Responsive Scrollable Menu

Saudi Arabia की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, Pakistan Army कर रही पूरी मदद

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 19 अक्टूबर पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ जनरल ने कहा है कि सऊदी अरब पर यमन के हूतियों के बढ़ते हमलों के बीच, उनका मुल्क खाड़ी देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए ‘‘हर जरूरी मदद” मुहैया करा रहा है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि सऊदी अरब की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और दो मस्जिदों की सुरक्षा पाकिस्तान के लिए ‘‘सर्वोपरि’’ है तथा इस पर ‘‘कोई समझौता नहीं’’ किया जा सकता। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने रविवार को डिजिटल समाचार पत्र इंडिपेंडेंट अरबिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ऐसा करने के लिए जिस भी तरह के सहयोग की जरूरत है, वह दिया जा रहा है और आगे भी दिया जाएगा।’’ हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह मदद किस तरह की होगी या इसका दायरा कितना होगा।

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने अगस्त में एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत इनमें से किसी भी देश पर हमले को उन सभी पर हमला माना जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा कि हूतियों के हमलों पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया ‘‘गुस्से’’ वाली थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर कोई ‘‘अगर-मगर’’ नहीं हो सकता।

यह पूछे जाने पर कि अगर हमले जारी रहते हैं, तो क्या खाड़ी देश के लिए पाकिस्तान का समर्थन पूरी तरह से रक्षात्मक ही रहेगा, उन्होंने कहा कि गठबंधन के तीनों सदस्य इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि उनका ‘‘कोई आक्रामक इरादा नहीं है’’ और यह ‘‘पूरी तरह से रक्षात्मक’’ है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस्लामाबाद ने ईरान (जो हूतियों का समर्थन करता है) को कोई चेतावनी दी है, चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान सभी पक्षों --जिसमें इस्लामी गणराज्य (ईरान) भी शामिल है-- के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि वे संयम बरतें और तनाव कम करें। इन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कि यह गठबंधन ईरान या इजराइल का प्रतिरोध करने के मकसद से बनाया गया है, चौधरी ने कहा कि यह समझौता किसी ‘‘विशेष देश’’ के लिए नहीं है और इसका कोई आक्रामक इरादा नहीं है।

मुस्लिम देशों के बीच एकजुटता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय संघर्षों को और बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा, और बातचीत के जरिये समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया। मिस्र और सीरिया द्वारा इस गठबंधन में शामिल होने में दिलचस्पी दिखाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला तीनों सदस्य देशों के राजनीतिक, रणनीतिक और सैन्य नेतृत्व पर निर्भर करेगा।

Continue reading on the app

भारत में जल्द दस्तक देगा Vivo V80 FE? BIS साइट पर आया नाम, जानें कब हो सकता है लॉन्च

Vivo V80 FE Launch Date: भारतीय बाजार में Vivo V80 FE जल्द ही दस्तक दे सकता है। यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2624 के साथ BIS वेबसाइट पर नजर आया है, जिससे इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। लेकिन कंपनी ने अभी तक फोन के फीचर्स, कीमत और लॉन्च की तारीख का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी का राउंडअप: दूसरे दिन किसका पलड़ा भारी, किस पर हार का खतरा?

Ranji trophy round up 2026: रणजी ट्रॉफी 2026 में आज अलग-अलग टीम ने अपना दमखम दिखाया. एक तरफ वो टीम थीं, जो अपना पहला मैच हार चुकीं थीं, दूसरी ओर वो टीम जो हर हाल में जीतना चाहती हैं. देखिए राउंडअप. Mon, 19 Oct 2026 21:21:55 +0530

  Videos
See all

Vidyut Jammwal: फैंस पर क्यों भड़के विद्युत जामवाल? #tigershroff #bollywood #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T16:00:24+00:00

दिन में 2 बार ब्रश करें, वरना … [Vibe Check: What is Dental Plaque] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T16:02:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers