Responsive Scrollable Menu

10 से 20 रुपये में मिल रहा मोकामा का स्वाद, प्लेटफॉर्म पर बढ़ी पेड़े की बिक्री

Mokama Famous Khoya Peda: बिहार की राजधानी पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र का पारंपरिक खोवा (मावा) पेड़ा अब रेलवे प्लेटफॉर्म के जरिए नई पहचान हासिल कर रहा है. Indian Railways की ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ (OSOP) योजना के तहत हाथीदाह जंक्शन पर खुले आउटलेट ने इस मशहूर मिठाई को यात्रियों तक पहुंचा दिया है. दूध में अधिक फैट और पारंपरिक विधि से तैयार होने वाला यह पेड़ा स्वाद और खुशबू के लिए पहले से प्रसिद्ध रहा है, लेकिन अब स्टेशन पर आधिकारिक बिक्री शुरू होने से इसे बड़ा बाजार और ब्रांडिंग का मंच मिल गया है. इससे स्थानीय कारोबारियों को सीधा लाभ मिल रहा है और मोकामा टाल की मिठास देशभर के यात्रियों तक पहुंच रही है. रिपोर्ट- नीरज कुमार

Continue reading on the app

फिर सीमा हैदर के घर फिर गूंजी किलकारी, बनीं छठे बच्चे की मां, परिवार में खुशी का माहौल

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं. मंगलवार को उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल देखा गया और मिठाइयां बांटी गईं.

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 18 मार्च 2025 को सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया था. लगभग 11 महीने बाद अब बेटे का जन्म हुआ है. बेटे के जन्म के साथ ही सीमा हैदर अब छह बच्चों की मां बन गई हैं.

परिवार की पृष्ठभूमि और बच्चों की संख्या

सीमा हैदर पहले से चार बच्चों की मां थीं. जब वह पाकिस्तान से भारत आई थीं, तब अपने चार बच्चों को साथ लेकर आई थीं. बाद में वह ग्रेटर नोएडा निवासी सचीन मीणा के साथ रहने लगीं. वर्तमान में उनके कुल छह बच्चे हैं. इनमें से चार बच्चे गुलाम हैदर के बताए जाते हैं, जबकि दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा सचिन मीणा के हैं.

ऑनलाइन मुलाकात से सुर्खियों तक

सीमा हैदर और सचिन मीणा की मुलाकात एक ऑनलाइन गेम के माध्यम से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया. कुछ वर्ष पहले सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आई थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की थी. भारत आने के बाद कानूनी प्रक्रियाएं भी चलीं और जांच एजेंसियों ने मामले की जांच की. बाद में उन्हें जमानत मिल गई. इसके बाद से वह सचिन मीणा के साथ सामान्य पारिवारिक जीवन बिता रही हैं.

सोशल मीडिया पर सक्रियता

सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. दोनों नियमित रूप से यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हैं. बताया जाता है कि उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स मौजूद हैं. हाल के वर्षों में वे अपने दैनिक जीवन, पारिवारिक गतिविधियों और नए घर के निर्माण से जुड़े वीडियो साझा करते रहे हैं. हाल ही में उनके नए मकान को लेकर भी चर्चा रही. फिलहाल परिवार ने नवजात के स्वास्थ्य को लेकर संतोष व्यक्त किया है. स्थानीय लोगों के अनुसार मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और घर में जश्न का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- रीलबाजी का खौफनाक अंजाम! द्वारका में स्कॉर्पियो ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

 

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद पर AAP का बड़ा हमला, स्कूल प्रिंसिपल के साथ एडमिट कार्ड रोकने का लगाया आरोप

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में स्कूल फीस और एडमिट कार्ड को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद पर एक निजी स्कूल के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है। AAP ने सवाल किया है कि एपीजे स्कूल के … Tue, 17 Feb 2026 23:09:49 GMT

  Videos
See all

Himanta Sarma on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को ट्रीटमेंट की जरूरत - असम CM | #bjpvscongress #assamcm #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T18:02:40+00:00

हिंदू बेटियों के खिलाफ 'लव जिहादी' साजिशें | Shorts | The Kerala Story 2 | Love Jihad | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T18:01:51+00:00

योगी चले जापान | Shorts | CM Yogi Foreign Visit | CM Yogi | Japan | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T18:03:44+00:00

भारत बचाएगा इमरान की जान ! | Shorts | Imran Khan News | Shahbaz Sharif | Pakistan | Munir | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T18:06:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers