पुतिन का ट्रंप और जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक का प्रस्ताव, यूक्रेन युद्ध पर बन सकती है नई रणनीति
Ukrain-Russia War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर बैठक का प्रस्ताव दिया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पहल के जरिए रूस युद्ध के समाधान पर अपने हितों के अनुकूल सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, प्रस्तावित बैठक को लेकर अभी तीनों देशों के बीच अंतिम सहमति नहीं बनी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान इस बैठक का सुझाव दिया था. इसी बातचीत में दोनों नेताओं के बीच रूस से अमेरिका को डीजल की आपूर्ति से जुड़े एक संभावित समझौते पर भी चर्चा होने की बात कही गई. इस घटनाक्रम को रूस और अमेरिका के बीच संबंधों में सुधार की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
'भारत के लिए राह मुश्किल है...', न्यूजीलैंड दौरे से पहले रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, जानें क्या-क्या कहा
Ravi Shastri Talk About IND VS NZ Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है, जिसमें 5 मैचों की टी-20, 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले ये सभी 12 मैच काफी अहम होने वाले हैं. ये बात खुद पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कही है. उनका कहना है कि न्यूजीलैंड का पूरा डेढ़ महीने का दौरा भारतीय क्रिकेट के भविष्य की दिशा बताने वाला होगा.
भारत का न्यूजीलैंड दौरा काफी अहम होगा
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को रवि शास्त्री ने सबसे ज्यादा अहम बताया. उन्होंने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा, "टेस्ट सीरीज अहम है, लेकिन अब वनडे और टी-20 पर भी काफी जोर दिया जा रहा है. न्यूजीलैंड का पूरा डेढ़ महीने का दौरा भारतीय क्रिकेट के भविष्य की दिशा बताने वाला होगा. वहां की परिस्थितियां साउथ अफ्रीका जैसी भी हो सकती हैं, इसलिए यह दौरा काफी अहम है. भारत के लिए यह आसान नहीं होगा."
History isn't on their side! ????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 18, 2026
7 Wins. Pure Dominance. Can the Black Caps break the spell, or are we settling the score once and for all? ????️
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony… pic.twitter.com/m54jIxPnHg
WTC पर भी बोले शास्त्री
रवि शास्त्री ने कहा, "वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति और साउथ अफ्रीका में ऑस्ट्रेलिया की जीत को देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भारत के मुकाबले मेजबान टीम के लिए अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है."
रवि शास्त्री ने माना है, "फिलहाल साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में से दो टीमों के फाइनल में पहुंचने की संभावना दिखती है. भारत के लिए राह मुश्किल है. उसे न्यूजीलैंड में बचे दोनों टेस्ट जीतने होंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच में से कम से कम चार टेस्ट जीतने होंगे. यह असंभव नहीं है, लेकिन दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी."
भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड की कंडीशंस में खुद को होगा ढ़ालना
टीम इंडिया को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत होगी. नतीजन, ये सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह तय करेगी. इस सीरीज को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि न्यूजीलैंड सीरीज ही भारतीय टीम का WTC के फ्यूचर को डिसाइड करेगी.
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारियों को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "टेस्ट टीम का वहां जल्दी पहुंचना और कुछ मैच खेलना अच्छा फैसला है. न्यूजीलैंड में सर्दियों के बाद क्रिकेट शुरू हो रहा होगा और पिचें ताजा होंगी. मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर न्यूजीलैंड ऐसी पिचें तैयार करे जो उसके तेज गेंदबाजों के अनुकूल हों. वहां मौसम तेज हवा वाला हो सकता है और गेंद स्विंग के साथ सीम भी करेगी. भारतीय बल्लेबाजों को इन परिस्थितियों के अनुरूप जल्दी ढलना होगा."
???????????????? ????????????????-????????????????????????????????. ???????????? ???????????????????????????????????????? ???????????????? ????????????????-????????.????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 18, 2026
From powerplay destruction to finishing in style, New Zealand brings plenty of firepower to the table.
Can Team India keep them in check? ????
Watch the HERO VIDA India Tour of New… pic.twitter.com/QToUpTFtC2
"मैं 2019 में कोच के रूप में न्यूजीलैंड गया था. उस समय हमने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया था और न्यूजीलैंड में भी हमारा दौरा शानदार रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतना हमेशा मुश्किल होता है. भारतीय खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों को जल्दी समझना होगा."
ये भी पढ़ें: बदल जाएगी टाइमिंग! न्यूजीलैंड दौरे पर दोपहर में खेले जाएंगे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










