लालकृष्ण आडवाणी को सीने में इन्फेक्शन, अपोलो अस्पताल में भर्ती:हालत स्थिर, लेकिन ICU में रखा गया, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मिलने पहुंचे
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर शाम सीने में इंफेक्शन के चलते दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के मुताबिक,उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता जे.पी. नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। शाम 7:30 बजे अस्पताल लाया गया अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें फेफड़ों के विभाग में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली में लुटियंस जोन के 30, पृथ्वीराज रोड स्थित अपने सरकारी बंगले में रहते हैं। उनकी पत्नी कमला आडवाणी का निधन साल 2016 में हो गया था, जिसके बाद से उनकी देखरेख का पूरा जिम्मा उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी संभालती हैं। अटल ने की संन्यास की घोषणा और फिर आडवाणी पीएम कैंडिडेट बनाए गए 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की अगुआई वाला NDA चुनाव हार गया। सत्ता UPA की झोली में चली गई। नई सरकार बनने के करीब डेढ़ साल बाद फिर घटनाक्रम बदला। 29 दिसंबर 2005 को वाजपेयी ने भाजपा के सिल्वर जुबली समारोह के दौरान सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। भाजपा के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर मुंबई के शिवाजी मैदान में आयोजित समारोह में वाजपेयी ने अपने अंतिम में कहा- 'मैं परशुराम की तरह राज्याभिषेक के प्रसंग से अब अपने को अलग कर रहा हूं। मैं अब न ही चुनाव नहीं लडूंगा और न ही सत्ता की राजनीति नहीं करूंगा, हां काम करता रहूंगा।' अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक संन्यास के बाद भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी को अपना चेहरा बनाया और उनके चेहरे पर 2009 का चुनाव लड़ा। 16 मई 2009 को चुनाव के नतीजे आए। आडवाणी की अगुआई में भाजपा सत्ता की चौखट तक नहीं पहुंच पाई। इस चुनाव में भाजपा को 116 तो कांग्रेस को 206 सीटें मिलीं। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान:मौजूदा पीढ़ी के कई भाजपा नेता आडवाणी की ही देन, छह रथ यात्राएं निकालीं भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा और RSS के जुड़े तीसरे नेता हैं। पूरी खबर पढ़ें…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप:सिंध में भी झटके महसूस हुए; इतनी ही तीव्रता का भूकंप फरवरी में भी आया था
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र खुझदार शहर से 48 किलोमीटर दूर था। इसी साल फरवरी में यहां इतनी ही तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के झटके सिंध में भी महसूस किए गए हैं। फिलहाल, भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं दी गई है। फरवरी में भी भूकंप आया था इससे पहले फरवरी में बलूचिस्तान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। यह सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर आया था और इसका केंद्र जमीन से 13 किलोमीटर की गहराई में था। उस समय भूकंप का केंद्र खुझदार शहर से 86 किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटके बलूचिस्तान के झल मगसी, जाफराबाद और नसीराबाद में महसूस किए गए थे। पड़ोसी सिंध प्रांत के सुक्कुर, कंबर, शहदादकोट और दादू जिलों में भी झटके महसूस हुए थे। 2005 के भूकंप में 74 हजार से ज्यादा मौतें हुई थीं पाकिस्तान में अब तक के सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक 8 अक्टूबर 2005 को आया था। इस भूकंप में 74 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान तीन प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों - अरबियन, यूरेशियन और भारतीय प्लेट—के संपर्क वाले क्षेत्र में स्थित है। इन प्लेटों की हलचल के कारण देश में अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं। पाकिस्तान में भूकंप के खतरे के लिहाज से पांच क्षेत्र भी चिह्नित किए गए हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में छात्रों ने मंदिर के सामने गोमांस पकाया: आज यूनिवर्सिटी में गाय काटने की तैयारी बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में 12 अक्टूबर को मंदिर के पास गोमांस पकाने को लेकर विवाद हो गया। इसके दो दिन बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में पशु काटने से बचने का नोटिस जारी किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others








