सर्जरी के बाद Pope Leo XIV की सेहत सुधरी, अस्पताल से Vladimir Putin से की बातचीत
पोप लियो 14वें ने शुक्रवार को संकेत दिया कि फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वह कैथोलिक चर्च का कामकाज संभाल रहे हैं। पोप ने अस्पताल से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की, वरिष्ठ सहयोगियों से मुलाकात की और अस्पताल के अस्थायी प्रार्थनागृह में प्रार्थना सभा की। वेटिकन के अनुसार, पोप ने पुतिन से बातचीत में यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र के ओलेश्की शहर में गंभीर मानवीय स्थिति पर चिंता जताई।
उन्होंने भोजन और चिकित्सा सहायता पहुंचाने तथा नागरिकों को स्वेच्छा से सुरक्षित स्थानों पर निकालने के लिए युद्धविराम की अपील की। उन्होंने संवाद और शांति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पता चलता है कि पोप सर्जरी से उबरने के दौरान जेमेली अस्पताल से ही आधिकारिक राजनयिक कामकाज करने, दुनिया की घटनाओं पर नजर रखने और शांति का संदेश देने में सक्षम हैं।
रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय क्रेमलिन की ओर से बातचीत के बारे में जारी बयान से संकेत मिला कि मानवीय सहायता के मोर्चे पर वास्तव में कुछ प्रगति हुई है। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने पोप लियो के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। क्रेमलिन के बयान के अनुसार, अग्रिम मोर्चे के शहर ओलेश्की में आम नागरिकों की दुर्दशा को लेकर पोप की चिंता के जवाब में पुतिन ने वहां की गंभीर मानवीय स्थिति के लिए ‘‘कीव शासन की जिम्मेदारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।’’ बयान में कहा गया है कि पुतिन ने ‘‘स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में मदद के लिए परिस्थितियां बनाने के वेटिकन के इरादे’’ का समर्थन किया।
इसमें यह भी कहा गया कि इस दिशा में प्रयासों के समन्वय पर सहमति बनी। वेटिकन ने 13 अक्टूबर को हुई सर्जरी के बाद शुक्रवार को पोप की पहली तस्वीरें जारी कीं। इनमें 71 वर्षीय पोप हरे रंग के धार्मिक वस्त्र पहने दिखाई दिए।
डॉक्टरों ने बताया कि जांच में उनकी हालत में लगातार सुधार की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने संदिग्ध कैंसर वाली गांठ मिलने के बाद उनके दाएं फेफड़े का निचला हिस्सा निकाल दिया था। जांच में एडेनोकार्सिनोमा की पुष्टि हुई, जो फेफड़ों के कैंसर का सबसे आम प्रकार है।
डॉक्टरों के मुताबिक, पोप अब अपनी दैनिक गतिविधियां स्वयं कर पा रहे हैं। वेटिकन के विदेश सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, पोप लियो की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्होंने इस पर खुशी जतायी।
AISA की नेहा बोरा आजाद पर अभिजीत दीपके अब भी अरेस्ट क्यों, आशुतोष-सौरव की तरह जाएंगे तिहाड़?
Abhijeet Dipke News: दिल्ली में तिरंगा मार्च के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा हो गई हैं, लेकिन CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके अब भी गिरफ्तारी के बाद कानूनी शिकंजे में हैं. दिलचस्प बात यह है कि दीपके को पिछली बार आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ हिरासत में लिया गया था और बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया था. लेकिन कुछ ही दिनों बाद आशुतोष और सौरव तिहाड़ जेल पहुंच गए. अब दीपके को SEM अदालत में पेश किया जाना है. ऐसे में सवाल है कि क्या उन्हें भी पहले रिहाई और फिर गिरफ्तारी के बाद जेल जाने का सामना करना पड़ेगा, या इस बार उन्हें राहत मिल जाएगी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18







