Box Office Collection: संडे को 'जेलर 2' का बजा डंका, 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'राणाबाली' का ऐसा रहा हाल
Box Office Collection: संडे का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए काफी खास रहा. 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों की लिस्ट में रजनीकांत की 'जेलर 2' ने खूब चर्चा बटोरी. वहीं, 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'राणाबाली' जैसी फिल्मों के कलेक्शन पर भी दर्शकों की नजर रही. वीकेंड होने की वजह से फिल्मों को कमाई बढ़ाने का मौका मिला. अब किस फिल्म ने बाजी मारी और किन फिल्मों की कमाई में तेजी देखने को मिली. जानते हैं सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल.
रजनीकांत की 'जेलर 2' का बजा डंका
सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों में के मुकाबले इस समय साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत (Rajinikanth) की जेलक 2 धमाल मचा रही है. फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के तीन दिनों में ही इसने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया था. सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने तीसरे दिन भारत में 47.80 करोड़ कमाए, जिसके बाद भारत में 169.65 और दुनियाभर में इसका कलेक्शन 317.15 करोड़ पहुंच गया था.
जेलर 2 का संडे कितना रहा कलेक्शन?
वहीं, 'जेलर 2' ने संडे को भी धमाल मचाया और सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के चौथे (Jailer 2 Box Office Collection Day 4) दिन यानी संडे को 55.85 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में चार दिनों का नेट कलेक्शन अब 199.90 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, चौथे दिन इसने विदेशों में 40 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका वर्ल्डवाइड 424.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो गया है.
राणाबाली ने तीसरे दिन कितने कमाए?
जेलर 2 के बाद जो फिल्म संडे को कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर रही वो है विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की 'राणाबाली'. इस फिल्म ने 9.25 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इसने 7.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'राणाबाली' ने रिलीज के तीसरे दिन (Ranabaali Box Office Collection Day Day 3) यानी संडे को 7.50 करोड़ की नेट कमाई की है. जिसके बाद फिल्म का भारत में तीन दिनों का नेट कलेक्शन 24.05 करोड़ रुपये हो गया है.
राजकुमार राव की प्रहार का केलक्शन
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' भी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है. इसने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये से खाता खोला था. इसके बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'प्रहार' ने रिलीज के तीसरे दिन (Prahaar-The Ujjwal Nikam Story Box Office Collection Day 3) यानी संडे को 3.65 करोड़ की नेट कमाई की, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 9.15 करोड़ पहुंच गया है.
'नई नवेली' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'नई नवेली' ने सिनेमाघरों में 3.25 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इसने अच्छी 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, अब इसके तीसरे दिन की कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'नई नवेली' ने रिलीज के तीसरे दिन (Nayyi Navelli Box Office Collection Day 3) यानी संडे को 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में इसकी तीन दिनों की नेट कमाई अब 11.65 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई, हमले में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद
उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश जमीन पर उतरा, सवालों पर उद्योग सचिव बोले- पूरा डेटा सार्वजनिक
देहरादून। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के निवेश प्रस्तावों को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच सरकार ने आंकड़े सामने रखे हैं। सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने कहा कि अब तक ₹1.01 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। निवेश से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी उद्योग विभाग, यूके स्पाइस और सिंगल विंडो सिस्टम पर सार्वजनिक है। उन्होंने निवेश को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों को खारिज करते हुए कहा कि तथ्यों को देखे बिना इस तरह की धारणा बनाना ठीक नहीं है।
दिसंबर 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में करीब ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश के लिए एमओयू हुए थे। पांडे के मुताबिक, इन प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए अलग-अलग समय पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की गईं और निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए निवेश मित्र भी लगाए गए। अब करीब ₹24 हजार करोड़ के और निवेश की ग्राउंडिंग की तैयारी है। इसके लिए जल्द चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।
छोटे निवेशकों पर सवाल उठाने पर जताई आपत्ति
विनय शंकर पांडे ने छोटे कारोबार और स्थानीय निवेशकों को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आटा चक्की, मोबाइल की दुकान या किसी दूसरे छोटे व्यवसाय में लगाए गए पैसे को निवेश मानने पर सवाल उठाना सही नहीं है। कोई व्यक्ति अपनी कमाई से ₹10 हजार लगाकर कारोबार शुरू करता है और उससे दो लोगों को रोजगार मिलता है तो उसका योगदान भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश हैं कि राज्य में बड़े उद्योगपति और छोटे व्यवसायी, दोनों को समान सम्मान मिले। सरकार का फोकस केवल बड़े उद्योगों पर नहीं, बल्कि स्थानीय कारोबार, स्वरोजगार और रोजगार बढ़ाने पर भी है।
निवेश के आंकड़ों पर सरकार ने कहा- ऑनलाइन जाकर देख सकते हैं पूरी जानकारी
पांडे के मुताबिक निवेश परियोजनाओं, उनसे जुड़े विभागों और उनके स्थान की जानकारी सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। यह मामला करीब आठ महीने पहले भी सोशल मीडिया पर उठा था और उस समय भी सरकार ने आंकड़ों के साथ जवाब दिया था। विधानसभा में भी निवेश की स्थिति की जानकारी दी गई है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति दूसरे राज्यों से अलग है। राज्य का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा वन क्षेत्र है और बड़े उद्योगों के लिए संभावनाएं मुख्य रूप से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में हैं। इसी को देखते हुए सरकार निवेश के साथ रोजगार और पर्यावरण के बीच संतुलन पर काम कर रही है।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले सरकार ने विदेशों और देश के प्रमुख शहरों में रोड शो किए थे। गढ़वाल और कुमाऊं के साथ सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर भी निवेश सम्मेलन किए गए। पांडे ने कहा कि निवेश की वास्तविक स्थिति जानने के लिए परियोजनाओं को मौके पर देखा जा सकता है और उद्यमियों से भी बात की जा सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News










