Jio Mega IPO: आने वाला है जियो का बड़ा IPO! निवेशकों के लिए बड़ी खबर | Reliance Jio IPO News
Jio Mega IPO: आने वाला है जियो का बड़ा IPO! निवेशकों के लिए बड़ी खबर | Reliance Jio IPO News #JioIPO #JioMegaIPO #RelianceJio #JioIPO2026 #MukeshAmbani #IPO #ShareMarket #StockMarket #BusinessNews #IPOUpdate #HindiNews #ShareMarketNews Jio Mega IPO News: रिलायंस जियो के IPO को लेकर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं। देश के टेलीकॉम और डिजिटल सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल Jio के IPO से जुड़ी हर बड़ी अपडेट इस वीडियो में जानिए। क्या है Jio IPO की तैयारी? निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब हो सकता है? IPO में आवेदन करने से पहले किन जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए? जानिए इस वीडियो में आसान हिंदी में। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, up news today, hindi news live, prashant bhushan regime change, shiv sena dussehra rally 2026, dausa election duty, durg garba controversy, sitapur hindi diwas controversy, odesa drone attack, albania student protest, amit kashyap murder case, fir on cabinet minister rekha arya husband, bhind nursing officer murder, shiva sharma lucknow case, phalodi borewell rescue, voter list revision 2026, kishtwar spo missing, himachal snowfall, dewas onion robbery, bombay high court firecracker ban, delhi protest sop case, cjp tiranga march, durga puja 2026
होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर सुपरटैंकर, 20 लाख बैरल तेल से लटे जहाज में जोरदार विस्फोट
US Iran War: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा कच्चे तेल से लदा एक विशाल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया. ईरान का दावा है कि इस जहाज पर 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल लदा हुआ था. कथित घटना के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई. हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है.
बिना इजाजत वाले रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था जहाज
ईरान के सरकारी मीडिया संस्थान प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने आरोप लगाया कि टैंकर ऐसे समुद्री मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहा था, जिसे तेहरान की मंजूरी नहीं मिली थी. ईरानी अधिकारियों का यह भी कहना है कि जहाज ने अपनी वास्तविक स्थिति छिपाने के लिए पोजिशनिंग और रडार सिस्टम बंद कर दिए थे.
इस घटना के बाद ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले अन्य जहाजों को भी चेतावनी दी है. IRGC के मुताबिक, इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को ईरान के नियमों के तहत बंद रखा गया है. संगठन ने चेतावनी दी कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले जहाजों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.
Oil Tanker explodes in Strait of Hormuz after hitting naval mine: IRGC
— Press TV ???? (@PressTV) October 17, 2026
Follow: https://t.co/GHI09iAGh2 pic.twitter.com/jqst42w2vD
होर्मुज में बढ़ता तनाव, समुद्री कारोबार पर संकट
होर्मुज में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. हाल के हफ्तों में इस क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही पहले से अधिक जोखिम भरी हो गई है. अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए प्रतिबंधों और नाकेबंदी के बीच तेहरान ने भी अपनी कार्रवाई तेज की है.
वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से होर्मुज बेहद अहम है. संघर्ष शुरू होने से पहले दुनिया के समुद्री रास्तों से होने वाले तेल और लिक्विड नेचुरल गैस (LNG) के कुल व्यापार का करीब पांचवां हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता था. ऐसे में यहां लंबे समय तक आवाजाही बाधित रहने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों, ऊर्जा की कीमतों और आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है.
बता दें कि इसी साल 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद से तेहरान ने इस समुद्री रास्ते पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है. ईरान समुद्री यातायात को सीमित करके वाशिंगटन पर दबाव बनाने की रणनीति अपना रहा है.
तेल की कीमतों और अमेरिकी राजनीति पर दबाव बनाने की कोशिश
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि तेहरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के खिलाफ नई रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, इस रणनीति का एक उद्देश्य तेल की कीमतों को ऊंचा बनाए रखना और अमेरिका के मध्यावधि चुनावों पर प्रभाव डालना है. इस संकट के दौरान केवल तेल टैंकर ही निशाने पर नहीं रहे हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, मालवाहक और कंटेनर जहाजों को भी हमलों, रोक-टोक और डूबने जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा है. इससे समुद्री परिवहन कंपनियों, बीमा क्षेत्र और वैश्विक सप्लाई चेन के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation








