Responsive Scrollable Menu

हॉरर थ्रिलर फिल्म के लिए भोपाल बना खास लोकेशन, शूटिंग के लिए बैरागढ़ मार्केट पहुंचे बॉलीवुड सितारे, एक्टर्स को देखने उमड़ी भीड़

भोपाल के व्यस्त व्यावसायिक इलाके बैरागढ़ में फिल्म शूटिंग के दौरान बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। एक हॉरर फिल्म के लिए यहां शूटिंग की गई, जिसमें अभिनेता चंकी पांडे, कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जैनी लीवर और सुपरस्टार गोविंदा के बेटे हर्षवर्धन आहूजा शामिल थे। मिनी मार्केट …

Continue reading on the app

जेलेंस्की ने हंगरी के पीएम का मजाक उड़ाया:कहा- वो अपना पेट बढ़ाने का सोचे, सेना नहीं; रूस का विरोध नहीं करने से नाराज

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने रविवार को जर्मनी के म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन, रूस से लड़ रहा है, इसलिए यूरोप के देश आज आजादी से जी पा रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि मोल्दोवा और रोमानिया बिना तानाशाही के रह सकते हैं। यहां तक ​​कि विक्टर ऑर्बन भी अपनी सेना बढ़ाने की जगह अपना पेट बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं, ताकि रूसी टैंकों को बुडापेस्ट (हंगरी की राजधानी) की सड़कों पर लौटने से रोका जा सके। कोल्ड वॉर के समय हंगरी सोवियत यूनियन (आज का रूस) का हिस्सा था। बीते कुछ सालों में यूक्रेन और हंगरी के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हुए हैं। इसकी वजह यह है कि ऑर्बान पर रूस को लेकर नरम रुख अपनाने का आरोप है। हाल के हफ्तों में उन्होंने देश के चुनाव से पहले यूक्रेन के खिलाफ बयानबाजी भी तेज कर दी है। 2022 में रूसी हमले के बाद यूक्रेन ने यूरोपीय संघ (EU) में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन तब ऑर्बान के वीटो की वजह से आगे की बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। बाकी यूरोपीय देशों के उलट, हंगरी ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भी रूस से अपने इंपोर्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया। जेलेंस्की बोले- अमेरिका अब यूरोप को पहले जैसा साझेदार नहीं मानता म्यूनिख में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि अब पुराने दिन खत्म हो चुके हैं। अमेरिका अब यूरोप को पहले जैसा साझेदार नहीं मानता। इसलिए यूरोप को यूक्रेन के साथ मिलकर अपनी खुद की सेना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह युद्ध कुछ नेताओं के बीच बैठकर तय नहीं किया जा सकता। न तो डोनाल्ड ट्रम्प और व्लादिमीर पुतिन मिलकर इसका फैसला कर सकते हैं, न ही मैं खुद और पुतिन। म्यूनिख में बैठा कोई भी नेता अकेले पुतिन से बात करके इस युद्ध का अंत तय नहीं कर सकता। असली शांति के लिए सभी को मिलकर दबाव बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कई नेता पहले भी कह चुके हैं कि यूरोप की अपनी सेना होनी चाहिए। उनके मुताबिक अब समय आ गया है कि यूरोप की सेनाएं बनाई जाएं। यूरोप को एक आवाज में बोलना होगा, अलग-अलग नहीं जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका को यूरोप एक बाजार के रूप में तो चाहिए, लेकिन क्या वह उसे सहयोगी के रूप में देखता है, यह साफ नहीं है। यूरोप को एक आवाज में बोलना होगा, अलग-अलग आवाजों में नहीं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने उनसे पुतिन के साथ अपनी बातचीत के बारे में बताया, लेकिन एक बार भी यह नहीं कहा कि अमेरिका को बातचीत में यूरोप की जरूरत है। यह बात बहुत कुछ बताती है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन आज ड्रोन युद्ध में दुनिया का नेता है। यह यूक्रेन की सफलता है, लेकिन यह दूसरों की भी सफलता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अपनी रक्षा के लिए जो कुछ भी बना रहा है, वह दूसरे देशों की सुरक्षा को भी मजबूत करता है। अमेरिका से करीबी रिश्ते बनाना जरूरी जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ कर दिया है कि यूरोप और अमेरिका के बीच पुराने रिश्तों का दौर खत्म हो रहा है। अब हालात अलग होंगे और यूरोप को इसके मुताबिक खुद को ढालना होगा। उन्होंने कहा कि पहले अमेरिका सिर्फ इसलिए यूरोप का साथ देता था क्योंकि वह हमेशा से ऐसा करता आया था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने ट्रम्प के उस बयान का जिक्र किया कि इंसान के लिए वह परिवार ज्यादा मायने रखता है जिसे वह खुद बनाता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ सबसे करीबी रिश्ता बनाना जरूरी है। यूक्रेन पर कोई फैसला यूक्रेन के बिना नहीं होना चाहिए जेलेंस्की ने साफ कहा कि यूक्रेन अपने पीछे या अपनी भागीदारी के बिना किए गए किसी भी समझौते को कभी स्वीकार नहीं करेगा। यही नियम पूरे यूरोप पर भी लागू होना चाहिए। यूक्रेन के बारे में कोई फैसला यूक्रेन के बिना नहीं और यूरोप के बारे में कोई फैसला यूरोप के बिना नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रूस हर हफ्ते नए सैन्य भर्ती केंद्र खोल रहा है और पुतिन ऐसा इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि तेल की कीमतें अभी भी इतनी ऊंची हैं कि वह दुनिया की परवाह किए बिना अपने फैसले ले सकते हैं। विक्टर ऑर्बन रूस पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर चुके हैं हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन पहले भी कह चुके हैं कि उनके देश ने कभी भी रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का समर्थन नहीं किया। कुछ साल पहले उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी पत्रिका से कहा था कि उनका मकसद हमेशा हंगरी के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना रहा है। ऑर्बन ने कहा था कि यूरोप के इतिहास में शायद ही कोई उदाहरण हो, जब प्रतिबंधों से मनचाहा नतीजा मिला हो। रूस के मामले में प्रतिबंधों का असर सही तरीके से लागू नहीं हो रहा है और कई बार यूरोपीय देशों को रूस से ज्यादा नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि रूस पर प्रतिबंधों की बात करने के बावजूद अमेरिका परमाणु ईंधन की खरीद कर रहा है। उनके मुताबिक जब यूरोप प्रतिबंधों की बात करता है, तो कुछ देश इनसे बचकर अच्छा कारोबार कर रहे हैं। हंगरी न तो यूक्रेन युद्ध में सैनिक भेजेगा न हथियार देगा उन्होंने साफ कहा था कि हंगरी रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता। उनका कहना है कि यूक्रेन को शांति वार्ता करनी चाहिए। हंगरी न तो सैनिक भेजेगा, न हथियार और न ही पैसा, लेकिन शांति की कोशिशों में मदद करने को तैयार है। ऑर्बन ने कहा था कि अगर यूरोपीय संघ को यूरोप के भविष्य से जुड़े फैसलों में शामिल रहना है, तो उसे खुद अपनी कूटनीतिक पहल करनी चाहिए और सीधे मॉस्को से बातचीत शुरू करनी चाहिए। उन्होंने बताया था कि अमेरिका और रूस पहले से बातचीत कर रहे हैं और कभी भी समझौता हो सकता है। यूक्रेन की यूरोपीय संघ सदस्यता पर उन्होंने कहा कि हंगरी ऐसे किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहता, जिसमें कोई ऐसा देश शामिल हो जो लगातार युद्ध के खतरे में हो। उन्होंने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध हमारा युद्ध नहीं है। अगर यूक्रेन EU में शामिल होता है, तो यह युद्ध हमारा भी बन जाएगा, और हम ऐसा नहीं चाहते। ऑर्बन ने कहा था कि यूक्रेन की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि अगर उसे EU में शामिल किया गया तो यूरोप के संसाधन उस पर खर्च होंगे और सदस्य देशों के विकास के लिए जरूरी पैसा कम पड़ जाएगा। इसी वजह से हंगरी यूक्रेन के साथ सदस्यता वार्ता शुरू करने या उसे आर्थिक मदद देने वाले किसी भी प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगा। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… यूक्रेन-रूस और अमेरिका के बीच 4 साल में पहली बैठक:जमीन छोड़ने पर विवाद; मेलोनी बोली- जंग खत्म हुई तो ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट करूंगी यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच अबू धाबी में शुक्रवार को त्रिपक्षीय वार्ता हुई। यह बातचीत आज भी जारी रहेगी। 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद तीनों देशों की पहली संयुक्त बैठक है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पाकिस्तान के हार के चश्मदीद ने बताया कैसा था कोलंबो में माहौल

नई दिल्ली. भारत के हाथों पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हार पर कई खबर छापी है. एक खबर की हेडलाइन यानी भारत से हारने के बाद पाकिस्तान के फैंस कह रहे हैं कि हम ऐसा डिजर्व नहीं करते. इसमें पाकिस्तानी फैंस का दर्द बताया गया है. इसमें लिखा है, कई फैंस ने सवाल किया कि क्या बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे सीनियर खिलाड़ी हाल के खेलों में बड़े मंच पर अपने निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए टीम में जगह के हकदार थे.यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स ने टीम के परफॉर्मेंस की खूब आलोचना की है. पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पर अपने विचार शेयर करते हुए जवाबदेही और नई प्रतिभा की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि टॉप टीमों के खिलाफ पाकिस्तान के बार-बार खराब प्रदर्शन के लिए दृष्टिकोण में बदलाव की आवश्यकता है. यूसुफ ने लिखा, शाहीन, बाबर और शादाब के लिए समय खत्म हो गया है. पाकिस्तान की टी20 टीम को नए परफॉर्मर्स की जरूरत है, केवल कमजोर टीमों के खिलाफ जीत की नहीं. Mon, 16 Feb 2026 20:43:56 +0530

  Videos
See all

PM Modi ने भारत AI Summit में Jio AI पवेलियन का किया दौरा| #pmmodi #akashambani #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T15:05:12+00:00

धार्मिक समारोह में शेरनियों का रोमांचक आगमन | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T15:07:00+00:00

India AI Impact Summit 2026: PM Modi ने AI Summit में Jio AI Pavilion का किया दौरा |Akash Ambani #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T15:04:54+00:00

कपड़े सुखाने का काम बन गया खतरनाक हादसा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T15:05:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers