इस रेस्त्रां में सर्व किया जाता है Cobra, 16 सौ रु प्लेट, Fry के साथ-साथ Boiled का भी ऑप्शन
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक ट्रेवल ब्लॉगर ने चीन की यात्रा के दौरान मिले खास रेस्त्रां का वीडियो शेयर किया. इस रेस्त्रां को चलाने वाली महिला को स्नेक वुमन कहते हैं. इस रेस्त्रां में सांप से बने डिश और ड्रिंक सर्व किये जाते हैं. यहां आपको अलग-अलग नस्ल के सांप खाने को मिलेंगे, जिसमें फ्राई से लेकर बॉयल्ड तक के ऑप्शन मेन्यू में मौजूद हैं. अगर आप कोबरा खाना चाहते है तो अट्ठारह डॉलर यानी करीब सोलह सौ रुपए में आप उसे भी एन्जॉय कर सकते हैं. वीडियो जैसे ही शेयर किया गया, वायरल हो गया. क्या आप खाना चाहेंगे कोबरा?
Video: बिहार में अब खेतों में उगेगा 'सफेद सोना', एक एकड़ से होगी लाखों की कमाई
Rubber Farming In Darbhanga: बिहार के पारंपरिक खेती वाले बेल्ट मिथिला में अब 'सफेद सोना' यानी रबड़ उगाने की तैयारी शुरू हो गई है. दरभंगा के युवा किसान सौरभ कुमार ने एक ऐसा बिजनेस मॉडल पेश किया है. जो आने वाले समय में यहां के किसानों की किस्मत बदल सकता है. उन्होंने मुजफ्फरपुर और पटना से रबड़ के पौधे लाकर मधुबनी में एक सफल प्रयोग किया है. जिसका विस्तार अब वे दरभंगा में करने जा रहे हैं. रबड़ की खेती एक दीर्घकालिक और उच्च रिटर्न देने वाला निवेश है. सौरभ बताते हैं कि रबड़ के पेड़ से निकलने वाले सफेद दूध (लेटेक्स) को प्रोसेस कर रबड़ तैयार किया जाता है. एक एकड़ में लगे पेड़ों से सालाना 1500 से 2000 किलोग्राम तक रबड़ प्राप्त किया जा सकता है. पिछले 3 सालों के प्रयोग ने साबित कर दिया है कि मिथिला की मिट्टी रबड़ के पौधों के विकास के लिए पूरी तरह उपयुक्त और स्वस्थ है. गाड़ियों के टायर, पाइप और विभिन्न औद्योगिक सामानों में रबड़ की भारी मांग है. फिलहाल बिहार अपनी जरूरतों के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर उत्पादन शुरू होना किसानों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. अगर यह मॉडल बड़े पैमाने पर अपनाया जाता है, तो दरभंगा न केवल अनाज बल्कि इंडस्ट्रियल रॉ मटेरियल का भी बड़ा हब बन सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













.jpg)


/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






