Responsive Scrollable Menu

Shahjahanpur में प्रेम प्रसंग विवाद पर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों के बीच हुई झड़प में घायल 50 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

दीक्षित के मुताबिक, कटरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। उन्होंने बताया कि युवती के परिजन ने कुछ दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि युवक उसे (युवती) भगा ले गया है। दीक्षित के अनुसार, बाद में युवती को बरामद कर लिया गया और उसने अदालत में कहा कि वह युवक के साथ रहना चाहती है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। दीक्षित ने बताया कि युवक के परिवार से जुड़ा रमेश रविवार रात गुटखा खरीदने के लिए दुकान गया था, तभी युवती के परिजन वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। दीक्षित के मुताबिक, दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें रमेश को गंभीर चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस रमेश को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) सहित अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं।

Continue reading on the app

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर संजय राउत का फडणवीस पर वार! उठाए बड़े सवाल

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Video: शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीत को किया युवा साथियों को समर्पित और बताई वजह

शेफाली वर्मा ने अपनी भावनाओं को साझा किया है कि सीरीज जीतना यंगस्टर्स के लिए बहुत खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि यह सीरीज खास तौर पर युवा खिलाड़ियों को समर्पित है और टीम उन्हें पूरा सपोर्ट कर रही है. अगले मैच में जीतने की योजना है और कोशिश रहेगी कि यंगस्टर्स को आगे बढ़ाया जा सकता है. Mon, 19 Oct 2026 18:10:48 +0530

  Videos
See all

Mumbai Police Press Conference LIVE: मुंबई पुलिस ने क्या कहा? | Tiger Shroff Firing news #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T12:38:14+00:00

Imran Khan News | इमरान खान को बचाने आ गए आमिर खान? | Bollywood News | Mayank Mishra | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T12:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers