Australia MP Helen Haines को SUV ने मारी टक्कर, PM Albanese बोले यह हादसा नहीं
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि एक कार चालक ने संभवत: जानबूझकर अपनी गाड़ी से एक सांसद को टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के बयान के अनुसार, विक्टोरिया प्रांत के वांगाराटा में 65 वर्षीय सांसद हेलेन हेन्स को उनके चुनावी जिला कार्यालय के बाहर एक ‘टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी’ (कार) ने टक्कर मार दी।
अल्बनीज ने कहा कि राष्ट्रीय आतंकवाद-निरोधक टीम घटना की जांच कर रही है। उन्होंने ‘आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन’ से कहा, ‘‘यह दुर्घटना नहीं है। जान पड़ता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया।
हमें नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया।’’ अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद एक राहगीर ने संबंधित कार चालक को पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया। टोयोटा से एक चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने कहा कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ऐसा जानबूझकर किया गया।
इसने बताया कि हेन्स को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जो पहली बार 2019 में संसद के लिए निर्वाचित हुई थीं। इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में सांसदों के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है, जहां राजनीतिक नेता आम जनता के लिए हमेशा आसानी से उपलब्ध रहे हैं और आमतौर पर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के अपने कामकाज के लिए आते-जाते हैं।
Tiger Shroff की तरह ऐसे बनाएं मस्कुलर बॉडी, नोट कर लें इनका वर्कआउट रूटीन
Tiger Shroff की तरह मस्कुलर बॉडी बनाना चाहते हैं? जानिए उनके वर्कआउट रूटीन में कार्डियो, किकबॉक्सिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की क्या भूमिका है और फिटनेस के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18





