बच्चों की तरह करें पौधों की परवरिश! कोटा की गार्डनिंग एक्सपर्ट श्रद्धा ठाकुर ने बताया फ्लावरिंग का सीक्रेट
Kota Gardening Tips: कोटा में मौसम बदलते ही पौधों की जरूरतें भी बदल जाती हैं. यदि इस समय सही देखभाल न की जाए तो पौधे कमजोर होकर उनकी ग्रोथ और फ्लावरिंग प्रभावित हो सकती है. गार्डनिंग विशेषज्ञ श्रद्धा ठाकुर का कहना है कि पौधों को बच्चों की तरह नियमित पोषण, सुरक्षा और ध्यान देना बेहद जरूरी है. उन्होंने चार मुख्य बिंदुओं—सही खाद और पोषण, समय पर सिंचाई, कीटों से सुरक्षा और उचित धूप—पर खास जोर दिया है. उनके अनुसार मौसम के अनुरूप देखभाल से पौधे न केवल स्वस्थ रहेंगे बल्कि भरपूर फूल भी देंगे.
शादी या पार्टी के लिए रखना चाहती हैं खुले बाल, इन 10 तरीके से करें स्टाइल, स्टेप-टू-स्टेप में जानें तकनीक
शादी या पार्टी में खुले बाल रखना चाहती हैं तो सिर्फ बाल खोल लेना ही काफी नहीं, सही स्टाइल और टेक्निक जानना जरूरी है ताकि लुक एलिगेंट और लॉन्ग-लास्टिंग रहे. सबसे पहले बालों को वॉल्यूम देने के लिए हल्का ब्लो-ड्राय करें, फिर सॉफ्ट कर्ल्स के लिए कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल करें या नैचुरल वेव्स के लिए रातभर ढीली चोटी बनाकर रखें. फ्रंट से हल्का पफ बनाकर पिन करें, या साइड पार्टिंग करके एक तरफ ट्विस्टेड सेक्शन सेट करें. आधे बालों को पीछे से क्लिप कर हाफ-अप स्टाइल भी ट्राय कर सकती हैं. अगर हेवी आउटफिट है तो स्मूद स्ट्रेट लुक रखें और सिरों पर हल्की इनवर्ड कर्व दें. ब्रेडेड क्राउन, साइड फिशटेल टच, या फ्रंट में मिनी ब्रेड जोड़कर भी खुले बालों को स्टाइलिश बनाया जा सकता है. अंत में हेयर स्प्रे से सेट करें ताकि स्टाइल देर तक टिका रहे. सही पार्टिंग, हल्का बैककॉम्बिंग और चेहरे के अनुसार लेयर सेट करना ही परफेक्ट पार्टी हेयर लुक की असली कुंजी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















