Neha Bora Released | Abhijeet Dipke Detained | Jantar Mantar Protest: Delhi: नेहा बोरा का ताजा बयान!
Neha Bora Released | Abhijeet Dipke Detained | Jantar Mantar Protest: Delhi: Delhi के Jantar Mantar Protest से जुड़ी बड़ी खबर! Neha Bora की रिहाई और Abhijeet Dipke को हिरासत में लिए जाने के बीच Neha Bora का ताजा बयान सामने आया है। आखिर उन्होंने क्या कहा और पूरे मामले में अब तक क्या हुआ? देखिए पूरी अपडेट। #nehaBora #abhijeetDipke #nehaBoraReleased #abhijeetDipkeDetained #jantarMantar #delhiProtest #delhiNews #nehaBoraStatement #breakingNews #latestNews #protestUpdate #politicalNews #hindinews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Shardiya Navratri 2026 Day 7: आज शारदीय नवरात्र का सातवां दिन, जानें मां काली से कितनी अलग माता कालरात्रि?
Shardiya Navratri 2026 Day 7: आज यानी 17 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि है. ऐसे में आज के दिन नवरात्रि की सप्तमी तिथि का व्रत रखा जा रहा है. दुर्गा माता के सातवें स्वरूप को देवी कालरात्रि की पूजा करते हैं. कालरात्रि माता का पूजन करने के लिए नवरात्रि की सप्तमी तिथि को सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन इनकी पूजा करने से रोगो, दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है. कहा जाता है कि सच्चे मन से देवी कालरात्रि की उपासना करने से मनुष्य को मनवांछित फल प्राप्त होता है.
आज है नवरात्रि की सप्तमी तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि है. यह तिथि पूरी रात रहेगी और 18 अक्टूबर 2026 तक रहने वाली है. सप्तमी तिथि का समापन 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 08:27 मिनट पर होगा. इसके बाद से अष्टमी तिथि की शुरुआत होगी. मान्यता है कि कालरात्रि मां का ध्यान करने से स्मरण करने की शक्ति बढ़ती हैं. देवी कालरात्रि को शुभंकरी देवी भी कहते हैं. इनका स्वरूप अत्यंत भयानक और विकराल है लेकिन वह अपने भक्तों को कल्याण सदैव करती हैं.
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट
17 अक्टूबर को कालरात्रि मां के पूजन का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- प्रात:काल 04:31 से लेकर सुबह 05:20 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:48 से लेकर शाम 06:13 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:36 मिनट से लेकर दोपहर 12:22 मिनट तक
रवि योग- प्रात:काल 06:10 मिनट से लेकर सुबह 09:47 मिनट तक
काली मां और देवी कालरात्रि के बीच क्या अंतर है?
- पहला अंतर- कालरात्रि माता की सवारी गधे की होती है जबकि काली मां का वाहन श्मशानवासी प्रेत ही होता है. हालांकि, उन्हें दुर्गा माता का स्वरूप माना जाता है. इसलिए शेर को भी उनका वाहन माना जाता है.
- दूसरा अंतर- माता काली को दस महाविद्या में से एक माना जाता है. जबकि कालरात्रि माता दुर्गा माता का सातवां स्वरूप कहलाता है, जिनकी पूजा नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर की जाती है.
- तीसरा अंतर- कालरात्रि माता के बाल खुले और बिखरे हुए होते हैं और उनकी चार भुजाएं होती हैं. जबकि काली मां के हाथों में खप्पर, तलवार और कटा हुआ सिर रहता है.
- चौथा अंतर- काली माता के गले में मुण्डमाला होती है, जो कटे हुए सिरों की माला होती है. वहीं, कालरात्रि माता के गले में विद्युत की माला होती है.
- पांचवां अंतर- काली माता अहंकार से मुक्ति दिलाती है और मोक्ष प्रदान करती है. जबकि कालरात्रि माता को भक्तों को भय, रोग-दोष से मुक्ति दिलाती है.
कालरात्रि माता का पूजन कैसे करें?
नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर कालराज्ञि माता का पूजन करने के लिए सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व उठे और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़क कर पूजा स्थल की सफाई करें. इसके बाद चौकी पर माता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. इसके बाद पूजा के लिए माता को रोली, कुमकुम, अक्षत,धूप, गंध और दीप अर्पित करें. कालरात्रि माता को रातरानी का फूल तथा गुड़हल का फूल अत्यंत प्रिय होता है. इस दिन माता को गुड़ और काले चने का भोग लगाएं.
कालरात्रि माता के शक्तिशाली मंत्र
- ऊं कालरात्र्यै नम:
- ऊं ऐं ह्नीं क्लीं कालरात्र्यै नम:
- ऊं ऐं ह्रीं क्लीं श्री कालरात्रि सर्व वश्यं कुरु कुरु वीर्य देहि देहि गणैश्वर्यै नम:
देवी स्तुति
या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







