Responsive Scrollable Menu

Priyanka Chopra: संस्कारी मां से ग्लैमरस स्टार तक…प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी दो पर्सनैलिटी; बेटी मालती को सिखाए मंत्र

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने एक प्यारे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी को भारतीय संस्कृति से जोड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका बेटी को दुर्गा सप्तशती के मंत्र सिखाती दिखाई दे रही हैं।

मालती ने भी मां के साथ दोहराए मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती को गोद में लेकर मंत्र सिखा रही हैं। खास बात यह है कि मालती भी अपनी मां के साथ मंत्र बोलने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ प्रियंका ने अपनी दो अलग-अलग पर्सनैलिटी के बारे में लिखा। उन्होंने कहा,"मेरी दो पर्सनैलिटी हैं- 1. मामा, 2. मामासिटा।"

वीडियो के पहले हिस्से में प्रियंका मां के रूप में बेटी के साथ समय बिताती नजर आईं, जबकि दूसरे हिस्से में वह ग्लैमरस अंदाज में डांस और पार्टी करती दिखाई दीं।

फैंस ने कहा- 'देसी गर्ल से देसी मम्मा'
प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "देसी गर्ल से देसी मम्मा तक का सफर।" वहीं, कई लोगों ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि वह विदेश में रहने के बावजूद अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनी बेटी तक पहुंचा रही हैं।

प्रियंका और निक की बेटी हैं मालती

Priyanka Nick And Malti

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर स्थित उमेद भवन पैलेस में शादी की थी। दोनों की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म साल 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर करते रहते हैं।

'वाराणसी' से करेंगी भारतीय फिल्मों में वापसी
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। वह मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी।
इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह तेलुगु फिल्म होगी, जिसे हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़े-  'आखिर ये सब कब रुकेगा?' JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा

Continue reading on the app

सिर्फ एक सड़क नहीं, देश की लाइफलाइन है ये हाईवे! जानिए इसकी खासियत और पूरी कहानी!

Which Highway Is Called India’s Lifeline : भारत का सड़क नेटवर्क देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत आधार बनाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश को उत्तर से दक्षिण तक जोड़ने वाला सबसे लंबा और सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है जिसे आज भी भारत की लाइफलाइन माना जाता है?

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका की पिचों पर क्यों नहीं बनते दोहरे शतक, सिर्फ 2 भारतीय कर पाए ये कारनामा, इस बार गिल-यशस्वी से उम्मीद क्यों?

record two double hundred in srilanka: भारत के महानतम बल्लेबाजों के इतिहास में भी अब तक केवल दो ही खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर श्रीलंका की पिचों पर दोहरा शतक लगा पाएं है. तीसरे बल्लेबाज विराट कोहली है जो अपने मैदानों पर यह कारनामा दो बार कर पाए हैं. Tue, 4 Aug 2026 18:36:50 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On SP-Congress: UP Assembly में हंगामा, सपा-कांग्रेस पर भड़के CM योगी! Latest News |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:41:53+00:00

Ram Mandir Donation Scam Live: प्रमोद तिवारी का तगड़ा बयान | PM Modi | Rahul Gandhi | Priyanka Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:41:12+00:00

Ranchi Students Protest: झारखंड छात्र आंदोलन के सवालों पर फंसीं प्रियंका गांधी ! #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:41:36+00:00

Ranchi Students Protest News: जंतर-मंतर वाले झारखंड के नाम पर आंखें क्यों बंद कर ले रहे हैं! | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers