गाजा शांति योजना पर अमेरिका की बड़ी जीत, माइक वाल्ट्ज बोले- सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति
वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वाल्ट्ज ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति से समर्थन मिला है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका अब ईरान के खिलाफ और सख्त रुख अपनाने जा रहा है।
ह्यूग हेविट को सलेम न्यूज चैनल पर दिए इंटरव्यू में वाल्ट्ज ने कहा, हमने इसे सर्वसम्मति से पास कराया। प्रस्ताव 13-0 से पारित हुआ। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन बताया। उनके अनुसार यह संयुक्त राष्ट्र के सबसे विवादित मुद्दों में से एक इजरायल-फिलिस्तीन पर बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है।
वाल्ट्ज के मुताबिक इस ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल बनाया जाएगा, फिलिस्तीनी टेक्नोक्रेटिक अथॉरिटी स्थापित होगी और विश्व बैंक के तहत एक विशेष फंड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया ने सार्वजनिक रूप से 8,000 सैनिक देने का वादा किया है और पहले बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से पहले 5 अरब डॉलर की राशि की घोषणा की है।
माइक वाल्ट्ज ने कहा कि इस पहल के तहत बंधकों को रिहा किया जा चुका है, युद्धविराम लागू है और मानवीय सहायता पहुंच रही है। अब वार्ता का दूसरा चरण हमास पर केंद्रित है। वाल्ट्ज ने चेतावनी दी कि उन्हें या तो आसान तरीके से या फिर कठोर तरीके से हथियार छोड़ने होंगे।
वाल्ट्ज ने यह भी दावा किया कि पहले हमास का समर्थन करने वाले देश (कतर, तुर्की और मिस्र) अब अमेरिका के साथ खड़े हैं। इजरायल भी इस पहल का हिस्सा है।
ईरान पर बोलते हुए वाल्ट्ज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के स्नैपबैक प्रतिबंध अभी भी प्रभावी हैं, भले ही रूस और कुछ हद तक चीन ने आपत्ति जताई हो। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरानी शासन के साथ व्यापार करने वाले देश इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ईरान की अर्थव्यवस्था के 40 से 50 प्रतिशत हिस्से को नियंत्रित करता है और प्रतिबंधों का असर शासन की आर्थिक स्थिति पर दिख रहा है।
ईरान के तथाकथित घोस्ट फ्लीट पर कार्रवाई को लेकर वाल्ट्ज ने कहा कि अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के तहत जहाज जब्त करने का अधिकार है, हालांकि यह मुद्दा विवादित है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मैरिटाइम संगठन जैसे संस्थानों के माध्यम से कड़ी कार्रवाई की वकालत की।
ईरान में अशांति पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सत्र में प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 18 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने इसे शासन द्वारा अपने ही नागरिकों के खिलाफ व्यापक स्तर का दमन बताया। इस बैठक में प्रमुख ईरानी असंतुष्ट मसीह अलीनेजाद भी शामिल थीं।
समयसीमा पर पूछे जाने पर वाल्ट्ज ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को स्पष्ट विकल्प दिया है कि उसे यूरेनियम संवर्धन, लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें और आतंकी नेटवर्क का समर्थन छोड़ना होगा।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Spain Fire Breakout: स्पेन के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, पांच लोगों की झुलसने से मौत
स्पेन में सुबह-सुबह बड़ी घटना हो गई. यहां उत्तर-पूर्वी स्पेन में एक अपार्टमेंट में आग लग गई. आग लगने की वजह से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है. पांच लोग घायल भी हुए हैं. इस बात की पुष्टि खुद रीजनल इमरजेंसी सर्विसेज ने की है.
अब जानें क्या है पूरा मामला
इमरजेंसी सर्विसेज के अधिकारियों का कहना है कि 16 फरवरी की देर रात घटना के बारे में जानकारी मिली. मरने वाले पांचों लोग जवान थे और खास बात है कि वे बिल्डिंग में रहते भी नहीं थे. कैटालोनिया के अधिकारियों ने इस मामले में एक बयान जारी किया. बयान में उन्होंने बताया कि बार्सिलोना के उत्तर में स्थित मान्लेउ शहर की पांच मंजिला अपार्टमेंट बिल्डिंग के स्टोरेज में आग लग गई है. मान्लेउ की आबादी 21 हजार है.
Momentos de tensión se vivieron en un edificio de Mate de Luna al 1700, donde un hombre atravesaba una crisis y amenazaba con arrojarse al vacío. Por este motivo debió intervenir personal especializado para asistirlo y evitar un desenlace trágico. pic.twitter.com/W0ZFvSV6vQ
— JL (@SoyJuanLuna) February 18, 2026
बुरी तरह जल गए शव
अधिकारियों ने कहा कि आग लगने की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. लोग स्टोरेज रूम के बाहर क्यों नहीं निकल पाए, इस बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने बताया कि जलने की वजह से कुछ लोगों के शव इतने ज्यादा जल गए थे कि अब तक उनकी पहचान भी नहीं हो पाई.
हादसे पर जताया दुख
कैटालोनिया के रीजनल लीडर, साल्वाडोर इल्ला ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर मृृतकों और उनके परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मौत पर दुख जताया.
घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से डिसचार्ज किया
इमरजेंसी सर्विसेज के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पांच घायलों में से चार को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वहां, एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत ही नहीं पड़ी. पुलिस ने आगे लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















