Responsive Scrollable Menu

फोटो से बैकग्राउंड की भीड़ हटाने से लेकर फेस्टिव ग्लो तक, ये 7 AI कमांड हैं बड़े काम के,इन 3 तरह के प्रॉम्प्ट से बचें

Durga Puja के दौरान पंडालों, मां दुर्गा की प्रतिमाओं और दोस्तों-परिवार के साथ ली गई तस्वीरें अगर डार्क, धुंधली या ब्लर आ गई हैं, तो Google Gemini, ChatGPT और स्मार्टफोन के AI एडिटिंग टूल्स की मदद ले सकते हैं. यहां जानें कम रोशनी वाली फोटो ब्राइट करने, चेहरे के रंग सुधारने, बैकग्राउंड से भीड़ हटाने, कपड़ों के रंग निखारने और Instagram के लिए फोटो क्रॉप करने के 7 आसान AI कमांड. साथ ही, जानें किन 3 तरह के कमांड से बचना चाहिए और फोटो एडिट करते समय प्राइवेसी का ध्यान कैसे रखें.

Continue reading on the app

'हम और बेहतर कर सकते थे...', जीतने के बाद भी स्मृति मंधाना ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- 'चाहें कितनी भी स्ट्रैटजी बना लें...'

Smriti Mandhana Statement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार की रात को जिम्बाब्वे के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही स्मृति मंधाना एंड कंपनी ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच को जीतने के बाद वैसे तो भारतीय कप्तान काफी खुश नजर आईं और अपने गेंदबाजों की उन्होंने काफी तारीफ की. साथ ही शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी को भी सराहा. लेकिन, इस बीच उन्होंने अपनी टीम की एक कमी के बारे में भी बात की और कहा कि उसे बेहतर किया जा सकता था.

स्मृति मंधाना ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेहमान टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी. जहां, जिम्बाब्वे ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन वह भारतीय गेंदबाजों के सामने 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 102 रन ही बना सकीं. नतीजन, भारतीय टीम के सालमने 103 रनों का लक्ष्य रखा. इस टारगेट को चेज करने उतरी टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर महज 8.5 ओवर में ही हासिल कर लिया और 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.

इस जीत के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "आज का दिन अच्छा रहा. मुझे लगा कि आज हमारी गेंदबाजों ने बहुत सटीक गेंदबाजी की, जो पहले मैच के मुकाबले काफी बेहतर था. उन्होंने यॉर्कर, स्लोअर गेंदें और बाउंसर का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया. इसके अलावा स्पिनर्स दीप्ति, श्री और निक्की ने आकर अपने दो-दो ओवर बहुत अच्छे से डाले. कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि आज हमारी पूरी गेंदबाजी यूनिट ने शानदार तालमेल दिखाया.

मंधाना ने फील्डिंग को लेकर कहा, हां, फील्डिंग में कैच पकड़ने के मामले में हम और बेहतर कर सकते थे. यह एक ऐसी चीज है जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है."

कई स्ट्रैटजी के साथ मैदान पर उतरा भारत

क्या पहले मैच के बाद 'फुल-लेंथ' गेंदें डालने का फैसला एक सोची-समझी रणनीति थी? इसपर कहा, "हां, हमने इस पर चर्चा की थी. पिछले मैच में हमने देखा था कि जिम्बाब्वे की कुछ बल्लेबाजों का खेल कैसा है और आज हमारे पास बेहतर योजनाएं थीं क्योंकि हमें पता था कि उन्होंने पहले मैच में किस तरह की बल्लेबाजी की थी. हमारे पास कई अच्छी स्ट्रैटजी थीं, लेकिन आप चाहें कितनी भी स्ट्रैटजी बना लें, अंत में गेंदबाजों को ही मैदान पर उसे लागू करना होता है और आज मुझे लगा कि उन्होंने बिल्कुल सटीक गेंदबाजी की."

शेफाली वर्मा की भी सराहना की

जिम्बाब्वे के दिए 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने 25 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के जड़े. ऐसे में कप्तान स्मृति मंधाना ने शेफाली की जमकर तारीफ की.

भारतीय कप्तान ने कहा, "पावरप्ले में शेफाली अपने अंदाज में खेल रही थीं, जिस तरह से वह जोरदार शॉट लगा रही थीं, उन्हें सिंगल देकर मुझे बहुत खुशी हुई और जब भी मुझे मौका मिला, मैंने भी अच्छे शॉट खेले. सच कहूं तो, हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं और आगे भी ऐसा ही खेलना जारी रखेंगे."

ये भी पढ़ें: बदल जाएगी टाइमिंग! न्यूजीलैंड दौरे पर दोपहर में खेले जाएंगे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच?

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच झगड़ा सुलझाने में जुटे थे प्रज्ञान ओझा? BCCI ने सौंपी थी खास जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का नया मुख्य चयनकर्ता बनाने का ऐलान कर दिया है. इस बीच खबर है कि BCCI के शीर्ष अधिकारियों ने ओझा को गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच झगड़ा सुलझाने का जिम्मा सौंपा था. Mon, 19 Oct 2026 22:34:29 +0530

  Videos
See all

आज का पॉजिटिव डोज | Positive Dose | Anjana Om Kashyap | Black and White | #Shorts #anjanaomkashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T18:16:31+00:00

Viral Video: तेज रफ्तार का कहर, आठ लोगों को रौंद गया ट्रक #shorts #aajtak #viral #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T18:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers