Responsive Scrollable Menu

गरबा के रंग में रंगे आयुष्मान-शरवरी, ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ‘जय अंबे बोल’ रिलीज

बॉलीवुड निर्देशक सूरज बड़जात्या को अपनी कुछ क्लासिक कल्ट फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। चाहे वह हम आपके कौन हैं हो या फिर प्रेम रतन धन पायो। उनकी फिल्में दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करने का काम करती है। अब वो अपनी नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

इस फिल्म के साथ आयुष्मान खुराना एक बार फिर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। उनके साथ शरवरी वाघ को मुख्य किरदार में देखा जाएगा। अब इस फैमिली ड्रामा फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इसके रिलीज होते हैं इसलिए नवरात्रि स्पेशल कहा जाने लगा है।

यह प्रेम मोल लिया का नया गाना रिलीज

जो गाना रिलीज किया गया है उसे हिमेश रेशमिया ने अपनी आवाज दी है। फिल्म का टाइटल ट्रैक दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इसके बाद अब जय अंबे बोल गाना रिलीज किया गया है। जो नवरात्रि के उत्साह और रंग को फिल्म का हिस्सा बन रहा है। नवरात्रि से पहले आया यह गाना नवरात्रि एंथम के नाम से फेमस हो रहा है।

कैसा है गाना

गाने की बात करें तो इसमें आयुष्मान और शरवरी दोनों नजर आ रहे हैं। एक-एक बोल में जबरदस्त उत्साह और जोश भरा हुआ है। चारों तरफ का रंग बिरंगा माहौल, तेज बीट और शानदार डांस नवरात्रि का माहौल बनाने में पूरी तरह से कामयाब हो रहा है। हिमेश रेशमिया के कंपोज किए गए इस गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है और बोल मयूर पुरी के हैं।

पहले गाने ने भी मचाई थी धूम

इस गाने से पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक ये प्रेम मोल लिया रिलीज किया गया था। इस गाने को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था। आयुष्मान और शरवरी की जोड़ी वाले इस गाने में प्यार, रिश्ते और परिवार की खूबसूरत झलक दिखाई गई थी। अब जय अंबे बोल के साथ फिल्म का एक नया अंदाज नजर आ रहा है।

कब आएगी फिल्म

इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो यह 27 नवंबर 2026 को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज की जाएगी। लेकिन इसका नया गाना 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली नवरात्रि में धूम मचाता दिखाई दे सकता है।

Continue reading on the app

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी

SBI PO Recruitment 2026 Application: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी SBI PO की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1500 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.

The post देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

जिसने इंग्लैंड की आधी टीम को निपटाया, उसकी उम्र जानकर चौंक गए कप्तान हैरी ब्रूक

रावलपिंडी में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में पाकिस्तानी स्पिनर अराफात मिन्हास ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाया बल्कि टीम के लिए एक जुझारू पारी भी खेली. Wed, 21 Oct 2026 15:07:07 +0530

  Videos
See all

GAUTAMI PATIL: 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर पहुंचीं गौतमी #bollywood #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T09:45:28+00:00

Salman Khan की सुरक्षा के चलते शूटर्स ने बदला प्लान #aajtak #shorts #tigershroff #salmankhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T09:46:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers