Aaj Ka Panchang 19 October 2026: आज महानवमी पर कितने बजे होगी पूजा? पढ़ें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिवस है. इस दिन पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. पंचांग के अनुसार, आज अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी और फिर नवमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा. आज योगों की बात करें तो धृति योग का प्रभाव 20 अक्टूबर को दोपहर 12:35 तक रहेगा. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और फिर श्रवण नक्षत्र शुरू हो जाएगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 19 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 19 October 2026)
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 19 अक्टूबर 2026
- वार- सोमवार
- तिथि- आश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक उसके बाद नवमी तिथि होगी.
- नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक उसके बाद श्रवण नक्षत्र होगा.
- योग- धृति योग और शूल योग
- करण- बव, बालव और कौलव करण
- दिशा शूल- पूर्व दिशा
- दिशा शूल उपाय- दर्पण देखकर घर से निकलें.
ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर को होगा गुरु का सबसे बड़ा गोचर, मिलेगा इन राशियों को खूब पैसा
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:11 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 46 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 19 अक्टूबर दोपहर 01:26 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 20 अक्टूबर को सुबह 12:31 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:31 मिनट से सुबह 05:211 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12.34 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 08:29 बजे से सुबह 10:16 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक
यम गण्डक- सुबह 10:46 मिनट से दोपहर 12:11 मिनट तक
गुलिक काल- दोपहर 01:37 मिनट से दोपहर 03:03 मिनट तक
आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:34 बजे से दोपहर 01:20 बजे तक और दोपहर 02:51 बजे से दोपहर 03:37 मिनट तक
आज के व्रत
दुर्गाष्टमी व्रत
मां सिद्धिदात्री के नुस्खे
- मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल अर्पित करें, मां सिद्धिदात्री को कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है..कमल उपलब्ध न हो तो कोई भी स्वच्छ और सुगंधित पुष्प श्रद्धा से चढ़ा सकते हैं.
- हलवा-पूरी और चने का भोग लगाएं. नवमी के दिन मां को हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाना और बाद में कन्याओं तथा परिवार में प्रसाद बांटना नवरात्रि की प्रचलित परंपरा है.
- मंत्र का जाप करें. श्रद्धापूर्वक ऊं सिद्धिदात्र्यै नमः। का 108 बार जाप करना करने चाहिए.
- मां को फल और मिठाई अर्पित करें, नारियल, केला, मौसमी फल या अपनी सामर्थ्य के अनुसार सात्त्विक मिठाई अर्पित कर सकते हैं.
- नवमी के दिन कन्या पूजन करें, परंपरा के अनुसार छोटी कन्याओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराना, उनके पैर धोना और सामर्थ्य के अनुसार फल, वस्त्र या उपहार देना शुभ माना जाता है.
- दुर्गा सप्तशती या देवी स्तुति का पाठ करें, नवमी के दिन दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा या देवी की अन्य स्तुति का पाठ श्रद्धा से किया जाता है.
- जरूरतमंद को दान करें, अन्न, फल, कपड़े या भोजन का दान करें.. दान अपनी क्षमता के अनुसार और बिना दिखावे के करना बेहतर है.
- मां सिद्धिदात्री की उपासना में केवल सांसारिक इच्छाओं के बजाय ज्ञान, विवेक, सही निर्णय लेने की शक्ति और आध्यात्मिक उन्नति की प्रार्थना करना विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: आज सूर्य का तुला राशि में गोचर हुआ, 4 राशियों को रहना होगा सावधान!
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
टाइगर श्रॉफ के सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी, चेहरे पर टेंशन, फायरिंग के बाद आई एक्टर की डराने वाली तस्वीर
बीते रविवार,18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से बॉलीवुड में डर और दहशत का माहौल है. मुंबई के जुहू स्थित पॉश इलाके में टाइगर श्रॉफ पर तीन बाइकसवारों ने गोलियां बरसाईं और वो फरार हो गए. इस हमले में एक्टर की जान बच गई लेकिन उन्हें चोट आई है. इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैल गई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे इस हमले के बाद एक्टर से मिलने पहुंचे. वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी उनसे बातचीत कर उनका हालचाल लिया और सख्त से सख्त एक्शन लिए जाने का आश्वासन दिलाया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








