Responsive Scrollable Menu

Airtel के इन ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त iCloud+ सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें एक्टिवेट

टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Apple की प्रीमियम सर्विस iCloud+ का फायदा लेकर आई है। इस ऑफर के तहत योग्य यूजर्स को बिना अलग से सब्सक्रिप्शन शुल्क दिए क्लाउड स्टोरेज के साथ Apple TV और Apple Arcade का लाभ भी मिल सकता है। हालांकि, यह सुविधा सभी Airtel ग्राहकों के लिए नहीं है, बल्कि चुनिंदा पोस्टपेड प्लान और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

किन यूजर्स को मिलेगा मुफ्त सब्सक्रिप्शन?

Airtel के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, ₹1,049, ₹1,249, ₹1,449 और ₹1,799 वाले पोस्टपेड प्लान पर iCloud+ का लाभ उपलब्ध है। कंपनी की हालिया घोषणा में ₹999 और उससे अधिक कीमत वाले चुनिंदा फैमिली पोस्टपेड प्लान भी शामिल हैं। इसलिए ग्राहकों को अपने प्लान की पात्रता Airtel Thanks ऐप में जरूर जांचनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Apple Watch का नया AI फीचर बढ़ा सकता है प्राइवेसी का खतरा, क्या आपकी बातें भी हो रही हैं ट्रैक?

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहक के पास iPhone होना जरूरी है। फैमिली पोस्टपेड कनेक्शन में यह सुविधा केवल मुख्य यानी प्राइमरी कनेक्शन पर उपलब्ध है। ऐड-ऑन कनेक्शन वाले यूजर्स सीधे इस लाभ का दावा नहीं कर सकते।

iCloud+ के साथ क्या-क्या मिलेगा?

Airtel के इस ऑफर में 50GB iCloud स्टोरेज के साथ Apple TV और Apple Arcade का सब्सक्रिप्शन शामिल है। यूजर्स iCloud के जरिए अपनी फोटो, वीडियो, फाइल और अन्य जरूरी डेटा का बैकअप रख सकते हैं। Apple TV पर फिल्में और ओरिजिनल शो देखने के साथ Apple Arcade पर गेम खेलने की सुविधा भी मिलती है।

कैसे एक्टिवेट करें यह ऑफर?

इस सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
1. अपने iPhone में Airtel Thanks ऐप खोलें।
2. अपने Airtel नंबर से लॉगिन करें।
3. होम स्क्रीन पर Rewards & OTTs सेक्शन में जाएं।
4. Apple iCloud+ Claim Card पर टैप करें।
5. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपनी Apple ID से सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करें।

प्लान बदलने पर बंद हो सकता है फायदा

ध्यान देने वाली बात यह है कि iCloud+ का लाभ तब तक मिलता रहेगा, जब तक ग्राहक पात्र Airtel पोस्टपेड प्लान पर बना रहता है। यदि ग्राहक किसी गैर-पात्र प्लान पर स्विच करता है या पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलता है, तो यह सुविधा बंद हो सकती है। इसलिए सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करने से पहले नियम और पात्रता जरूर जांच लें।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

हूतियों ने उड़ा डाला राष्ट्रपति भवन! बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, एक्शन में भारत

सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच छिड़ी जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। हूती विद्रोही चुन-चुनकर सऊदी के बड़े-बड़े एयरपोर्ट, सैन्य अड्डे और तेल ठिकानों को मिसाइलों के जरिए तबाह कर रहे हैं। सऊदी अरब में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि वहां के क्राउन प्रिंस तक की जान खतरे में आ गई है।  वह किसी भी तरह से खुद को बचाने के लिए बंकरों में छिपते घूम रहे हैं। अब तक तो हूती विद्रोही सऊदी को ही निशाना बना रहे थे। लेकिन अब उन्होंने यमन को भी दहलाना शुरू कर दिया है। हूतियों के टारगेट पर यमन की वह सरकार आ गई है जिसको लेकर यह विद्रोही आरोप लगाते हैं कि उन पर हमला कराने के लिए सऊदी अरब यमन की सेना की मदद करता है। हवाई और सैन्य सहायता मुहैया कराता है। यानी कि हूती विद्रोहियों ने अब दो मोर्चों पर जंग छेड़ दी है। जिसके बाद भारत भी एक्शन में आ गया है और एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। सऊदी पर हूतियों हमला इतना जोरदार था कि राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री भी बाल-बाल बचे हैं। दरअसल यमन के अदन शहर में हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन पर पांच बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं। हमले के समय प्रधानमंत्री शाया मोहसेन अल जिंदानी और सरकार के कई मंत्री परिसर में मौजूद थे। किसी भी तरह इन सब की जान बाल-बाल बची है। हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: हूती हमलों के बीच Air India की उड़ानें रद्द, सऊदी अरब के यात्रियों को मिलेगा फ्री टिकट बदलाव और पूरा रिफंड


हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने इस अदन में सऊदी अरब के सैन्य अभियान मुख्यालय पर भी हमला किया है। ऐसे में सऊदी अरब के साथ चल रही जंग के बीच हूतियों के हमले काफी अहम है। इसी जगह से यमन की इंटरनेशनल लेवल पर मान्यता प्राप्त सरकार चलती है। सऊदी अरब यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करता है और हूतियों के खिलाफ लड़ रहे सरकारी सेनाओं को हवाई मदद देता है। वहीं ईरान पर हूं विद्रोहियों को समर्थन देने के आरोप लगते रहे हैं तो वह यमन के हूती विद्रोही चीन से मंगाए गए पुर्जों की मदद से नई बैलस्टिक मिसाइल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विद्रोही ईरान में डिजाइन हुई खैबर शिकन मिसाइल जैसी मिसाइल तैयार करना चाहते हैं जिसकी मारक क्षमता करीब 1500 किमी है।  अगर हूती ऐसा हथियार बनाने में सफल होते हैं तो वह सऊदी अरब के अलावा इजराइल को भी ज्यादा सटीक तरीके से निशाना बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Yemenia Flight IY 612 से 500 मीटर दूर गिरी Houthi मिसाइल, सभी यात्री सुरक्षित


सबसे पहले यह जान लीजिए कि हूतियों के बढ़ते हमलों के बीच भारत ने क्या कुछ फैसला लिया है। दरअसल भारत ने सऊदी अरब में हो रहे अपने नागरिकों को हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। भारत के दूतावास ने कहा है कि जिन भारतीय नागरिकों को तुरंत वहां से निकलना है वो बहरीन, कुवैत या क़तर के रास्ते जाने पर विचार कर सकते हैं। बशर्ते उन्हें जरूरी वीजा मिल जाए। इसके अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा हालात देखते हुए ज़ेददा रियाद दम के लिए 24 अक्टूबर तक अपनी सभी उड़ाने अस्थाई रूप से रद्द कर दी है। एयरलाइन ने प्रभावी यात्रियों के लिए टिकट की तारीख में बदला और पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया है। वहीं भारत ने यूतियों के हमलों की निंदा की है और हमले बंद करने की अपील की है। तो यह हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच झगड़ा सुलझाने में जुटे थे प्रज्ञान ओझा? BCCI ने सौंपी थी खास जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का नया मुख्य चयनकर्ता बनाने का ऐलान कर दिया है. इस बीच खबर है कि BCCI के शीर्ष अधिकारियों ने ओझा को गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच झगड़ा सुलझाने का जिम्मा सौंपा था. Mon, 19 Oct 2026 22:34:29 +0530

  Videos
See all

आज का पॉजिटिव डोज | Positive Dose | Anjana Om Kashyap | Black and White | #Shorts #anjanaomkashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T18:16:31+00:00

Viral Video: तेज रफ्तार का कहर, आठ लोगों को रौंद गया ट्रक #shorts #aajtak #viral #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T18:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers