'मैं शरीर नहीं बेचूंगी', Rakhi Sawant ने किया चौकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'लोग मुझे बेडरूम...'
Rakhi Sawant on Casting Couch: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज और बिंदास बयानों के लिए जानी जाती हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटतीं. यही वजह है कि राखी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि, पर्दे और कैमरे के सामने हमेशा लोगों को हंसाने वाली राखी ने अब अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं.
राखी सावंत ने बताया कि जब वो हीरोइन बनने और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का सपना लेकर आई थीं तब वो काफी भोली और डरी हुई थीं. उनका दावा है कि उस दौरान उन्हें कई मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा. कुछ लोग उन्हें गलत इशारे करते थे और बेडरूम तक दिखाते थे. राखी का कहना है कि उस समय वो ज्यादा पढ़ी-लिखी और दुनियादारी समझने वाली नहीं थीं, इसलिए इन घटनाओं ने उनके अंदर ऐसा डर पैदा किया जिसका असर आज भी कहीं न कहीं मौजूद है.
हीरोइन बनने गईं तो राखी के साथ क्या हुआ?
राखी सावंत ने शार्दुल के पॉडकास्ट में अपने करियर के शुरुआती दौर को याद किया. बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो आज भी कई बार लोगों से अपना हक मांगने से पीछे क्यों हट जाती हैं तो राखी ने इसकी वजह अपने पुराने अनुभवों को बताया. राखी ने कहा, ‘मैं बचपन की डरी हुई हूं. जब मैं हीरोइन बनने जाती थी आइटम गर्ल बनने जाती थी मुझे लोग बेडरूम दिखाते थे.’ राखी के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के दौरान वो काफी इनोसेंट थीं और उन्हें ये समझ नहीं थी कि ऐसे हालात से किस तरह निपटा जाए. उन्होंने दावा किया कि उन्हें कभी डिनर पर चलने के लिए कहा जाता था तो कभी गलत इशारे किए जाते थे. राखी ने कहा, ‘मुझे डर है पीपल डिड दैट टू मी. मुझे बेडरूम दिखाते हैं, डिनर पर चलो. मैं इनोसेंट, पढ़ी-लिखी नहीं ज्यादा. आज मुझे कोई दिखाया तो मैं चप्पल उतार के चांटा लगा दूं. उस टाइम की मैं राखी सावंत इनोसेंट और डरी हुई थी.’
पुराने अनुभवों का आज भी है राखी पर असर
आज राखी सावंत जिस बेबाकी के साथ कैमरे के सामने नजर आती हैं उससे शायद ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो कि एक समय ऐसा भी था जब वो काफी डरी हुई महसूस करती थीं. राखी का कहना है कि समय के साथ वो मजबूत हुई हैं और अब अगर कोई उनके साथ इस तरह का व्यवहार करे तो वो चुप नहीं रहेंगी. हालांकि, करियर के शुरुआती दिनों के अनुभवों ने उनके मन पर गहरा असर छोड़ा. राखी के मुताबिक, वही पुराना डर आज भी उनके अंदर कहीं न कहीं मौजूद है. उन्होंने इसे अपने बचपन और शुरुआती करियर से जुड़ा एक तरह का डर बताया.
'मैं अपनी कॉमेडी बेचूंगी, शरीर नहीं'
बातचीत के दौरान राखी सावंत से ये भी पूछा गया कि वो खुद को आज भी शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स से कम क्यों समझती हैं और अपने हिस्से का हक मांगने से क्यों पीछे हट जाती हैं. इस सवाल के जवाब में राखी एक बार फिर अपने पुराने दिनों में चली गईं. उन्होंने कहा, ‘मैं बचपन की डरी हुई हूं. वो फोबिया, वो डर मेरे में आज भी है कि भाई, मैं अपनी कॉमेडी बेचूंगी. मैं शरीर नहीं बेचूंगी. मैं खुद का, कहते हैं ना, जोकर बना दूंगी. मैं लोगों को हंसाऊंगी. मैं लोगों को एंटरटेन करूंगी. लेकिन खुद को बॉडी नहीं बेचूंगी. भाई, मेरे को नहीं बॉडी बेचना है.’
राखी के इस बयान से साफ है कि उन्होंने अपने करियर में एंटरटेनमेंट और कॉमेडी को अपनी पहचान बनाने का जरिया चुना. वो लोगों को हंसाने के लिए खुद का मजाक बनाए जाने से भी पीछे नहीं हटतीं, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने अपनी सीमाओं को लेकर हमेशा स्पष्ट रहने की कोशिश की.
मीडिया को दिया अपने फेम का क्रेडिट
इस बातचीत में राखी सावंत ने भारतीय मीडिया को भी अपने करियर में मिली पॉपुलेरिटी का बड़ा क्रेडिट दिया. राखी का कहना है कि मीडिया ने उन्हें इतनी पहचान दी कि वो आज देशभर में जानी जाती हैं. राखी ने अपने अंदाज में ये भी कहा कि भले ही आज इंडिया में उनके पास कुछ नहीं है, लेकिन दुबई में वो खुद को ‘शेखा’ मानती हैं.
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई, हमले में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद
पुतिन का ट्रंप और जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक का प्रस्ताव, यूक्रेन युद्ध पर बन सकती है नई रणनीति
Ukrain-Russia War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर बैठक का प्रस्ताव दिया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पहल के जरिए रूस युद्ध के समाधान पर अपने हितों के अनुकूल सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, प्रस्तावित बैठक को लेकर अभी तीनों देशों के बीच अंतिम सहमति नहीं बनी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान इस बैठक का सुझाव दिया था. इसी बातचीत में दोनों नेताओं के बीच रूस से अमेरिका को डीजल की आपूर्ति से जुड़े एक संभावित समझौते पर भी चर्चा होने की बात कही गई. इस घटनाक्रम को रूस और अमेरिका के बीच संबंधों में सुधार की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









