Responsive Scrollable Menu

सीमा हैदर छठी बार मां बनीं:नोएडा में बेटे को जन्म दिया, 11 महीने पहले बेटी हुई थी; पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर आई थी

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने छठी बार मां बनी हैं। मंगलवार को नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 11 महीने पहले सीमा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है। नॉर्मल डिलेवरी के बाद सीमा हैदर और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी भी दे दी। इसके बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने घर पहुंचीं। घरवालों और आसपास के लोगों ने सीमा को बधाई दी। सचिन के घरवालों ने मोहल्ले में मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। यूट्यूब चैनल पर सीमा के 2 मिलियन फॉलोअर सीमा हैदर साल- 2023 से नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। यह दंपती सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है। इनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग देखते हैं। बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं। 2 महीने पहले VIDEO बनाकर बताई थी मां बनने की बात सीमा हैदर ने 2 महीने पहले अपने यूट्यूब चैनल पर 11 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह अपने पति सचिन के साथ बातचीत कर रही थीं। पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा थी… पबजी गेम से प्यार, नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई। 2019 में गुलाम हैदर सीमा और चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया। 2019 में ही पबजी खेलते-खेलते सीमा की नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन मुलाकात हुई। 10 मार्च, 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई। वहीं पर उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। नेपाल से सीमा पाकिस्तान चली गईं। सचिन नोएडा आ गया। 13 मई को सीमा फिर से पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आईं और नेपाल से बस पकड़कर रबुपुरा पहुंचीं। 1 जुलाई को सचिन-सीमा बुलंदशहर में वकील से अपने भारतीय पहचान पत्र बनवाने के लिए मिले। वकील ने सीमा के पाकिस्तानी होने की जानकारी पुलिस को दी। हरियाणा से हिरासत में लिए गए थे सचिन-सीमा इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। 3 जुलाई को सीमा-सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया। 4 जुलाई, 2023 को पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। 8 जुलाई को तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई। 17 और 18 जुलाई को एटीएस ने सीमा-सचिन से पूछताछ की। 21 जुलाई को सीमा और सचिन की शादी के फोटो और वीडियो सामने आए। नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास लगाई थी याचिका 21 जुलाई को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर दया याचिका लगाई थी। 23 जुलाई को सचिन के फुफेरे भाई से बुलंदशहर में हुई पूछताछ के बाद अहमदगढ़ के दो युवकों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया। 30 जुलाई को सीमा ने एक वीडियो जारी किया। इसमें गुहार लगाई कि उसके पास खाने-पीने के पैसे तक नहीं हैं। इसके बाद 2 अगस्त को मेरठ के फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा-सचिन पर फिल्म 'कराची टु नोएडा' बनाने का ऐलान किया, जिसका प्रोमो शॉट शूट किया गया था। हालांकि अभी तक फिल्म बन नहीं पाई है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी सीमा हैदर फिर मां बनीं, पबजी खेलते हुए भारत में प्यार हुआ, फिर शादी की पाकिस्तान से भारत आईं 23 साल की सीमा हैदर मां बन गई हैं। मंगलवार सुबह 4 बजे नोएडा के कृष्णा हॉस्पिटल में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। यह उनका 5वां बच्चा है। इससे पहले उनके चार बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका पहला बच्चा है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

मुंबई में मैक्रों का अनोखा अंदाज: जॉगिंग करते हुए वायरल हुआ VIDEO, देखकर हैरान हुए लोग

मुंबई में मैक्रों का अनोखा अंदाज: जॉगिंग करते हुए वायरल हुआ VIDEO, देखकर हैरान हुए लोग

Continue reading on the app

  Sports

1 अप्रैल से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, इन 2 सरकारी बैंकों ने किया ऐलान, नहीं मिलेगी ये सेवा

पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक दोनों ही पब्लिक सेक्टर के मुख्य बैंकों की गिनती में शामिल है। दोनों ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (Debit Card Rules) में बड़ा बदलाव किया है। इससे संबंधित जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन के जरिए दी है। पीएनबी और पीएनबी के सभी प्लेटिनम डेबिट … Thu, 19 Feb 2026 00:26:38 GMT

  Videos
See all

No breakthrough after "difficult" Russia and Ukraine peace talks. #Russia #Ukraine #Geneva #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:00:44+00:00

UP Assembly News माता प्रसाद पांडेय का छलका दर्द, थानेदार हमारा फोन नहीं उठाते! Top News | SP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:30:00+00:00

What would Robert Jenrick really do if he was the Chancellor? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:00:24+00:00

15वें दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers