Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup: राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बने

Rashid khan 700 t20 wickets: अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां अब तक कोई गेंदबाज़ नहीं पहुंच पाया था। महज 27 साल की उम्र में राशिद टी20 इतिहास में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए। यह उपलब्धि उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दिल्ली में हासिल की। 

राशिद का 700वां शिकार बने मोहम्मद अरफान, जो रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में खुद ही स्टंप्स पर गेंद मार बैठे। यह विकेट यूएई की पारी के 16वें ओवर में आया, जो राशिद का आखिरी ओवर था।

इससे पहले अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में उन्होंने अपने 698वें और 699वें विकेट लिए थे। वह मैच दो सुपर ओवर तक गया था लेकिन अफगानिस्तान को हार झेलनी पड़ी थी। 700 विकेट के लिए उन्हें सोमवार तक इंतजार करना पड़ा।

टी20 क्रिकेट-चाहे अंतरराष्ट्रीय हो,घरेलू हो या फ्रेंचाइज़, राशिद सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर अब संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो हैं, जिनके नाम 631 विकेट हैं। तीसरे स्थान पर सुनील नरेन(613 विकेट) हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी राशिद 191 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यूज़ीलैंड के टिम साउदी (164) और ईश सोढ़ी (162) का नाम आता है।

700 विकेट के मुकाम पर राशिद ने कहा था, 'मैंने कभी लक्ष्य नहीं रखा कि 700 विकेट लेकर रुक जाऊंगा। जब भी देश के लिए खेलता हूं, 100 प्रतिशत देता हूं। टीम को जब जरूरत होती है, मैं विकेट लेने की कोशिश करता हूं।'

राशिद की कामयाबी कोई इत्तेफाक नहीं है। उनकी गेंद में हल्का लेकिन चौंकाने वाला टर्न, तेज रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और मौके पर विकेट निकालने की काबिलियत उन्हें दुनिया की लगभग हर टी20 लीग का पसंदीदा खिलाड़ी बनाती है। वह दुनिया भर में 20 से ज्यादा घरेलू टीमों के लिए खेल चुके हैं।

17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले राशिद जल्दी ही आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बने। उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल खिताब जीता और 2018 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ बिग बैश लीग का ताज भी अपने नाम किया।

वनडे में वह आईसीसी रैंकिंग में सबसे कम उम्र में नंबर-1 बने और सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। टेस्ट क्रिकेट में भी आयरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे पर जीत में उनका बड़ा योगदान रहा है। राशिद खान अब सिर्फ अफगानिस्तान नहीं, बल्कि दुनिया के टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम बन चुके हैं।

Continue reading on the app

लोगों का दिल जीत रहा है नेपाल का ये वीडियो, महज 22 सेकंड में दिखा धरती पर ‘जन्नत’ जैसा नजारा

नेपाल का एक बड़ा ही सुंदर वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में हैं, जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि ये देश पहाड़ों, नदियों, झीलों और हरियाली से भरा हुआ है. यहां की वादियां, शांत वातावरण और साफ आसमान मन को सुकून से भर देते हैं. इस वीडियो को एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

मध्य प्रदेश: 18 फरवरी को पेश होगा बजट, कर्मचारियों-किसानों और युवाओं को मिल सकती है बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के बजट सत्र का आगाज 16 फरवरी 2026 से हो गया है। 18 फरवरी को वित्तमंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगे। यह बजट पूरी तरह से पेपर लेस होगा, इसे डिजिटल स्वरूप में पेश किया जाएगा। इस बार बजट … Tue, 17 Feb 2026 09:46:33 GMT

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ी खबर जानो! | Trump | Khamenei | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:45:02+00:00

Pakistan Reaction on India Victory: पाकिस्तान में भयंकर बवाल, हालात बेकाबू! |IND vs PAK |World Cup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:30:36+00:00

15 minute Threat : हिन्दुओं को फिर से 15 मिनट वाली धमकी ! | Sahar Shaikh | Owaisi | AIMIM | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:30:08+00:00

SHORTS: दूल्हा-दुल्हन गिफ्ट लेते रहे,चोर उड़ा ले गया 4 लाख |#jaipurnews #jaipurweddings #jaipurviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers