Responsive Scrollable Menu

शानीमोल उस्मान की शिकायत पर DYFI नेता और पत्रकार पर केस दर्ज

केरलम विधानसभा की उपाध्यक्ष शानीमोल उस्मान का नाम नेदुंबस्सेरी में मिनी कूपर कार दुर्घटना की जांच से जोड़कर उनकी छवि धूमिल करने के आरोप में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के एक नेता और एक टेलीविजन पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, उस्मान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अलप्पुझा दक्षिण पुलिस ने शुक्रवार रात डीवाईएफआई की अलप्पुझा जिला इकाई के सचिव जेम्स सैमुअल और पत्रकार के खिलाफ यह मामला दर्ज किया। प्राथमिकी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को जिला अधिकारी कार्यालय तक निकाली गई एक विरोध रैली के दौरान सैमुअल ने आरोप लगाया था कि अलप्पुझा जिले की एकमात्र महिला जनप्रतिनिधि ने इस सड़क दुर्घटना के आरोपी की मदद करने, उसे संरक्षण देने और लाखों रुपये लेकर जांच को दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि डीवाईएफआई नेता के इन बयानों को प्रसारित करने के आरोप में पत्रकार को भी आरोपी बनाया गया है।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 356(2) (अपराधिक मानहानि) और धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के लिए उपस्थित होने के संबंध में जल्द ही आरोपियों को समन जारी किए जाएंगे। यह मामला 11 अक्टूबर के तड़के हुई एक सड़क दुर्घटना से जुड़ा है जिसमें कथित तौर पर कार ने स्कूटर सवार लोगों को टक्कर मार दी थी।

इस हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। कार कथित तौर पर सुहैल (19) चला रहा था। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी का पिता अलप्पुझा का रहने वाला है और इसी आधार पर सैमुअल ने कांग्रेस नेताओं को इस घटना से जोड़ा।

सैमुअल ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता ए.ए. शकूर और अलप्पुझा जिले की एक महिला जनप्रतिनिधि ने जांच को प्रभावित करने और मामले को दबाने का प्रयास किया था। शानीमॉल उस्मान अलप्पुझा जिले की एकमात्र महिला विधायक हैं। कांग्रेस नेता ए.ए. शकूर ने हाल में अपने फोन की जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया था कि उन्होंने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया था।

Continue reading on the app

Video: लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन, बीजेपी के विरोध में लगे नारे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनावी जवाबदेही के मुद्दे पर प्रदर्शन हुआ. SFI UK ने ‘स्टैंड इन सॉलिडैरिटी’ के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई.

The post Video: लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन, बीजेपी के विरोध में लगे नारे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill की Ranji Trophy में वापसी, वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर

 भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की पंजाब की तरफ से रणजी ट्रॉफी में वापसी रविवार से देशभर में शुरू होने वाले इस घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मुख्य आकर्षण होगी। गिल पंजाब के पहले दौर के मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में भारत की अंडर19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन ने टीम की कप्तानी की। इस मैच में पंजाब ने असम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए थे। सत्र के दूसरे दौर में पंजाब का सामना छत्तीसगढ़ से होगा।

 गिल का हाल में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 334 रन बनाए। गिल ने दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए और इस प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में कर्नाटक ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल के नेतृत्व में अलूर में सौराष्ट्र का सामना करेगा। इस मैच में उसे बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण की कमी खलेगी जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। 

कर्नाटक को हालांकि चोट से उबरने वाले प्रमुख तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा और वैशाक विजयकुमार की वापसी से मजबूती मिलेगी। ग्रुप बी में शीर्ष पर काबिज हैदराबाद की टीम आंध्र के खिलाफ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी। उसने पहले मैच में त्रिपुरा को पारी और 40 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया था। ग्रुप डी में मुंबई की टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के बिना खेलेगी जो चोटिल हैं। 

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम का हिस्सा हैं। मुंबई ने दिव्यांश सक्सेना और अंगकृष रघुवंशी को टीम में शामिल किया है। म्हात्रे और जायसवाल की अनुपस्थिति में मुंबई को मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ग्रुप सी में दिल्ली और सेना की टीम अपने शुरुआती मैचों में मिली हार से उबरने की कोशिश करेंगी। उनका सामना क्रमशः गुजरात और बंगाल से होगा।

 गुजरात और बंगाल ने अपने पहले मैचों में जीत हासिल की थी। बंगाल ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को नौ विकेट से हराया था। ग्रुप ए में उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी और 267 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी और अब उसका मुकाबला गोवा से होगा। 

दूसरी तरफ गोवा अपने पहले मैच में बड़ौदा के खिलाफ पारी और 135 रन की हार से उबरने की कोशिश करेगा। प्लेट ग्रुप में अनुभवी घरेलू क्रिकेटर नीलम ओबी सिक्किम के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश की कप्तानी करेंगी। अरुणाचल राज्य क्रिकेट संघ में प्रशासनिक संकट के कारण अपना पहले दौर का मैच नहीं खेल पाया था।

Sat, 17 Oct 2026 14:33:00 +0530

  Videos
See all

Reservation Rule: धर्म बदलते ही खत्म होगा आरक्षण? SC, ST, OBC पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:45:06+00:00

महिला यात्री पर TC से मारपीट का आरोप #kandivali #mumbailocal #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:41:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers