Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बीच अगला विकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान, जानें वजह

Bigg Boss 20: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर संडे की रात तीन शख्स ने गोलियां चलाई थी. एक्टर की कार पर 7 राउंड फायरिंग हुई, हालांकि वो बाल-बाल बचे और पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस हमले क जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है, जो लंबे समय से बॉलीवुड के लोगों को सलमान खान से दूरी बनाने की धमकी दे रहा है. इस बीच अब सलमान खान को लेकर खबर आ रही है कि एक्टर अगले हफ्ते बिग बॉस 20 होस्ट नहीं करेंगे. चलिए जानते हैं.

अगले हफ्ते बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे सलमान

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट विकेंड का वॉर में सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों के साथ जमकतर मस्ती की. वहीं, उन्होंने कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाई. इस बीच भाईजान ने घरवालों से कहा कि वो अगले विकेंड उनसे नहीं मिलेंगे. उन्होंने कहा कि पहले की वर्क कमिटमेंट की वजह से वो अगले हफ्ते शो होस्ट नहीं करेंगे. उन्होंने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से अगले हफ्ते बिग बॉस 20 होस्ट करने के लिए कहा है.

SVC63 में नजर आएंगे सलमान

बता दें, वामशी पैड्डिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म SVC63 में सलमान खान नजर आने वाले हैं. इन दिनों भाईजान फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसी फिल्म के चलते वो अगले हफ्ते विकेंड का वार होस्ट नहीं कर पाएंगे. इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) भी नजर आएंगी.  वहीं, फिल्म में टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- 'संभलकर रहना पड़ेगा....', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सहमा पूरा बॉलुवड, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

सलमान की वजह से टाइगर पर हमला!

इस बीच टाइगर श्रॉफ पर संडे रात हमला किया गया. लॉरेंस गैंग की तरफ से अनिल पंडित और हरमन संधू ने हमले की जिम्मेदारी ली. उन्होंने कहा- 'टाइगर को समझाया था वो समझा नहीं. जो भी फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा और सलमान खान के साथ काम केरगा अगला नंबर उसका होगा.' इस बीच सवाल ये उठ रहा है कि सलमान और टाइगर ने आज तक साथ काम नहीं किया है तो फिर एक्टर पर हमला क्यों किया गया.

सलमान और टाइगर का रिश्ता

बता दें, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और टाइगर श्रॉफ ने भले ही साथ में अभी तक कोई फिल्म नहीं की है, लेकिन दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती है. सलमान टाइगर से पहले उनके पिता जैकी के दोस्त हैं. इसी के चलते सलमान और टाइगर में भी भाईचारा है. वहीं, सलमान अकसर टाइगर की फिटनेस और एक्शन स्किल्स की तारीफ करते हैं. इतना ही नहीं दोनों ने नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर साथ में काम किया है.

इन सेलेब्स पर भी हुई फायरिंग

मालूम हो कि, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई फायरिंग की घटनाओं में सामने आया है.इनमें सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर हुए हमले शामिल हैं. पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और गुरु रंधावा से जुड़े मामलों में भी गैंग का नाम सामने आया था. वहीं, अब टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा भी बिश्नोई गैंग ने किया है. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पैदा होते ही चलने वाले थे काजी तौकीर, बीबी हाउस में NASA वालों को दी रिसर्च करने की सलाह

Continue reading on the app

‘उड़ता तीर’ के रोमांटिक ट्रैक ‘चन्न’ में आयुष्मान और सारा की जमी दिलकश केमिस्ट्री, अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिल

Udta Teer New Song Chann: ‘उड़ता तीर’ की दुनिया में अब रोमांस का तड़का लगाते हुए मेकर्स ने फिल्म का लव सॉन्ग ‘चन्न’ रिलीज कर दिया है. इस गाने में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. अरिजीत सिंह की दिल छू लेने वाली आवाज में सजा ये गाना दोनों के ऑनस्क्रीन रिश्ते के उस नर्म, प्यारे और रोमांटिक पहलू को सामने लाता है, जहां नजरें भी बातें करती हैं और हर पल में प्यार की मिठास घुली नजर आती है. खूबसूरत लोकेशन्स के बीच दोनों के रोमांटिक पल गाने को और भी खास बना देते हैं.

गाने को अरिजीत सिंह  ने दी आवाज

‘चन्न’ को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, जबकि इसके दिलकश बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. अरिजीत सिंह की सुरीली आवाज और सचिन-जिगर की सुकून देने वाली धुन मिलकर ऐसा जादू रचती है जो सीधे दिल तक पहुंचता है. वहीं, आयुष्मान और सारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री गाने के रोमांस में चार चांद लगा देती है. खूबसूरत विजुअल्स और प्यार में डूबी धुन के साथ ‘चन्न’, ‘उड़ता तीर’ के एक सॉफ्ट और रोमांटिक रंग से रूबरू कराता है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आकाश ए कौशिक के लेखन और निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर’ को धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट का साथ मिला है. फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर ये फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: 'मैं उनको दिल से सॉरी बोलता हूं', Pawan Singh ने Akshara Singh से मांगी माफी, बोले- 'वो मेरा बाबू है...?'

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-शेफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 40 रन से हराया, सीरीज 3-0 से किया क्लीन स्वीप

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 40 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 124 रन पर सिमट गई. Tue, 20 Oct 2026 22:34:05 +0530

  Videos
See all

Dussehra 2026: दशहरे के दिन... 'कॉकरोच' दहन पूरा ! #shorts #ravandahan #cjp #dipke #cockroach #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T17:45:30+00:00

Lawrence Gang: दुश्मनी की आड़ में वसूली! क्या है 'L गैंग' की साजिश? | Tiger Shroff | Salman Khan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T17:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers