Responsive Scrollable Menu

धोनी और साक्षी का आइसक्रीम वाला प्यार, देखिए दिल जीत लेने वाला VIDEO

धोनी और साक्षी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, उसमें दोनों पति-पत्नी के बीच आइसक्रीम वाला लव दिखाई दे रहा है.

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: लव गिल के चक्कर में स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार, ये 7 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आए दिन धमाल मचा हुआ है.  इतना ही नहीं, शो में गेम के चक्कर में दोस्ती भी बदलती नजर आ रही है.  हाल ही में अरिश्फा खान को सपोर्ट न करने की वजह से उनकी और उदिती  की दोस्ती में खटास आ गई है. वहीं, अब शो में यंग डीएसए (Yung DSA) और स्काउट ओपी (Scout Op) की दोस्ती में भी दरार पड़ती नजर आ रही है. हैरानी की बात तो ये है कि इसकी वजह लव गिल होने वाली है. 

यंग- स्काउट के बीच आई दरार!

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का जो नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, उसमें यंग डीएसए, स्काउट ओपी और लव गिल आपस में बात करते नजर आ रहे हैं.  स्काउट, लव से कहते हैं कि स्लैब साफ कर दो प्लीज, लेकिन लव गिल जवाब देती हैं कि वो ये नहीं कर सकती हैं. अगर उन्हें कोई और काम देना है तो ठीक है. इसी बीच यंग डीएसए वहां प्लेट रखते हैं, जिसपर स्काउट कहते हैं कि भाई इसे ले जा किचन में, लेकिन यंग उनका चेहरा देखने लगते हैं, जिसपर स्काउट सवाल करते हैं कि इसमें भी तेरा मुंह बन गया.

स्काउट पर भड़के यंग

फिर प्रोमो में आगे यंग डीएसए गुस्से में स्काउट ओपी को सुनाते हैं. वो कहते हैं- 'मुझे बहुत वक्त से ऐसा लग रहा है कि तू मुझे कम समझ रहा है. उन्होंने लव गिल कि ओर इशारा करते हुए कहै कि वो आधे घंटे से ऐसे ही बैठी हुई है, तू उसे कोई काम नहीं बोल रहा है. लेकिन मैंने केवल प्लेट रखी है और तू मुझे बोल रहा है कि इसे धो डाल. मेरे लिए सम्मान बहुत टॉप पर है, मुझे महसूस हो गया है कि मेरा अपमान हो रहा है. मैं ये सब सुनकर नहीं लूंगा.' वहीं, दूसरी ओर आम्रपाली दुबे भी यंग डीएसए को समझाती है कि जब दो लोगों को सिर्फ एक-दूजे से फर्क पड़ रहा है तो मत बैठो.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बीच अगला विकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान, जानें वजह

घर में होगा नॉमिनेशन टास्क

वहीं, अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलने वाला है. 'बिग बॉस 20' से जुड़ी खबरें देने वाले पेज के मुताबिक, घरवालों को एक टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें कुछ कंटेस्टेंट्स पर बोरिंग और 'लूजर' का टैग लगाना थ.  जहां मैरी कॉम ने अरिश्फा खान को 'बोरिंग' बताया तो वहीं आसिफ खान ने काजी तौकीर को 'बोरिंग' कहा. इसके अलावा लव गिल और यंग डीएसए ने मनीष पर बोरिंग का ठप्पा लगाया. वहीं उदिति सिंह ने मैरी कॉम को बोरिंग कहा. वहीं राउंड 2 में आम्रपाली दुबे ने गुल्लू को लूजर कहा. जबकि उदिति सिंह ने मैरी कॉम, अरिश्फा खान खान ने लव को लूजर बताया.

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

वहीं, टास्क के बाद जिन कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा बोरिंग का टैग मिला, उनमें आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, लव गिल, मनीष गोयल, गुल्लू और मैरी कॉम थे और ये घर सभी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए. वहीं, बिग बॉस ने स्काउट को कैप्टन होने के नाते एक स्पेशल अधिकार दिया, जिसमें वो एक कंटेस्टेंट को सीधे तौर पर नॉमिनेट कर सकते थे. ऐसे में स्काउट ओपी ने उदिति सिंह को नॉमिनेट किया. वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि शो में इस हफ्ते कौन बेघर होता है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पैदा होते ही चलने वाले थे काजी तौकीर, बीबी हाउस में NASA वालों को दी रिसर्च करने की सलाह

Continue reading on the app

  Sports

Chinmay Sutar quadruple century: चिन्मय सुतार ने नाबाद 400 रन ठोके, 78 साल बाद हुआ ऐसा कमाल

नागालैंड के खिलाफ मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने 400 रन की पारी खेल इतिहास रच दिया है. चिन्मय ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं. Mon, 19 Oct 2026 15:28:26 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki 100 Badi Khabar LIVE : आज की ताजा 100 खबरें | PM Modi | Tiger Shroff | France Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T10:14:05+00:00

Rampur में Asaduddin Owaisi बोले-‘हम किसी नेहरू, गांधी या यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे’ | AIMIM #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T10:15:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers