Responsive Scrollable Menu

कोटा में Delhi-Mumbai Expressway पर नाले में पलटी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे 23 यात्रियों को लेकर जा रही एक मिनी बस के 15 फुट गहरे नाले में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि चालक को झपकी आ गई थी जिसके कारण वाहन आठ लेन वाली सड़क से नाले में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही आपात कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया लेकिन नाले में जमा कीचड़ और पानी के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। पुलिस के मुताबिक, क्षतिग्रस्त मिनी बस को बाहर निकालने और उसमें फंसे यात्रियों को बचाने के लिए क्रेन की मदद ली गई।

कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि ज्यादातर यात्री मध्यप्रदेश के भोपाल और बैतूल जिलों के थे। उन्होंने बताया कि वे राजस्थान में चार से पांच दिन की तीर्थयात्रा पर आए थे। अधिकारी ने बताया कि यात्रा शुक्रवार शाम भोपाल से शुरू हुई थी।

बैतूल के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वाहन में सवार लोग बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के घाटबिरोली गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है और घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुलताई थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हादसे की जानकारी दी है और परिजन जल्द ही शव लेने के लिए रवाना होंगे।

हादसे में घायल यात्री अंशिका ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रही थी, जिनमें उसके चाचा, चाची और अन्य रिश्तेदार शामिल थे। उसने बताया कि वे शुक्रवार शाम सात बजे भोपाल से रवाना हुए थे और खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया। अंशिका के अनुसार, वाहन में करीब 23 यात्री सवार थे और हादसे के समय उनमें से ज्यादातर सो रहे थे।

उसने आशंका जताई कि चालक को झपकी आ गई होगी। घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) और एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। एनएमसीएच के प्राचार्य डॉ. निलेश जैन ने बताया कि घायलों का उपचार और सीटी स्कैन जैसी आवश्यक जांच तत्काल शुरू कर दी गईं।

एनएमसीएच के ‘सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक’ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि अस्पताल में कुल 15 मरीज लाए गए, जिनमें से सात को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि घायल आठ अन्य मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर उनकी हालत स्थिर करने के प्रयास किए गए और उन्हें व्यापक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है और बाकी यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारी घटनास्थल को साफ कराने और यात्रियों से संबंधित विवरणों की पुष्टि करने में जुटे हैं।

Continue reading on the app

ओडिशा छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने 8 यूनिवर्सिटीज जीतीं, Amit Shah बोले युवा राष्ट्र प्रथम के साथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जीत को ‘‘देश विरोधी ताकतों के लिए करारा जवाब’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि यह जीत इस बात की पुष्टि करती है कि देश का युवा ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ की विचारधारा का समर्थन करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अभाविप ने 15 अक्टूबर को हुए चुनाव में ओडिशा के 13 राज्य विश्वविद्यालयों में से आठ और कई महाविद्यालयों में जीत दर्ज की। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ओडिशा के छात्रसंघ चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए अभाविप के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

पहले पंजाब विश्वविद्यालय, फिर दिल्ली विश्वविद्यालय और अब ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में अभाविप को मिली यह शानदार जीत स्पष्ट संदेश है कि देश की युवा शक्ति झूठ, भ्रम व अराजकता फैलाने वाली ताकतों के साथ नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ी है।’’ उन्होंने एसआईआर के खिलाफ जारी आंदोलन की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘परिषद की यह जीत देशविरोधी ताकतों को युवाओं का करारा जवाब है।’’ राज्य में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न पर नहीं लड़े जाते, लेकिन राजनीतिक दल उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं। जहां राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने अभाविप प्रत्याशियों का समर्थन किया, वहीं विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) ने अपने छात्र संगठन बीजू छात्र जनता दल (बीसीजेडी) के उम्मीदवारों को और कांग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। अभाविप की ओडिशा इकाई ने दावा किया कि उसके उम्मीदवारों ने राज्य के 13 में से आठ विश्वविद्यालयों में जीत हासिल की, जिसमें अध्यक्ष पद के आठ, उपाध्यक्ष के आठ, सचिव के 10 और सहायक महासचिव के 11 पदों पर विजय मिली है।

अभाविप की राज्य सचिव दीप्तिमयी प्रतिहारी ने दावा किया कि संघ के छात्र संगठन ने उत्कल विश्वविद्यालय में पूरे पैनल को पछाड़ दिया और रेवेनशॉ विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी सभी पदों पर जीत दर्ज की। दूसरी ओर, बीसीजेडी उम्मीदवारों ने पांच विश्वविद्यालयों में अध्यक्ष और एक में महासचिव पद पर जीत हासिल की। एनएसयूआई ने एक विश्वविद्यालय में महासचिव का पद जीता।

हालांकि, बीसीजेडी की अध्यक्ष इप्सिता साहू ने कहा, ‘‘हमने प्रतिष्ठित रमा देवी महिला विश्वविद्यालय और रेवेनशॉ विश्वविद्यालय सहित राज्य भर के लगभग 55 से 60 प्रतिशत कॉलेज संघों में जीत हासिल की है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकतर महिला कॉलेजों में बीजद समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill की Ranji Trophy में वापसी, वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर

 भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की पंजाब की तरफ से रणजी ट्रॉफी में वापसी रविवार से देशभर में शुरू होने वाले इस घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मुख्य आकर्षण होगी। गिल पंजाब के पहले दौर के मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में भारत की अंडर19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन ने टीम की कप्तानी की। इस मैच में पंजाब ने असम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए थे। सत्र के दूसरे दौर में पंजाब का सामना छत्तीसगढ़ से होगा।

 गिल का हाल में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 334 रन बनाए। गिल ने दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए और इस प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में कर्नाटक ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल के नेतृत्व में अलूर में सौराष्ट्र का सामना करेगा। इस मैच में उसे बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण की कमी खलेगी जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। 

कर्नाटक को हालांकि चोट से उबरने वाले प्रमुख तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा और वैशाक विजयकुमार की वापसी से मजबूती मिलेगी। ग्रुप बी में शीर्ष पर काबिज हैदराबाद की टीम आंध्र के खिलाफ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी। उसने पहले मैच में त्रिपुरा को पारी और 40 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया था। ग्रुप डी में मुंबई की टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के बिना खेलेगी जो चोटिल हैं। 

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम का हिस्सा हैं। मुंबई ने दिव्यांश सक्सेना और अंगकृष रघुवंशी को टीम में शामिल किया है। म्हात्रे और जायसवाल की अनुपस्थिति में मुंबई को मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ग्रुप सी में दिल्ली और सेना की टीम अपने शुरुआती मैचों में मिली हार से उबरने की कोशिश करेंगी। उनका सामना क्रमशः गुजरात और बंगाल से होगा।

 गुजरात और बंगाल ने अपने पहले मैचों में जीत हासिल की थी। बंगाल ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को नौ विकेट से हराया था। ग्रुप ए में उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी और 267 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी और अब उसका मुकाबला गोवा से होगा। 

दूसरी तरफ गोवा अपने पहले मैच में बड़ौदा के खिलाफ पारी और 135 रन की हार से उबरने की कोशिश करेगा। प्लेट ग्रुप में अनुभवी घरेलू क्रिकेटर नीलम ओबी सिक्किम के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश की कप्तानी करेंगी। अरुणाचल राज्य क्रिकेट संघ में प्रशासनिक संकट के कारण अपना पहले दौर का मैच नहीं खेल पाया था।

Sat, 17 Oct 2026 14:33:00 +0530

  Videos
See all

Shiva Sharma Murder Case: श्रद्धा की जल्द गिरफ्तारी हो- शिवा की मां | Lucknow | Shraddha Dubey #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:45:23+00:00

महिला यात्री पर TC से मारपीट का आरोप #kandivali #mumbailocal #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:41:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers