'हम और बेहतर कर सकते थे...', जीतने के बाद भी स्मृति मंधाना ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- 'चाहें कितनी भी स्ट्रैटजी बना लें...'
Smriti Mandhana Statement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार की रात को जिम्बाब्वे के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही स्मृति मंधाना एंड कंपनी ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच को जीतने के बाद वैसे तो भारतीय कप्तान काफी खुश नजर आईं और अपने गेंदबाजों की उन्होंने काफी तारीफ की. साथ ही शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी को भी सराहा. लेकिन, इस बीच उन्होंने अपनी टीम की एक कमी के बारे में भी बात की और कहा कि उसे बेहतर किया जा सकता था.
स्मृति मंधाना ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेहमान टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी. जहां, जिम्बाब्वे ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन वह भारतीय गेंदबाजों के सामने 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 102 रन ही बना सकीं. नतीजन, भारतीय टीम के सालमने 103 रनों का लक्ष्य रखा. इस टारगेट को चेज करने उतरी टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर महज 8.5 ओवर में ही हासिल कर लिया और 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.
2️⃣4️⃣-ball FIFTY ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
Shafali Verma goes back for a blistering knock of 5️⃣5️⃣(25) ????????
Updates ▶️ https://t.co/kECmCQJzty#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/59JPewwc5h
इस जीत के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "आज का दिन अच्छा रहा. मुझे लगा कि आज हमारी गेंदबाजों ने बहुत सटीक गेंदबाजी की, जो पहले मैच के मुकाबले काफी बेहतर था. उन्होंने यॉर्कर, स्लोअर गेंदें और बाउंसर का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया. इसके अलावा स्पिनर्स दीप्ति, श्री और निक्की ने आकर अपने दो-दो ओवर बहुत अच्छे से डाले. कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि आज हमारी पूरी गेंदबाजी यूनिट ने शानदार तालमेल दिखाया.
मंधाना ने फील्डिंग को लेकर कहा, हां, फील्डिंग में कैच पकड़ने के मामले में हम और बेहतर कर सकते थे. यह एक ऐसी चीज है जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है."
????????????????’???? ???????????? ???????????????????? ???????? ???????????????????????????? ????????! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 18, 2026
Captain Smriti Mandhana talks about Team India’s fearless batting approach! ????????#INDvZIM | 3rd T20I ???? TUE, 20 OCT, 6:30 PM pic.twitter.com/n63BlPkrOs
कई स्ट्रैटजी के साथ मैदान पर उतरा भारत
क्या पहले मैच के बाद 'फुल-लेंथ' गेंदें डालने का फैसला एक सोची-समझी रणनीति थी? इसपर कहा, "हां, हमने इस पर चर्चा की थी. पिछले मैच में हमने देखा था कि जिम्बाब्वे की कुछ बल्लेबाजों का खेल कैसा है और आज हमारे पास बेहतर योजनाएं थीं क्योंकि हमें पता था कि उन्होंने पहले मैच में किस तरह की बल्लेबाजी की थी. हमारे पास कई अच्छी स्ट्रैटजी थीं, लेकिन आप चाहें कितनी भी स्ट्रैटजी बना लें, अंत में गेंदबाजों को ही मैदान पर उसे लागू करना होता है और आज मुझे लगा कि उन्होंने बिल्कुल सटीक गेंदबाजी की."
The Shafali Verma show in Raipur ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
She wins the Player of the Match award for her fiery knock ????
Relive ▶️ https://t.co/DG9MK5e529#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/MGc4o0M2FL
शेफाली वर्मा की भी सराहना की
जिम्बाब्वे के दिए 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने 25 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के जड़े. ऐसे में कप्तान स्मृति मंधाना ने शेफाली की जमकर तारीफ की.
भारतीय कप्तान ने कहा, "पावरप्ले में शेफाली अपने अंदाज में खेल रही थीं, जिस तरह से वह जोरदार शॉट लगा रही थीं, उन्हें सिंगल देकर मुझे बहुत खुशी हुई और जब भी मुझे मौका मिला, मैंने भी अच्छे शॉट खेले. सच कहूं तो, हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं और आगे भी ऐसा ही खेलना जारी रखेंगे."
ये भी पढ़ें: बदल जाएगी टाइमिंग! न्यूजीलैंड दौरे पर दोपहर में खेले जाएंगे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच?
दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिलाओं के जीवन में उम्र के साथ कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। इनमें से एक है मेनोपॉज, यानी वह अवस्था जब महिला के पीरियड्स हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं। आमतौर पर यह बदलाव 45 से 55 साल की उम्र के बीच होता है। हालांकि, मेनोपॉज़ की शुरुआत से पहले ही शरीर में कई तरह के संकेत दिखाई देने लगते हैं। कभी अचानक बहुत गर्मी लगना, तो कभी ठंड महसूस होना, रात में बार-बार नींद खुलना और दिनभर थकान बने रहना भी इन्हीं लक्षणों में शामिल हो सकते हैं।
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि रात को अचानक गर्मी लगने लगती है और आप कंबल हटा देती हैं? कुछ देर बाद ठंड महसूस होती है और फिर कंबल ओढ़ना पड़ता है। अगर ऐसा बार-बार हो रहा है, तो इसकी एक वजह मेनोपॉज से जुड़े हॉट फ्लैश और रात में पसीना आना हो सकता है।
मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बदलता है। इसका असर शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाली प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अचानक गर्मी महसूस होना, पसीना आना और नींद का टूटना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रात में नींद पूरी न होने के कारण अगले दिन थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है।
अगर रात में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आप दिनभर थका हुआ महसूस करती हैं, तो इसे हमेशा सामान्य थकान समझकर टालना ठीक नहीं है। मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव और नींद की परेशानी ऊर्जा के स्तर को प्रभावित कर सकती है।
कुछ महिलाओं को इस दौरान चीजें याद रखने, ध्यान लगाने और स्पष्ट सोचने में भी परेशानी होती है। इसे आम भाषा में ब्रेन फॉग कहा जाता है। इसके अलावा मूड में बदलाव, बेचैनी और चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
हालांकि, ये सभी लक्षण केवल मेनोपॉज के कारण ही हों, ऐसा जरूरी नहीं है। थायरॉइड की समस्या, खून की कमी, तनाव और नींद से जुड़ी दूसरी परेशानियां भी इसकी वजह हो सकती हैं।
इस अवस्था में कुछ छोटी-छोटी आदतें राहत देने में मदद कर सकती हैं। रोजाना लगभग एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें। हल्के कपड़े पहनें और जरूरत के मुताबिक बिस्तर पर हल्की चादर या कंबल रखें। संतुलित भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं। नियमित टहलना और हल्का व्यायाम ऊर्जा व मूड को बेहतर रखने में मदद कर सकता है।
अगर नींद लगातार खराब हो रही है, थकान रोजमर्रा के कामों को प्रभावित कर रही है या मूड में काफी बदलाव आ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर लक्षणों और जरूरत के अनुसार अन्य संभावित कारणों की जांच कर सकते हैं और उचित उपचार सुझा सकते हैं।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











