Responsive Scrollable Menu

Kurukshetra में महिला ने फांसी लगाई, SDO पति और ससुराल पर BNS केस दर्ज

कुरुक्षेत्र, पांच अगस्त कुरुक्षेत्र में शादी के आठ महीने बाद 27 वर्षीय एक महिला अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिला मंगलवार को अपने घर में पंखे से लटकी मिली, जिसके बाद दहेज उत्पीड़न के आरोपों के आधार पर उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

मृतका की पहचान काजल के रूप में हुई है। उसने एक नोट छोड़ा, जिसमें लिखा था कि वह ठीक नहीं है। थानेसर सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि काजल मंगलवार सुबह अपने मायके से ससुराल लौटी थीं।

उनके पति हरप्रीत सिंह (हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में उपमंडल अधिकारी के तौर पर कैथल में पदस्थ) ने कथित तौर पर सबसे पहले उनका शव देखा था। पुलिस को कमरे से एक रूमाल मिला, जिस पर हाथ से लिखा संदेश था, ‘‘आई एम नॉट वेल, सॉरी’’। पुलिस ने इसकी सत्यता की पुष्टि के लिए इसे जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि पंखे के नीचे बिस्तर पर एक कुर्सी रखी हुई थी। मोहन नगर निवासी काजल के पिता हरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि 29 नवंबर 2025 को हुए विवाह के कुछ समय बाद हरप्रीत की एसडीओ पद पर नियुक्ति होने के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि शादी के समय उन्होंने कार खरीदने के लिए आठ लाख रुपये दिए थे, लेकिन बाद में काजल के ससुराल वाले बड़ी कार खरीदने के लिए और पैसे की मांग करने लगे।

रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति और उसके परिवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80 (दहेज के कारण मौत) और अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दो चिकित्सकों ने शव का पोस्टमॉर्टम किया।

Continue reading on the app

Goa के हवाई अड्डों पर FTI-TTP को केंद्र की मंजूरी, 30 सेकंड में होगा इमिग्रेशन

पणजी, पांच अगस्त गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में ‘त्वरित आव्रजन-विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम’ (एफटीआई-टीटीपी) लागू करने को मंजूरी दे दी है। इस पहल के तहत हवाई अड्डों पर स्वचालित ई-गेट के जरिए निर्बाध आव्रजन सुविधा उपलब्ध होगी। खाउंटे ने बताया कि मंगलवार को नयी दिल्ली में अमित शाह और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ हुई बैठक के बाद यह मंजूरी मिली।

बैठक में पर्यटन संपर्क, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि देश के कई हवाई अड्डों पर पहले से लागू एफटीआई-टीटीपी के तहत पंजीकृत यात्री बायोमेट्रिक आधारित ई-गेट के जरिए 30 सेकंड से भी कम समय में आव्रजन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे। इससे प्रतीक्षा समय कम होगा और मैनुअल प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मंत्री ने कहा कि इस सुविधा से भारतीय यात्रियों, विशेषकर विदेश में रहने वाले गोवा के लोगों, नाविकों, छात्रों और पेशेवरों का यात्रा अनुभव बेहतर होगा तथा गोवा यात्रियों के लिए पसंदीदा प्रवेश और निकास केंद्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि अगले चरण में विदेशी नागरिकों के लिए भी यह सुविधा शुरू होने पर गोवा को और लाभ मिलेगा। खाउंटे ने कहा, ‘‘गोवा में एफटीआई-टीटीपी लागू होना यात्रा को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इससे तेज आव्रजन, यात्रियों की सुविधा और हवाई अड्डों पर निर्बाध अनुभव मिलेगा, जिससे गोवा की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत होगी और पर्यटन अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा।’’ उन्होंने प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए इसे गोवा के पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताया।

Continue reading on the app

  Sports

Shakib Al Hasan के घर पर बम से हमला, शेख हसीना के दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वारदात को दिया गया अंजाम

Bomb Attack At Shakib Al Hasan's House: बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन को दिल्ली में शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की कीमत चुकानी पड़ी है. Thu, 06 Aug 2026 06:01:20 +0530

  Videos
See all

पंजाब कांग्रेस में नया पोस्टर वॉर शुरु #shorts #viral #ytshorts #panjab #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T02:21:35+00:00

Viral Video | UP News: BSP के इकलौते MLA की मौत फूट फूटकर रोए उनके PA! #mayawati #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T02:23:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers