हूतियों ने उड़ा डाला राष्ट्रपति भवन! बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, एक्शन में भारत
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच छिड़ी जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। हूती विद्रोही चुन-चुनकर सऊदी के बड़े-बड़े एयरपोर्ट, सैन्य अड्डे और तेल ठिकानों को मिसाइलों के जरिए तबाह कर रहे हैं। सऊदी अरब में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि वहां के क्राउन प्रिंस तक की जान खतरे में आ गई है। वह किसी भी तरह से खुद को बचाने के लिए बंकरों में छिपते घूम रहे हैं। अब तक तो हूती विद्रोही सऊदी को ही निशाना बना रहे थे। लेकिन अब उन्होंने यमन को भी दहलाना शुरू कर दिया है। हूतियों के टारगेट पर यमन की वह सरकार आ गई है जिसको लेकर यह विद्रोही आरोप लगाते हैं कि उन पर हमला कराने के लिए सऊदी अरब यमन की सेना की मदद करता है। हवाई और सैन्य सहायता मुहैया कराता है। यानी कि हूती विद्रोहियों ने अब दो मोर्चों पर जंग छेड़ दी है। जिसके बाद भारत भी एक्शन में आ गया है और एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। सऊदी पर हूतियों हमला इतना जोरदार था कि राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री भी बाल-बाल बचे हैं। दरअसल यमन के अदन शहर में हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन पर पांच बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं। हमले के समय प्रधानमंत्री शाया मोहसेन अल जिंदानी और सरकार के कई मंत्री परिसर में मौजूद थे। किसी भी तरह इन सब की जान बाल-बाल बची है। हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: हूती हमलों के बीच Air India की उड़ानें रद्द, सऊदी अरब के यात्रियों को मिलेगा फ्री टिकट बदलाव और पूरा रिफंड
हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने इस अदन में सऊदी अरब के सैन्य अभियान मुख्यालय पर भी हमला किया है। ऐसे में सऊदी अरब के साथ चल रही जंग के बीच हूतियों के हमले काफी अहम है। इसी जगह से यमन की इंटरनेशनल लेवल पर मान्यता प्राप्त सरकार चलती है। सऊदी अरब यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करता है और हूतियों के खिलाफ लड़ रहे सरकारी सेनाओं को हवाई मदद देता है। वहीं ईरान पर हूं विद्रोहियों को समर्थन देने के आरोप लगते रहे हैं तो वह यमन के हूती विद्रोही चीन से मंगाए गए पुर्जों की मदद से नई बैलस्टिक मिसाइल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विद्रोही ईरान में डिजाइन हुई खैबर शिकन मिसाइल जैसी मिसाइल तैयार करना चाहते हैं जिसकी मारक क्षमता करीब 1500 किमी है। अगर हूती ऐसा हथियार बनाने में सफल होते हैं तो वह सऊदी अरब के अलावा इजराइल को भी ज्यादा सटीक तरीके से निशाना बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Yemenia Flight IY 612 से 500 मीटर दूर गिरी Houthi मिसाइल, सभी यात्री सुरक्षित
सबसे पहले यह जान लीजिए कि हूतियों के बढ़ते हमलों के बीच भारत ने क्या कुछ फैसला लिया है। दरअसल भारत ने सऊदी अरब में हो रहे अपने नागरिकों को हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। भारत के दूतावास ने कहा है कि जिन भारतीय नागरिकों को तुरंत वहां से निकलना है वो बहरीन, कुवैत या क़तर के रास्ते जाने पर विचार कर सकते हैं। बशर्ते उन्हें जरूरी वीजा मिल जाए। इसके अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा हालात देखते हुए ज़ेददा रियाद दम के लिए 24 अक्टूबर तक अपनी सभी उड़ाने अस्थाई रूप से रद्द कर दी है। एयरलाइन ने प्रभावी यात्रियों के लिए टिकट की तारीख में बदला और पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया है। वहीं भारत ने यूतियों के हमलों की निंदा की है और हमले बंद करने की अपील की है। तो यह हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
इटली में नहीं लगाता मन, जयपुर आकर बस गई विदेशी महिला, बताया भारत की किस बात पर हुई फिदा
इटली की रहने वाली फैशन डिजाइनर Eva को जयपुर की जिंदगी इतनी पसंद आई कि उन्होंने भारत को ही अपना ठिकाना बना लिया. कभी रूटीन लाइफ से दूर भागने वाली Eva अब यहां पढ़ाई, काम और पूजा में खुशी तलाशती हैं. उन्होंने बताया कि भारत की रोजमर्रा की जिंदगी उन्हें किसी खूबसूरत सपने जैसी लगती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18







