Responsive Scrollable Menu

यूपी में दुर्गा मंदिर के बाहर बड़ा हादसा, वीडियो देख रहे ग्रामीणों को कार ने रौंदा, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के देहात क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चरनगहिया-बेलहा गांव में दुर्गा मंदिर के सामने सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है.

शनिवार रात 11 बजे हुआ हादसा

यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे ग्राम पंचायत चरनगहिया-बेलहा में दुर्गा मंदिर के सामने हुई. बताया जा रहा है कि मंदिर में आरती खत्म होने के बाद कुछ ग्रामीण सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे. इसी दौरान गौरा चौराहे की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित हो गई और टेंट का कुछ हिस्सा तोड़ते हुए वहां बैठे लोगों को कुचल दिया. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कार की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए. ग्रामीणों ने तुरंत घायलों की मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी.

हादसे में तीन ग्रामीणों की मौत

दुर्घटना में पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) की जान चली गई. पाटेश्वरी प्रसाद, मणिराम के बेटे थे. वहीं, मनोज सिंह उदयभान सिंह के पुत्र और गणेश पांडेय राममिलन के बेटे थे. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक का माहौल है.

ये भा पढ़ें: दिवाली से पहले योगी सरकार का ऐलान, यूपी के 3.53 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

चार घायल, दो की हालत गंभीर

हादसे में छेदीराम (50), घोपराम (31), डब्लू (37) और मुकेश तिवारी (30) घायल हुए हैं. सभी चरनगहिया-बेलहा गांव के रहने वाले हैं।पुलिस ने घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया. इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बहराइच रेफर किया गया है. बाकी दो घायलों का जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कार चालक हिरासत में, नशे की आशंका की जांच

सीओ अभिषेक सिंह के मुताबिक, पुलिस ने घेराबंदी कर हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लिया गया है. शुरुआती जानकारी में चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ा तनाव, गोलीबारी में 7 पाक सैनिकों की मौत

Continue reading on the app

'मौके के बारे में ज्यादा न सोचो तो अच्छा होगा...', वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाए रखने के बाद आया श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

Shreyas Iyer On Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज 2-2 के ड्रॉ पर खत्म हुई. इस पूरी सीरीज में हर किसी को वैभव सूर्यवंशी को एक्शन में देखने का इंतजार था. मगर, 15 साल के युवा बल्लेबाज को एक भी मैच में खेलने का मौका महीं मिला और उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा. हालांकि, पांचवें मैच के खत्म होने के बाद जब कैप्टन श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उस वजह के बारे में बताया, जिसके चलते युवा खिलाड़ी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और उन्हें बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. हालांकि, सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने वजह का खुलासा किया, जिसके चलते वैभव को बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है.

वैभव के साथ मौके का इंतजार करने को लेकर हुई बातचीत पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "मैं बस उससे यही कहता रहता हूं कि तुम्हें अपना मौका जरूर मिलेगा. देखो, हमारे पास दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने हमारे लिए वर्ल्ड कप जीता है और उन्होंने लगातार रन भी बनाए हैं. इसलिए, अगर तुम अपने प्रोसेस पर टिके रहो और अपना माइंडसेट थोड़ा हल्का रखो यानी अभी से मौके के बारे में बहुत अधिक न सोचो, तो बेहतर होगा."

अय्यर ने आगे कहा, "मैं समझ सकता हूं कि उसके दिमाग में क्या चल रहा होगा, खासकर एक शानदार IPL सीजन के बाद. लेकिन कभी-कभी आपको इंतजार करना पड़ता है. हमारे पास दो बेहतरीन ओपनर हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अफगानिस्तान सीरीज के समय से ही मेरी उससे इसी तरह की बातचीत होती रही है."

वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय करियर

वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अब तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए हैं. वैभव जुलाई से अब तक कुल 8 टी20 मैच टीम इंडिया के लिए खेल पाए हैं. उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 2 हाफ सेंचुरी की मदद से 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 18 छ्कके निकले हैं. उनका औसत 30.75 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 186.32 का है.

आपको बता दें, 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्क्वाड में शामिल किया गया है. मगर, अब देखने वाली बात होगी कि न्यूजीलैंड दौरे पर भी उन्हें मौका मिलता है या फिर बेंच पर बैठकर अपनी बारी का ही इंतजार करना पड़ता है.

क्या न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

वेस्टइंडीज सीरीज में बेंच पर बैठने के बाद अब सवाल उठता है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर मौका मिलेगा. दरअसल, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर का इंटेंट बिलकुल क्लीयर है. दोनों ही अपने बयान में ये साफ कर चुके हैं कि वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: 'ये टीम के लिए अच्छा है...', श्रेयस अय्यर ने खुद बताई सीरीज ड्रॉ होने की असली वजह, इसे सीधे तौर पर ठहराया जिम्मेदार

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद मोहम्मद शमी रणजी टीम से भी बाहर, बंगाल की प्लेइंग XI में जगह नहीं

मोहम्मद शमी अपनी रणजी टीम की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर हो गए हैं. मगर क्यों? पिछले दिनों शमी के टीम इंडिया में वापसी की एक और उम्मीद टूटी जब न्यूजीलैंड के लिए उनका सेलेक्शन नहीं हुआ. Sun, 18 Oct 2026 10:54:10 +0530

  Videos
See all

Nitin Nabin At Durga Puja: पटना में मां दुर्गा की शरण में पहुंचे नितिन नवीन | BJP National President #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T04:31:31+00:00

Piyush Goyal Dhol Viral Video: नवरात्रि समारोह में पीयूष गोयल ने बजाया ढोल | Piyush Goyal | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T04:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers