Responsive Scrollable Menu

Winter Jacket की कर रहे हैं Packing? 99% लोग करते हैं ये गलती, अगली सर्दी तक लग जाएगी Fungus

फरवरी का महीने में अब धीरे-धीरे ठंड अपने समाप्ति पर आ चुकी है। मौसम अब दिन में गर्म होने लगा है। जैसी है गर्मी बढ़ेगी, वैसे ही घरों में सर्दियों के कपड़े धोकर रखने का काम शुरु हो जाएगा। सर्दियों के कपड़ो को धोना तो काफी आसान है, लेकिन इसको स्टोर करना काफी मुश्किल है। हालांकि, कुछ आम गलतियां, जिन्हें हम सभी कर देते हैं। जरा-सी भी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है। जब अगले सर्दी के सीजन में जैकेट निकाली जाती है, तो उसमें दाग, रंग फीका पड़ना या कपड़ों से अजीब सी बदबू आने लगती है। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कपड़े स्टोर करने का सही तरीका।

एक बार पहनी हुई जैकेट स्टोर करना

अक्सर लोग जैकेट धोकर अच्छे से सुखा तो लेते हैं, लेकिन अचानक से उन्हें कभी पहनना पड़ जाए, तो वह एक बार पहनकर उसे स्टोर करने लग जाते हैं। ऐसे में लगता है कि एक बार ही तो पहना है, क्या ही होगा। फिर भी पसीना, धूल और बॉडी ऑयल कपड़े में रह जाते हैं, जो बाद में बदबू और बैक्टीरिया का कारण बन जाता है। इसलिए इसको एक बार ही क्यों न पहना हो, फिर भी दोबारा से जैकेट को धोकर ही रखे। इसलिए जैकेट को सही से साफ तरीके से रखे।

एक बार पहनी हुई जैकेट स्टोर करना

अक्सर लोगों से गलती हो जाती है कि जैकेट को अच्छे से सुखाते नहीं है। जैकेट ऊपर से तेज धूप में सुखाने के बाद उसे उल्टा नहीं करते। यदि जैकेट को आप सीधा-उल्टा करके सुखाएं, तो इसकी नमी से अच्छे से सूख जाएगी। पफर या फिर मोटी जैकेट के अंदर की लेयर को पूरी तरह सुखाना बेहद जरुरी है। यदि इसमें नमी रहेगी और ऐसे ही स्टोर करेंगे, तो यह अगली सर्दी में पहनने के लायक नहीं रहेगी। 

प्लास्टिक बैग में पैक करना

कई लोग जैकेट को सुखाने के बाद प्लास्टिक बैग में रख देते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। प्लास्टिक कवर में हवा का आवागमन नहीं होता,जिससे अंदर नमी जमा हो सकती है। यही नमी बदबू और फंगस पैदा करती है,जो जैकेट को खराब कर सकती है। इसलिए जैकेट को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक की बजाय कॉटन या कपड़े के बैग का उपयोग करना बेहतर होता है। यह तरीका जैकेट को लंबे समय तक सही स्थिति में रखने में मदद करता है।

सही से कपड़े को स्टोर न करना

अक्सर लोग अलमारी में गर्मी वाले कपड़े होते हैं, उसी में जैकेट भी रख देते हैं। ऐसे में रोज-रोज वह कपड़े को हाथ लगाते है, जिससे जैकेट अगली सर्दी तक और मिट्टी व बार-बार हाथ लगने की वजह से गंदे होने लगते हैं। इसलिए, आप चाहे तो अगले साल सर्दी शुरु होने पर जैकेट बिना धोए पहनने को मौका मिले, तो इसको सही से स्टोर करें। 

Continue reading on the app

Beauty Tips: बदलते मौसम में ड्राई स्किन से परेशान? अपनाएं ये देसी उपाय, मक्खन सी मुलायम हो जाएगी त्वचा

Skin Care Tips: बदलते मौसम की दस्तक के साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं. सर्दी की विदाई और गर्मी के आगाज के बीच हवा में मौजूद रूखापन त्वचा की नमी छीन लेता है, जिससे स्किन बेजान और ड्राई नजर आने लगती है. डॉ. कविता महेश्वरी के अनुसार, इस मौसम में केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय आयुर्वेदिक और देसी तरीके अपनाना ज्यादा सुरक्षित है. जानिए इस बदलते मौसम में कैसे आप अपनी स्किन का खास ख्याल रख सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy 2026: जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में, सेमीफाइनल में बंगाल को 6 विकेट से हराया

Ranji Trophy 2026: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा है। कल्याणी में खेले जा रहे सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को 6 विकेट से हराया। वंशज शर्मा ने मुकेश कुमार की गेंद पर छक्का मार जम्मू-कश्मीर को जीत दिलाई। अब्दुल समद ने जम्मू-कश्मीर की जीत में अहम रोल निभाया। चौथे दिन उन्होंने शहबाज अहमद की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ मैच को बंगाल की पकड़ से निकाला। 

मैच की अगर बात करें तो बंगाल ने जम्मू-कश्मीर को 126 रन का टारगेट दिया था, जिसे बंगाल ने चौथे दिन 4 विकेट पर हासिल कर लिया। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर ने एक समय 71 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन अब्दुल समद और वंशज शर्मा ने इसके बाद टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया। वंशज ने नाबाद 43 रन बनाए जबकि समद ने 27 गेंद में नाबाद 30 रन ठोके। जम्मू-कश्मीर की जीत में तेज गेंदबाज आकिब नबी का भी बड़ा हाथ रहा। आकिब ने पहली पारी में 5 जबकि दूसरी में 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

बंगाल ने पहली पारी में सुदीप घरामी की 146 रन की पारी की मदद से 328 रन बनाए थे। जवाब में जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम पहली पारी में 302 रन पर ऑल आउट हो गई थी। मोहम्मद शमी ने बंगाल की ओर से 8 विकेट झटके थे। इस तरह बंगाल ने पहली पारी के आधार पर 26 रन की लीड हासिल की थी। बंगाल की टीम दूसरी पारी में महज 99 रन पर ढेर हो गई थी। आकिब नबी और सुनील कुमार ने 4-4 विकेट लिए थे। चौथी पारी में जम्मू-कश्मीर को 126 रन का टारगेट मिला, जिसने उसने 34.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Wed, 18 Feb 2026 11:49:56 +0530

  Videos
See all

UP Politics LIVE Updates: आज सीएम-योगी, मोहन भागवत की मुलाकात, 2027 की तैयारी शुरू | BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:04:38+00:00

Greater Noida News: Horn बजाने के विवाद में युवक और युवतियों की पिटाई का मामला, आरोपी गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:07:20+00:00

CM Bhagwant mann को मिली बम से उड़ाने की धमकी #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:05:08+00:00

Delhi में अस्पताल से चोरी हुआ नवजात, पकड़ा गया अरोपी#aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:08:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers