Responsive Scrollable Menu

Kenya में Ebola संक्रमण का आठवां मामला मिला, पहले मरीज के परिचारक में हुई पुष्टि

केन्या में एक और व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद देश में इबोला संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. पैट्रिक अमोथ ने रविवार को बताया कि इबोला का आठवां मामला 49 वर्षीय उस व्यक्ति का है जो एक मरीज का परिचारक है और जिसने इबोला के मरीज की देखभाल की थी। उस वक्त वह इबोला का पहला मामला था।

उस मरीज की कांगो से युगांडा के रास्ते केन्या पहुंचने के दो दिन बाद नैरोबी अस्पताल में मौत हो गई थी। अमोथ ने कहा कि पृथकवास में रखे गए लोगों में लक्षण दिखने के बाद उनकी जांच की जा रही थी। उन्होंने बताया कि अन्य छह मरीजों की हालत सहायक उपचार मिलने के बाद स्थिर है।

पांच अक्टूबर को पहले मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्यकर्मियों सहित करीब 130 लोगों को उसके संपर्क में आए लोगों की सूची में शामिल किया गया था। इनमें से 128 लोग अब भी पृथकवास में हैं। इबोला अत्यधिक संक्रामक है और संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थों, जैसे खून और उल्टी के सीधे संपर्क में आने या बिस्तर और कपड़ों जैसी दूषित वस्तुओं एवं सतहों के संपर्क में आने से फैलता है।

कांगो में मई से अब तक इस संक्रमण के कारण कम से कम 4,000 लोगों की मौत हो चुकी है और वहां इसका अब तक का सबसे घातक प्रकोप जारी है। केन्या में इबोला का पहला मामला केन्याई व्यक्ति का ही था, जो कांगो से तीन अक्टूबर को केन्या पहुंचा था। एक रिश्तेदार उसे अस्पताल लेकर गया, जहां पांच अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

केन्या में इबोला का पहला मामला सामने आने से सीमा चौकियों पर जांच व्यवस्था में खामियां उजागर हुईं। इसके बाद से देश ने जांच व्यवस्था को मजबूत किया है और उन लोगों के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की है, जिन्हें संदेह है कि वे इबोला के किसी मरीज के संपर्क में आए हैं या जिनमें इस बीमारी के लक्षण विकसित हो रहे हैं।

Continue reading on the app

Navratri 9th Day Today 2026: नवरात्रि के नौवें दिन आज महाअष्टमी और महानवमी की पूजा, जानें कन्या पूजन का मुहूर्त कब से कब तक और नियम

Navratri 9th Day Today 2026: आज शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन महाअष्टमी और महानवमी की पूजा अर्चना की जा रही है और फिर हवन व कन्या पूजन किया जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा, स्वच्छता और सेवा भाव से की गई पूजा जीवन में सकारात्मकता का संदेश देती है. महानवमी की पूजा अर्चना के बाद नवरात्रि का समापन हो जाता है. आइए जानते हैं 19 अक्टूबर के दिन कन्या पूजन के लिए मुहूर्त का समय...

Continue reading on the app

  Sports

पीसीबी की गिरी हुई हरकत, नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को कमेंट्री पैनल से हटाया, इमरान खान के बेटे के इंटरव्यू से लगी है मिर्ची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल किए गए नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को हटा दिया है. मामला पाकिस्तान के पिछले इंग्लैंड दौरे का है, जब माइकल एथरटन ने पूर्व क्रिकेटर और जेल बंद में इमरान खान के बेटे का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आपत्ति जताई थी. Mon, 19 Oct 2026 09:54:35 +0530

  Videos
See all

Breaking News: 'मोदी-शाह और ज्ञानेश को हिसाब देना होगा' | CEC Gyanesh Kumar | SIR Controversy News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T04:15:20+00:00

Dilip Ghosh | Pandal Arrangements | कोलकाता भगदड़ पर दिलीप घोष का बड़ा बयान #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T04:09:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers