देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी
SBI PO Recruitment 2026 Application: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी SBI PO की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1500 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
The post देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी appeared first on Prabhat Khabar.
विदेश में फिर सम्मानित हुए अनुपम खेर, टोरंटो में मिला ‘Certificate of Recognition’
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को कनाडा में एक विशेष सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान ब्रैम्पटन नॉर्थ-कैलिडन की सांसद रूबी सहोता ने प्रदान किया। टोरंटो में आयोजित एक समारोह की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि सीमाओं के पार जाकर मिला यह प्यार उनके लिए बेहद खास है। रूबी सहोता ने सिनेमा, कहानी कहने और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान की जमकर सराहना की।
नॉर्थ अमेरिकन थिएटर टूर पर अभिनेता
यह सम्मान अनुपम खेर को उनके चल रहे नॉर्थ अमेरिकन थिएटर टूर के दौरान मिला है। इन दिनों वह अमेरिका और कनाडा में अपने हिंदी म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अनजाने’ के शो कर रहे हैं। इस चर्चित नाटक में उनके साथ अभिनेत्री स्वरूप संपत भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। टोरंटो में इस नाटक ने सफलतापूर्वक अपने 25 शो पूरे कर लिए हैं। गजेंद्र अय्यर के निर्देशन में बने इस नाटक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
View this post on Instagram
सूरज बड़जात्या की फिल्म और प्रभास स्टारर ‘फौजी’ में आएंगे नजर
थिएटर के साथ-साथ अनुपम खेर अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आएंगे, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म नवंबर 2026 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास के साथ हनु राघवपुड़ी द्वारा निर्देशित बड़े बजट की फिल्म ‘फौजी’ में भी एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
‘खोसला का घोसला 2’ में दिखेंगे कमल खोसला, 555वीं फिल्म का भी ऐलान
प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी यह है कि अनुपम खेर अपनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में एक बार फिर कमल खोसला के अपने आइकॉनिक किरदार को जीवंत करेंगे। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस अभिनेता ने अपने ऐतिहासिक करियर की 555वीं फिल्म की भी घोषणा कर दी है, जिसके नाम और बाकी जानकारियों का खुलासा जल्द किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





