सुप्रीम कोर्ट बोला-अपराधी की सजा घटाकर मुआवजा बढ़ाना खतरनाक ट्रेंड:आरोपी पैसा देकर बच सकते हैं ये गलत संदेश; मुदैर हाइकोर्ट का फैसला रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर अपराधों में किसी की सजा घटाकर मुआवजा बढ़ाने को खतरनाक ट्रेंड बताया। मदुरै हाइकोर्ट के एक फैसले पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि इससे समाज में गलत संदेश जाता है कि आरोपी सिर्फ पैसा देकर अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं। जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने कहा कि सजा का उद्देश्य अपराध के प्रति डर पैदा करना है, ताकि भविष्य में अपराध रोके जा सकें। सजा न तो अत्यधिक कठोर होनी चाहिए और न इतनी नरम कि उसका भय खत्म हो जाए। दरअसल, सुप्रीण कोर्ट मद्रास हाइकोर्च की मदुरै बेंच के एक फैसले के खिलाफ दायर हुई याचिका पर सुनवाई कर रहा था। हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को ट्रायल कोर्ट से मिली तीन साल की सजा घटाकर 5-5 हजार रुपए के मुआवजे को बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए कर दिया था। मुआवजा सजा का विकल्प नहीं पीठ ने स्पष्ट किया कि पीड़ित को मुआवजा देना महत्वपूर्ण है, लेकिन यह सजा का विकल्प नहीं हो सकता। भारतीय न्याय प्रणाली बदले पर नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्स्थापन के सिद्धांत पर आधारित है। कोर्ट ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 395 में पीड़ित को मुआवजा देने का प्रावधान है, लेकिन यह सजा के अतिरिक्त है, ये सजा की जगह नहीं ले सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सजा सुनाते समय अदालतों को इन बिंदुओं पर विचार करना चाहिए: आरोपियों को चार हफ्ते में सरेंडर का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश रद्द करते हुए ट्रायल कोर्ट की तीन साल की सजा बहाल कर दी। साथ ही निर्देश दिया कि आरोपी चार सप्ताह के भीतर ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण करें और शेष सजा काटें। ट्रायल कोर्ट को पहले से काटी गई अवधि का समायोजन करने के निर्देश भी दिए गए।
सीमा हैदर छठी बार मां बनीं:नोएडा में बेटे को जन्म दिया, 11 महीने पहले बेटी हुई थी; पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर आई थी
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने छठी बार मां बनी हैं। मंगलवार को नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 11 महीने पहले सीमा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है। नॉर्मल डिलेवरी के बाद सीमा हैदर और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी। इसके बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने घर पहुंचीं। घरवालों और आसपास के लोगों ने सीमा को बधाई दी। सचिन के घरवालों ने मोहल्ले में मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। यूट्यूब चैनल पर सीमा के 2 मिलियन फॉलोअर सीमा हैदर साल- 2023 से नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। यह दंपती सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है। इनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग देखते हैं। बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं। 2 महीने पहले VIDEO बनाकर बताई थी मां बनने की बात सीमा हैदर ने 2 महीने पहले अपने यूट्यूब चैनल पर 11 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह अपने पति सचिन के साथ बातचीत कर रही थीं। पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा थी… पबजी गेम से प्यार, नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई। 2019 में गुलाम हैदर सीमा और चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया। 2019 में ही पबजी खेलते-खेलते सीमा की नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन मुलाकात हुई। 10 मार्च, 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई। वहीं पर उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। नेपाल से सीमा पाकिस्तान चली गईं। सचिन नोएडा आ गया। 13 मई को सीमा फिर से पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आईं और नेपाल से बस पकड़कर रबुपुरा पहुंचीं। 1 जुलाई को सचिन-सीमा बुलंदशहर में वकील से अपने भारतीय पहचान पत्र बनवाने के लिए मिले। वकील ने सीमा के पाकिस्तानी होने की जानकारी पुलिस को दी। हरियाणा से हिरासत में लिए गए थे सचिन-सीमा इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। 3 जुलाई को सीमा-सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया। 4 जुलाई, 2023 को पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। 8 जुलाई को तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई। 17 और 18 जुलाई को एटीएस ने सीमा-सचिन से पूछताछ की। 21 जुलाई को सीमा और सचिन की शादी के फोटो और वीडियो सामने आए। नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास लगाई थी याचिका 21 जुलाई को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर दया याचिका लगाई थी। 23 जुलाई को सचिन के फुफेरे भाई से बुलंदशहर में हुई पूछताछ के बाद अहमदगढ़ के दो युवकों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया। 30 जुलाई को सीमा ने एक वीडियो जारी किया। इसमें गुहार लगाई कि उसके पास खाने-पीने के पैसे तक नहीं हैं। इसके बाद 2 अगस्त को मेरठ के फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा-सचिन पर फिल्म 'कराची टु नोएडा' बनाने का ऐलान किया, जिसका प्रोमो शॉट शूट किया गया था। हालांकि अभी तक फिल्म बन नहीं पाई है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी सीमा हैदर फिर मां बनीं, पबजी खेलते हुए भारत में प्यार हुआ, फिर शादी की पाकिस्तान से भारत आईं 23 साल की सीमा हैदर मां बन गई हैं। मंगलवार सुबह 4 बजे नोएडा के कृष्णा हॉस्पिटल में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। यह उनका 5वां बच्चा है। इससे पहले उनके चार बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका पहला बच्चा है। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















