Responsive Scrollable Menu

IND vs PAK: कोलंबो में ये रहे टीम इंडिया की जीत के 3 हीरो, एक ने 5 मिनट में निकाल दिया पाकिस्तान का दम

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के सामने एकतरफा जीत दर्ज की. बीते रविवार यानि 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मैच में पाक टीम हर पहलू में टीम इंडिया से हल्की नजर आई. सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, वहीं उनकी टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने कोटे के 20 ओवर खेले बिना ही सिर्फ 114 के स्कोर पर सिमट कर रह गई. आइए आपको बताते हैं टीम इंडिया की इस प्रचंड जीत के 3 हीरो कौन से रहे. 

ईशान किशन 

भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो ईशान किशन रहे, पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट हो जाने के बाद पूरा दबाव टीम इंडिया के ऊपर था. लेकिन ईशान ने तेवर दिखाना नहीं छोड़ा, उन्होंने अगले ही ओवर में शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया. सिर्फ 40 गेंदों में उन्होंने ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. ईशान जब आउट हुए तो टीम इंडिया का संयुक्त स्कोर 8.4 ओवर में 88 रन था. इससे उनकी पारी की अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें - POTM अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने खोला अपनी सफलता का राज, बोले- 'इतना आसान नहीं था'

जसप्रीत बुमराह 

जसप्रीत बुमराह वो खिलाड़ी रहे जिन्होंने सिर्फ 5 मिनट के भीतर ही पाकिस्तान के जीतने की उम्मीदों को तोड़ कर रख दिया. दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए बुमराह ने दूसरी ही गेंद पर घातक यॉर्कर से सैम आयूब की पारी को समाप्त किया. वहीं फिर ओवर की आखिरी गेंद पर पाक कप्तान सलमान अली आगा को चलता कर दिया. इन दोनों खिलाड़ियों के विकेट से पाक टीम के टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ गई. 

अक्षर पटेल 

टीम इंडिया की जीत के तीसरे सबसे बड़े हीरो अक्षर पटेल रहे. बैक टू बैक 3 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बैकफुट पर पहुंच चुका था. अक्षर ने बाबर आजम को चौथे विकेट के रूप में आउट किया, वह अपने अनुभव से स्थिरता प्रदान कर सकते थे. दूसरी ओर अक्षर ने उस्मान खान को अपना शिकार बनाया, इस खिलाड़ी ने 34 गेंदों में 44 रन बनाकर पाकिस्तान को वापसी करने का मौका दिया था. शादाब खान के साथ उन्होंने 39 रन की साझेदारी की थी, ऐसे में उन्हें आउट करना जरूरी था. 

यह भी पढ़ें - अगर टी-20 विश्व कप में हुआ ऐसा, तो बाहर हो जाएगी पाकिस्तान की टीम, सामने आया नया समीकरण

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: पाकिस्तान टीम से बाहर होंगे ये 2 स्टार, टीम इंडिया से हार के बाद अब नहीं मिलेगा मौका!

टीम इंडिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी टीम के अनुभवी खिलाड़ी बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में हैं. इन्हें टीम से निकाले जाने की मांग हो रही है. Mon, 16 Feb 2026 16:40:53 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live: ईरान-अमेरिकी जेट भिड़े, 10 मिनट में क्या हुआ? | Trump | Khamenei | N18G |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T11:08:25+00:00

INDIA Vs Pakistan Match LIVE: पाकिस्तान की बैंड बजाकर आई Team India का Ahmedabad में जोरदार स्वागत #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T11:08:27+00:00

Patna: आरक्षण की मांग पर RJD विधायकों का प्रदर्शन #shorts #aajtak #latestnews #news #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T11:10:01+00:00

Sultanpur में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या | #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T11:11:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers