Responsive Scrollable Menu

दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिलाओं के जीवन में उम्र के साथ कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। इनमें से एक है मेनोपॉज, यानी वह अवस्था जब महिला के पीरियड्स हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं। आमतौर पर यह बदलाव 45 से 55 साल की उम्र के बीच होता है। हालांकि, मेनोपॉज़ की शुरुआत से पहले ही शरीर में कई तरह के संकेत दिखाई देने लगते हैं। कभी अचानक बहुत गर्मी लगना, तो कभी ठंड महसूस होना, रात में बार-बार नींद खुलना और दिनभर थकान बने रहना भी इन्हीं लक्षणों में शामिल हो सकते हैं।

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि रात को अचानक गर्मी लगने लगती है और आप कंबल हटा देती हैं? कुछ देर बाद ठंड महसूस होती है और फिर कंबल ओढ़ना पड़ता है। अगर ऐसा बार-बार हो रहा है, तो इसकी एक वजह मेनोपॉज से जुड़े हॉट फ्लैश और रात में पसीना आना हो सकता है।

मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बदलता है। इसका असर शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाली प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अचानक गर्मी महसूस होना, पसीना आना और नींद का टूटना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रात में नींद पूरी न होने के कारण अगले दिन थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है।

अगर रात में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आप दिनभर थका हुआ महसूस करती हैं, तो इसे हमेशा सामान्य थकान समझकर टालना ठीक नहीं है। मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव और नींद की परेशानी ऊर्जा के स्तर को प्रभावित कर सकती है।

कुछ महिलाओं को इस दौरान चीजें याद रखने, ध्यान लगाने और स्पष्ट सोचने में भी परेशानी होती है। इसे आम भाषा में ब्रेन फॉग कहा जाता है। इसके अलावा मूड में बदलाव, बेचैनी और चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

हालांकि, ये सभी लक्षण केवल मेनोपॉज के कारण ही हों, ऐसा जरूरी नहीं है। थायरॉइड की समस्या, खून की कमी, तनाव और नींद से जुड़ी दूसरी परेशानियां भी इसकी वजह हो सकती हैं।

इस अवस्था में कुछ छोटी-छोटी आदतें राहत देने में मदद कर सकती हैं। रोजाना लगभग एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें। हल्के कपड़े पहनें और जरूरत के मुताबिक बिस्तर पर हल्की चादर या कंबल रखें। संतुलित भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं। नियमित टहलना और हल्का व्यायाम ऊर्जा व मूड को बेहतर रखने में मदद कर सकता है।

अगर नींद लगातार खराब हो रही है, थकान रोजमर्रा के कामों को प्रभावित कर रही है या मूड में काफी बदलाव आ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर लक्षणों और जरूरत के अनुसार अन्य संभावित कारणों की जांच कर सकते हैं और उचित उपचार सुझा सकते हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Box Office Collection: संडे को 'जेलर 2' का बजा डंका, 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'राणाबाली' का ऐसा रहा हाल

Box Office Collection: संडे का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए काफी खास रहा. 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों की लिस्ट में  रजनीकांत की 'जेलर 2' ने खूब चर्चा बटोरी. वहीं, 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'राणाबाली' जैसी फिल्मों के कलेक्शन पर भी दर्शकों की नजर रही. वीकेंड होने की वजह से फिल्मों को कमाई बढ़ाने का मौका मिला. अब किस फिल्म ने बाजी मारी और किन फिल्मों की कमाई में तेजी देखने को मिली. जानते हैं सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल.

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बजा डंका

सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों में के मुकाबले इस समय  साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत (Rajinikanth) की जेलक 2 धमाल मचा रही है.  फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के तीन दिनों में ही इसने दुनियाभर में  300 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया था. सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने तीसरे दिन भारत में 47.80 करोड़ कमाए, जिसके बाद भारत में  169.65 और दुनियाभर में इसका कलेक्शन 317.15 करोड़ पहुंच गया था. 

जेलर 2 का संडे कितना रहा कलेक्शन?

वहीं, 'जेलर 2' ने संडे को भी धमाल मचाया और सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के चौथे (Jailer 2 Box Office Collection Day 4) दिन यानी संडे को 55.85 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के  साथ इस फिल्म का भारत में चार दिनों का नेट कलेक्शन अब 199.90 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, चौथे दिन इसने विदेशों में 40 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका वर्ल्डवाइड 424.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो गया है.

राणाबाली ने तीसरे दिन कितने कमाए?

जेलर 2 के बाद जो फिल्म संडे को कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर रही वो है  विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की 'राणाबाली'. इस फिल्म ने 9.25 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इसने 7.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'राणाबाली' ने रिलीज के तीसरे दिन (Ranabaali Box Office Collection Day Day 3)  यानी संडे को 7.50 करोड़ की नेट कमाई की है. जिसके बाद फिल्म का भारत में तीन दिनों का नेट कलेक्शन 24.05 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें- Box Office Report: रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीन दिनों में 300 करोड़ पार, 'नई नवेली' और 'प्रहार' का जानें कैसा रहा हाल

राजकुमार राव की प्रहार का केलक्शन

राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' भी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है. इसने  पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये से खाता खोला था. इसके बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'प्रहार' ने रिलीज के तीसरे दिन (Prahaar-The Ujjwal Nikam Story Box Office Collection Day 3) यानी संडे को 3.65 करोड़ की नेट कमाई की, जिसके बाद इसका  नेट कलेक्शन 9.15 करोड़ पहुंच गया है.

'नई नवेली' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'नई नवेली' ने सिनेमाघरों में 3.25 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इसने अच्छी 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, अब इसके तीसरे दिन की कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'नई नवेली' ने रिलीज के तीसरे दिन (Nayyi Navelli Box Office Collection Day 3) यानी संडे को 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में इसकी तीन दिनों की नेट कमाई अब 11.65 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई, हमले में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 Auction कोच्चि में 28 अक्टूबर को, Sophia Dunkley और Sophie Molineux की बेस प्राइस 50 लाख

महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। इस बार इंग्लैंड की सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू ने सबसे ऊंची आधार कीमत 50 लाख रुपये रखी है। वहीं, जी कमालिनी, किरण नवगिरे, हीदर ग्राहम और जेस जोनासन ने 40 लाख रुपये की आधार कीमत के साथ अपना नाम दर्ज कराया है। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी 5 टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में होगी। इसमें कुल 146 खिलाड़ी शामिल होंगी, जबकि टीमों के पास भरने के लिए 27 जगह खाली हैं। इनमें 20 जगह भारतीय खिलाड़ियों और 7 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में सीमित जगहों के कारण टीमों को अपनी जरूरत और उपलब्ध बजट के हिसाब से खिलाड़ियों का चुनाव करना होगा।

नीलामी में 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की आधार कीमत रखी है। इस सूची में चमारी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, क्लो ट्रायन और स्नेह राणा शामिल हैं। वहीं, 4 खिलाड़ियों ने अपनी आधार कीमत 20 लाख रुपये तय की है। बाकी 106 खिलाड़ियों ने 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पंजीकरण कराया है।

पूरी सूची में 119 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 22 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी हैं, जबकि 97 ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 27 है, जिनमें 6 खिलाड़ी ऐसे देशों से आती हैं जो क्रिकेट के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह के पूर्ण सदस्य नहीं हैं।

टीमों की तैयारी की बात करें तो मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ग्रेस हैरिस समेत 4 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है। गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा और डैनी वायट-हॉज समेत 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया। मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा और 6 को छोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा, जबकि लिजेल ली और स्नेह राणा समेत 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया।

यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायन और किरण नवगिरे शामिल हैं। टीम ने तारा नॉरिस को 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड भी किया है। इसके बाद यूपी वॉरियर्ज के पास 3.75 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बजट बचा है। साथ ही उसे 8 खिलाड़ियों की जगह भरनी है, जिनमें 5 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ी हो सकती हैं।

अन्य टीमों के पास उपलब्ध बजट और खाली जगहों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 1.15 करोड़ रुपये और 5 जगह हैं। मुंबई इंडियंस के पास 90 लाख रुपये और 6 जगह हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ रुपये और 5 जगह खाली हैं। गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये और 3 जगह बची हैं। मुंबई को सभी 6 जगह भारतीय खिलाड़ियों से भरनी हैं, जबकि बाकी टीमों के पास विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने का भी मौका है।

गौरतलब है कि नीलामी में टीमों को सीमित बजट में मजबूत संयोजन तैयार करना होगा। ऊंची आधार कीमत वाली खिलाड़ियों के अलावा कम कीमत पर उपलब्ध प्रतिभाओं पर भी सबकी नजर रहेगी। नीलामी के बाद ही साफ होगा कि कौन सी टीम अपने खाली स्थानों को सबसे बेहतर तरीके से भर पाती है और आगामी सीजन के लिए मजबूत टीम तैयार करती है।

Mon, 19 Oct 2026 22:14:00 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War Update: रूस पर यूक्रेन का भयंकर हमला? | Trump | Putin | Zelenskyy | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T19:30:18+00:00

LIVE: Japan's Mars Moons Exploration (MMX) mission set to grab a piece of Mars's moon | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T19:28:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers