Responsive Scrollable Menu

Rekha Arya के पति पर गंभीर आरोपों की जांच के लिए Dehradun में SIT गठित

उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा अपने पति गिरधारी लाल साहू पर जान से मारने की साजिश रचने, जातिसूचक टिप्पणियां करने और अन्य गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एसआईटी का नेतृत्व कर रहीं देहरादून की पुलिस अधीक्षक (देहात) जया बलोनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद हम मामले की जांच शुरू कर देंगे।

जांच जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।’’ आर्य ने 15 अक्टूबर की शाम को साहू के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक टिप्पणियां करने, जान से मारने की साजिश रचने, धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। देहरादून के छावनी थाने में मामला दर्ज कराने के बाद मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी थी और दौरान वह भावुक नजर आईं। हालांकि, वीडियो साझा करने के बाद आर्य की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद से वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

आर्य के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद साहू ने भी शुक्रवार को एक वीडियो साझा कर मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दावा किया कि आर्य ने 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। साहू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किसी जांच एजेंसी के माध्यम से मामले की जांच कराने की मांग भी की। हालांकि, साहू ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले में विस्तार से जानकारी देंगे। साहू ने मंत्री द्वारा अपने वीडियो के साथ साझा की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग को कृत्रिम मेधा (एआई) से तैयार किया गया बताया और दावा किया कि इसे ‘‘परिवार में फूट डालने के इरादे से’’ तैयार किया गया है। साहू ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को भी बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया और आर्य से मुकदमा वापस लेने को कहा।

उधर, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साहू द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि रेखा आर्य और मुख्यमंत्री, दोनों को इस मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए। यहां जारी एक वीडियो बयान में गोदियाल ने कहा कि यदि आर्य प्रताड़ना का शिकार हुई हैं, तो ‘‘उत्तराखंड की बेटी होने के नाते हमें उनसे हमदर्दी है।’’ हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज उनके पति ने 210 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित करने और स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए आवंटित राशन में हेरफेर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर रेखा आर्य और मुख्यमंत्री को स्पष्टीकरण देना चाहिए।’’ गोदियाल ने कहा कि मंत्री होने के नाते रेखा आर्य को ‘‘बेचारी’’ कहना प्रदेश का अपमान होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इन गंभीर आरोपों के मद्देनजर मुख्यमंत्री को लोकलाज के लिए संबंधित मंत्री का इस्तीफा लेकर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी से लेकर रेखा आर्य तक, प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को लेकर सरकार को जवाब देना होगा।

Continue reading on the app

शानीमोल उस्मान की शिकायत पर DYFI नेता और पत्रकार पर केस दर्ज

केरलम विधानसभा की उपाध्यक्ष शानीमोल उस्मान का नाम नेदुंबस्सेरी में मिनी कूपर कार दुर्घटना की जांच से जोड़कर उनकी छवि धूमिल करने के आरोप में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के एक नेता और एक टेलीविजन पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, उस्मान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अलप्पुझा दक्षिण पुलिस ने शुक्रवार रात डीवाईएफआई की अलप्पुझा जिला इकाई के सचिव जेम्स सैमुअल और पत्रकार के खिलाफ यह मामला दर्ज किया। प्राथमिकी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को जिला अधिकारी कार्यालय तक निकाली गई एक विरोध रैली के दौरान सैमुअल ने आरोप लगाया था कि अलप्पुझा जिले की एकमात्र महिला जनप्रतिनिधि ने इस सड़क दुर्घटना के आरोपी की मदद करने, उसे संरक्षण देने और लाखों रुपये लेकर जांच को दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि डीवाईएफआई नेता के इन बयानों को प्रसारित करने के आरोप में पत्रकार को भी आरोपी बनाया गया है।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 356(2) (अपराधिक मानहानि) और धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के लिए उपस्थित होने के संबंध में जल्द ही आरोपियों को समन जारी किए जाएंगे। यह मामला 11 अक्टूबर के तड़के हुई एक सड़क दुर्घटना से जुड़ा है जिसमें कथित तौर पर कार ने स्कूटर सवार लोगों को टक्कर मार दी थी।

इस हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। कार कथित तौर पर सुहैल (19) चला रहा था। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी का पिता अलप्पुझा का रहने वाला है और इसी आधार पर सैमुअल ने कांग्रेस नेताओं को इस घटना से जोड़ा।

सैमुअल ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता ए.ए. शकूर और अलप्पुझा जिले की एक महिला जनप्रतिनिधि ने जांच को प्रभावित करने और मामले को दबाने का प्रयास किया था। शानीमॉल उस्मान अलप्पुझा जिले की एकमात्र महिला विधायक हैं। कांग्रेस नेता ए.ए. शकूर ने हाल में अपने फोन की जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया था कि उन्होंने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया था।

Continue reading on the app

  Sports

Hong Kong Sixes: भुवनेश्वर कुमार बाहर, क्रुणाल पंड्या बने कप्तान, भारत की टीम में अचानक हुआ बड़ा बदलाव

Hong Kong Sixes: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026 के लिए भारत की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. भुवनेश्वर कुमार इस टूर्नामेंट से हट गए हैं, जिसके चलते स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को कप्तान चुना गया है. Sat, 17 Oct 2026 13:46:26 +0530

  Videos
See all

'इससे बड़ा सौभाग्य क्या है?'- CM Yogi | Lucknow | BJP | Hindi News | CM Yogi Speech #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T08:46:26+00:00

'कानून की सबसे बड़ी पूंजी, कानून की धारा ही नहीं बल्कि आम जन का विश्वास' | CM Yogi Speech #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T08:44:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers