'कभी-कभी ऐसा हो जाता है...', शे होप ने टीम इंडिया के जख्मों पर छिड़का नमक, बोले- 'हमारे गेंदबाजों ने स्किल्स का इस्तेमाल किया'
Shai Hope Statement: भारत के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने अच्छा खेल दिखाया और सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. कैरेबियाई टीम के पास भी सीरीज जीतने का मौका था, लेकिन बारिश के कारण बेंगलुरु में खेला गया पांचवां मैच रद्द हो गया. लेकिन, इस सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. शे होप ने 2 शतक लगाए और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. आइए जानते हैं कि सीरीज के खत्म होने के बाद कप्तान शे होप ने क्या-क्या कहा...
टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं शे होप
शे होप ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "हम जीत के काफी नजदीक थे. ऐसा कुछ जो हमने इतने सालों में नहीं किया था. मुझे लगता है कि 20 साल से ज्यादा का समय हो गया है, हालांकि मुझे सटीक संख्या याद नहीं है. लेकिन सीरीज में यहां तक पहुंचना और जीत का अच्छा मौका बनाना, यह दिखाता है कि एक टीम के तौर पर हम कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं. यकीनन हम आगे बढ़ रहे हैं. सफलता का मतलब हमेशा सीरीज जीतना ही नहीं होता, लेकिन एक टीम के तौर पर खिलाड़ियों ने जिस तरह से प्रगति की है, वह वाकई तारीफ के काबिल है."
A blockbuster festival of runs comes to an end with the series finishing 2-2! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 17, 2026
Both sides brought their A-game and keeping the entertainment coming till the very end! ????????#INDvWI pic.twitter.com/ydlpxkzXRz
होप ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ
T20I सीरीज की सकारात्मक बातों पर खासकर गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में शे होप ने कहा, जैसा कि मैंने कहा, "कई पॉजिटिव चीजें रहीं, खासकर गेंदबाजी में. हम अक्सर इस बारे में बात करते हैं कि खिलाड़ी दबाव की स्थिति में अपनी स्किल्स का कैसे इस्तेमाल करते हैं. हमने देखा कि शमार स्प्रिंगर ने टीम में आकर अहम भूमिका निभाई, खासकर डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की और कुछ महत्वपूर्ण विकेट लिए. कीमो पॉल ने भी ऐसा ही किया और फिर रोस्टन जैसे खिलाड़ी भी थे, जो कई सालों से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं."
आखिरी मैच में रोस्टन चेस से गेंदबाजी न कराने पर कहा, "हां, कभी-कभी ऐसा हो जाता है. अगर उस ओवर में तिलक स्ट्राइक पर होते, क्योंकि मोटी ने दूसरा ओवर डाला था, तो शायद मैं रोस्टन को गेंदबाजी दे देता. लेकिन हां, कभी-कभी चीजें ऐसी ही होती हैं. कुल मिलाकर, जिस तरह से हमने क्रिकेट खेला, उसमें हर खिलाड़ी ने अलग-अलग मौकों पर अपना योगदान दिया. शेरफेन ने T20 फॉर्मेट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. जैसा कि मैंने कहा, गेंदबाजी के नजरिए से खिलाड़ियों का अपनी योजनाओं को सही ढंग से लागू करना बहुत अच्छा लगा."
Special farewell to our friends and fans in India from our captain Shai Hope ????????❤️
— Windies Cricket (@windiescricket) October 17, 2026
WI look forward to the next West Indies vs India encounter in the West Indies! ????????#INDvWI pic.twitter.com/SpVBWWknGd
अपनी बल्लेबाजी पर क्या बोले शे होप?
भारत के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने इस सीरीज में 190.51 की स्ट्राइक रेट 130.50 के औसत से 261 रन बनाए. गौर करने वाली बात ये रही कि इस सीरीज में वेस्टइंडीज ने जो 2 मैच जीते, उसमें होप ने ही शतक लगाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज पार कराई थी. ताबड़तोड़ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
अपनी बल्लेबाजी और खुद पर भरोसा बनाए रखने के बारे में शे होप ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "आपको खुद पर भरोसा रखना ही पड़ता है. सच कहूं तो, जब भी मैं मैदान पर उतरता हूं. भले ही पिछली दो, तीन, चार या पांच पारियों में मैंने रन न बनाए हों, तब भी मुझे पूरा यकीन होता है कि मैं टीम के लिए काम कर सकता हूं. मुझे लगता है कि यही बात मुझे आगे बढ़ाती है और जमीन से जोड़े रखती है. यह जानना कि अगर मैं अगले मैच में 100 रन बना लूं या कोई बड़ा स्कोर खड़ा कर दूं, तब भी मुझे फिर से बिल्कुल शुरुआत से ही शुरू करना होगा. इसलिए मेरा तरीका कभी नहीं बदलता."
An entertaining series comes to an end ????
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
???? BCCI Hon. Treasurer Mr A. Raghuram Bhat presents the @mflone_ T20I Series trophy to #TeamIndia Captain Shreyas Iyer and West Indies Captain Shai Hope ????#INDvWI pic.twitter.com/iKA8vx68ba
होप ने आगे कहा, "मैं जितना हो सके न्यूट्रल रहने की कोशिश करता हूं और जैसा कि मैंने कहा, अपना काम पूरा करने की अपनी क्षमता पर भरोसा रखता हूं. चूंकि मैं अच्छी तरह से तैयारी करता हूं, इसलिए मैं बस चीजों को अपने हिसाब से होने देता हूं और उम्मीद करता हूँ कि जब मैदान पर अमल करने की बारी आए, तो सब मेरे पक्ष में रहे."
ये भी पढ़ें: फैंस को नहीं करना पड़ेगा इंतजार! सिर्फ 4 दिन बाद ही फिर एक्शन में लौटेगी टीम इंडिया, आज ही नोट कर लें शेड्यूल
ग्रेटर नोएडा में पांच मौतों के मामले में आया नया मोड़, मोबाइल में मिले ऑडियो से मचा हड़कंप; मृतक की दो बहनों और बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के रबूपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. पुलिस को मृतक महेश के मोबाइल फोन से एक कथित वॉइस नोट मिला है. इसमें महेश ने अपनी दो बहनों और एक बहनोई को परिवार की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इस ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना के आरोपों की भी जांच कर रही है. मृतका ललिता के भाई की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






