Responsive Scrollable Menu

अचार में डल गया है खूब सारा सरसों का तेल? लीक होने से ऐसे बचाएं, टिफिन में ले जाने पर भी नहीं लगेगा डर

अचार में ज्यादा सरसों का तेल होने की वजह से अक्सर टिफिन या बैग में लीक होने की समस्या हो जाती है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझते हैं, तो कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर अचार को बिना रिसे सुरक्षित तरीके से स्टोर और सफर में साथ ले जा सकते हैं.

Continue reading on the app

Priyanka Chopra: संस्कारी मां से ग्लैमरस स्टार तक…प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी दो पर्सनैलिटी; बेटी मालती को सिखाए मंत्र

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने एक प्यारे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी को भारतीय संस्कृति से जोड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका बेटी को दुर्गा सप्तशती के मंत्र सिखाती दिखाई दे रही हैं।

मालती ने भी मां के साथ दोहराए मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती को गोद में लेकर मंत्र सिखा रही हैं। खास बात यह है कि मालती भी अपनी मां के साथ मंत्र बोलने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ प्रियंका ने अपनी दो अलग-अलग पर्सनैलिटी के बारे में लिखा। उन्होंने कहा,"मेरी दो पर्सनैलिटी हैं- 1. मामा, 2. मामासिटा।"

वीडियो के पहले हिस्से में प्रियंका मां के रूप में बेटी के साथ समय बिताती नजर आईं, जबकि दूसरे हिस्से में वह ग्लैमरस अंदाज में डांस और पार्टी करती दिखाई दीं।

फैंस ने कहा- 'देसी गर्ल से देसी मम्मा'
प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "देसी गर्ल से देसी मम्मा तक का सफर।" वहीं, कई लोगों ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि वह विदेश में रहने के बावजूद अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनी बेटी तक पहुंचा रही हैं।

प्रियंका और निक की बेटी हैं मालती

Priyanka Nick And Malti

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर स्थित उमेद भवन पैलेस में शादी की थी। दोनों की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म साल 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर करते रहते हैं।

'वाराणसी' से करेंगी भारतीय फिल्मों में वापसी
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। वह मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी।
इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह तेलुगु फिल्म होगी, जिसे हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़े-  'आखिर ये सब कब रुकेगा?' JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे मेरा विश्व रिकॉर्ड...टी20 में इतिहास रचने के बाद जोस बटलर की गर्जना, पोलार्ड का रिकॉर्ड धुआं-धुआं

Jos Buttler on Vaibhav Sooryavanshi: जोस बटलर ने 'द हंड्रेड' में वेल्श फायर के खिलाफ नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. वह 14,833 रनों के साथ टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए बड़ी भविष्यवाणी की. बटलर के अनुसार, भविष्य में उनका यह महारिकॉर्ड सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही तोड़ सकते हैं. Thu, 6 Aug 2026 06:31:03 +0530

  Videos
See all

Breaking News LIVE : देश-दुनिया की बड़ी खबरें | Pakistan News | Parliament Monsoon Session |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T01:43:44+00:00

Iran America War Live: Mojtaba Khamenei का तख्तापलट? | Trump | IRGC | Netanyahu | Hormuz | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T01:45:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers