर ली तैयारी, मुश्किल में अमेरिका | Donald Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T08:37:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers