Responsive Scrollable Menu

कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल का दाम कम होकर 2027 में 80 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। इसकी वजह मध्य पूर्व से आपूर्ति बहाल होना और बाजार में मांग के मुकाबले आपूर्ति अधिशेष में जाने की संभावना है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।

Continue reading on the app

Airtel के इन ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त iCloud+ सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें एक्टिवेट

टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Apple की प्रीमियम सर्विस iCloud+ का फायदा लेकर आई है। इस ऑफर के तहत योग्य यूजर्स को बिना अलग से सब्सक्रिप्शन शुल्क दिए क्लाउड स्टोरेज के साथ Apple TV और Apple Arcade का लाभ भी मिल सकता है। हालांकि, यह सुविधा सभी Airtel ग्राहकों के लिए नहीं है, बल्कि चुनिंदा पोस्टपेड प्लान और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

किन यूजर्स को मिलेगा मुफ्त सब्सक्रिप्शन?

Airtel के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, ₹1,049, ₹1,249, ₹1,449 और ₹1,799 वाले पोस्टपेड प्लान पर iCloud+ का लाभ उपलब्ध है। कंपनी की हालिया घोषणा में ₹999 और उससे अधिक कीमत वाले चुनिंदा फैमिली पोस्टपेड प्लान भी शामिल हैं। इसलिए ग्राहकों को अपने प्लान की पात्रता Airtel Thanks ऐप में जरूर जांचनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Apple Watch का नया AI फीचर बढ़ा सकता है प्राइवेसी का खतरा, क्या आपकी बातें भी हो रही हैं ट्रैक?

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहक के पास iPhone होना जरूरी है। फैमिली पोस्टपेड कनेक्शन में यह सुविधा केवल मुख्य यानी प्राइमरी कनेक्शन पर उपलब्ध है। ऐड-ऑन कनेक्शन वाले यूजर्स सीधे इस लाभ का दावा नहीं कर सकते।

iCloud+ के साथ क्या-क्या मिलेगा?

Airtel के इस ऑफर में 50GB iCloud स्टोरेज के साथ Apple TV और Apple Arcade का सब्सक्रिप्शन शामिल है। यूजर्स iCloud के जरिए अपनी फोटो, वीडियो, फाइल और अन्य जरूरी डेटा का बैकअप रख सकते हैं। Apple TV पर फिल्में और ओरिजिनल शो देखने के साथ Apple Arcade पर गेम खेलने की सुविधा भी मिलती है।

कैसे एक्टिवेट करें यह ऑफर?

इस सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
1. अपने iPhone में Airtel Thanks ऐप खोलें।
2. अपने Airtel नंबर से लॉगिन करें।
3. होम स्क्रीन पर Rewards & OTTs सेक्शन में जाएं।
4. Apple iCloud+ Claim Card पर टैप करें।
5. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपनी Apple ID से सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करें।

प्लान बदलने पर बंद हो सकता है फायदा

ध्यान देने वाली बात यह है कि iCloud+ का लाभ तब तक मिलता रहेगा, जब तक ग्राहक पात्र Airtel पोस्टपेड प्लान पर बना रहता है। यदि ग्राहक किसी गैर-पात्र प्लान पर स्विच करता है या पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलता है, तो यह सुविधा बंद हो सकती है। इसलिए सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करने से पहले नियम और पात्रता जरूर जांच लें।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan के Sachin Yadav और Karan Lamba ने ठोके 194 रन Railways के खिलाफ 338 रन की साझेदारी

रणजी ट्रॉफी में राजस्थान और रेलवे के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रख सकते हैं। राजस्थान के बल्लेबाज सचिन यादव और करण लांबा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 194-194 रन बनाए, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी दोहरे शतक से केवल 6 रन दूर रह गए। दोनों का एक ही स्कोर पर आउट होना इस मुकाबले का सबसे खास संयोग बन गया।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप डी के इस मुकाबले में राजस्थान ने दूसरे दिन सुबह 247 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। सचिन और करण ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और रेलवे के गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया। दोनों के बीच 338 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि, सचिन के आउट होने के बाद मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 497 रन बनाकर आउट हो गई।

सचिन यादव ने अपनी 194 रन की पारी के लिए 358 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 4 छक्के लगाए। दूसरी ओर, अपना 11वां फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल रहे करण लांबा ने केवल 284 गेंदों पर 194 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। करण ने इस दौरान अपना तीसरा रणजी शतक भी पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता के बीच अच्छा तालमेल दिखाया।

सुबह नई गेंद आने के बाद बल्लेबाजों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे के गेंदबाजों ने किनारे लगवाने में सफलता हासिल की, लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण के कारण टीम कुछ आसान मौके गंवा बैठी। इसका फायदा राजस्थान के बल्लेबाजों को मिला। शुरुआती दबाव से निकलने के बाद सचिन और करण ने खुलकर रन बनाए और रेलवे के गेंदबाजी आक्रमण को थका दिया। सचिन स्टंप आउट हुए, जबकि करण पॉइंट पर कैच दे बैठे।

दोनों बल्लेबाज कई वर्षों से राजीव गांधी क्रिकेट अकादमी में साथ अभ्यास करते रहे हैं। करण ने बताया कि लंबे समय से साथ खेलने के कारण दोनों एक-दूसरे की ताकत और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने यह भी माना कि दोहरे शतक से चूकने का थोड़ा अफसोस जरूर था, लेकिन वह इस बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोच रहे थे। करण के मुताबिक, घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए इतनी अच्छी पिच कम ही मिलती है और उन्होंने लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की कोशिश की।

दिन के आखिरी सत्र में राजस्थान के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज दानिश भांबू ने सटीक गेंदबाजी की, जबकि चेतन शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने उनका साथ दिया। बाएं हाथ के स्पिनर मोहित चांगड़ा ने सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह को पगबाधा आउट कर रेलवे को पहला झटका दिया।

दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे ने 1 विकेट पर 46 रन बना लिए थे और वह राजस्थान से 451 रन पीछे है। ऐसे में मुकाबले में वापसी करने के लिए रेलवे के बल्लेबाजों को अगले दिन बड़ी साझेदारियां करनी होंगी।

Mon, 19 Oct 2026 22:45:00 +0530

  Videos
See all

UP Politics: कन्नौज में खाली कुर्सियों ने अखिलेश की टेंशन बढ़ा दी! #shorts #akhilesh #bjp #kannauj #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T17:17:09+00:00

AAJTAK 2 | FRANCE ITALY VIOLENCE PROTEST | PARIS, MILAN में तोड़फोड़, आगजनी, अब ऐसे हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T17:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers