Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु राशि को मिलेगा बड़ा इंक्रीमेंट, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: आज 19 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है. सोमवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और महानवमी तिथि का दिव्य संयोग बन रहा है. बता दें कि अष्टमी तिथि 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी और फिर नवमी शुरू होगी, जो 20 अक्टूबर तक रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टि से सभी राशियों के जीवन में लाभ आएंगे. सिद्धिदात्री माता की कृपा सभी पर रहेगी. आज नक्षत्रों की बात करें तो उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और फिर श्रवण नक्षत्र शुरू होगा. आज चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 19 October 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज के दिन अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने का अवसर मिल रहा है. आज के दिन इन्हें चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार का योग बन रहा है. आज इन्हें विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 8
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज के दिन लेखन कार्य से धन लाभ होगा. आज इन्हें परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज के दिन इन्हें यात्रा तथा तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. आज के दिन इन्हें सरकारी नौकरी मिलने का योग है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: आज सूर्य का तुला राशि में गोचर हुआ, 4 राशियों को रहना होगा सावधान!
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत है. आज के दिन इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज इनके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन और वाहन खरीदने का योग है.
सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. आज इन्हें संतान का सुख प्राप्त होगा. आज के दिन इन्हें नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. आज के दिन जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज के दिन रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.
सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज के दिन इनके परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. आज के दिन भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आपके नए कार्य संपन्न होंगे. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन इन्हें संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. आज इनकी देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए. आज के दिन इन्हें सरकारी नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है.
सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से में निर्णय लेने से बचने की जरूरत है. आज के दिन नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य का योग बन रहा है और जमीन, वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के घर-परिवार में आज शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों तथा खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. कुंभ राशि को आज मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे और इन्हें घर, वाहन खरीदने का योग बन रहा है.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. आज के दिन आवेश में कोई काम न करें और मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. आज के दिन सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन आय के नए स्रोत बनेंगे और आज समय उत्तम रहेगा.
सावधानी - समय का सदुपयोग करें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर को होगा गुरु का सबसे बड़ा गोचर, मिलेगा इन राशियों को खूब पैसा
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: आज महानवमी पर कितने बजे होगी पूजा? पढ़ें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिवस है. इस दिन पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. पंचांग के अनुसार, आज अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी और फिर नवमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा. आज योगों की बात करें तो धृति योग का प्रभाव 20 अक्टूबर को दोपहर 12:35 तक रहेगा. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और फिर श्रवण नक्षत्र शुरू हो जाएगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 19 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 19 October 2026)
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 19 अक्टूबर 2026
- वार- सोमवार
- तिथि- आश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक उसके बाद नवमी तिथि होगी.
- नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक उसके बाद श्रवण नक्षत्र होगा.
- योग- धृति योग और शूल योग
- करण- बव, बालव और कौलव करण
- दिशा शूल- पूर्व दिशा
- दिशा शूल उपाय- दर्पण देखकर घर से निकलें.
ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर को होगा गुरु का सबसे बड़ा गोचर, मिलेगा इन राशियों को खूब पैसा
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:11 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 46 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 19 अक्टूबर दोपहर 01:26 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 20 अक्टूबर को सुबह 12:31 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:31 मिनट से सुबह 05:211 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12.34 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 08:29 बजे से सुबह 10:16 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक
यम गण्डक- सुबह 10:46 मिनट से दोपहर 12:11 मिनट तक
गुलिक काल- दोपहर 01:37 मिनट से दोपहर 03:03 मिनट तक
आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:34 बजे से दोपहर 01:20 बजे तक और दोपहर 02:51 बजे से दोपहर 03:37 मिनट तक
आज के व्रत
दुर्गाष्टमी व्रत
मां सिद्धिदात्री के नुस्खे
- मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल अर्पित करें, मां सिद्धिदात्री को कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है..कमल उपलब्ध न हो तो कोई भी स्वच्छ और सुगंधित पुष्प श्रद्धा से चढ़ा सकते हैं.
- हलवा-पूरी और चने का भोग लगाएं. नवमी के दिन मां को हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाना और बाद में कन्याओं तथा परिवार में प्रसाद बांटना नवरात्रि की प्रचलित परंपरा है.
- मंत्र का जाप करें. श्रद्धापूर्वक ऊं सिद्धिदात्र्यै नमः। का 108 बार जाप करना करने चाहिए.
- मां को फल और मिठाई अर्पित करें, नारियल, केला, मौसमी फल या अपनी सामर्थ्य के अनुसार सात्त्विक मिठाई अर्पित कर सकते हैं.
- नवमी के दिन कन्या पूजन करें, परंपरा के अनुसार छोटी कन्याओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराना, उनके पैर धोना और सामर्थ्य के अनुसार फल, वस्त्र या उपहार देना शुभ माना जाता है.
- दुर्गा सप्तशती या देवी स्तुति का पाठ करें, नवमी के दिन दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा या देवी की अन्य स्तुति का पाठ श्रद्धा से किया जाता है.
- जरूरतमंद को दान करें, अन्न, फल, कपड़े या भोजन का दान करें.. दान अपनी क्षमता के अनुसार और बिना दिखावे के करना बेहतर है.
- मां सिद्धिदात्री की उपासना में केवल सांसारिक इच्छाओं के बजाय ज्ञान, विवेक, सही निर्णय लेने की शक्ति और आध्यात्मिक उन्नति की प्रार्थना करना विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: आज सूर्य का तुला राशि में गोचर हुआ, 4 राशियों को रहना होगा सावधान!
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










